KBC में घी जीतने की खुशी पर सैफ अली खान ने दिया था ये WOW रिएक्शन, वायरल वीडियो से मिली ब्रांड डील
कौन बनेगा करोड़पति में सैफ अली खान ने दो साल का फ्री में घी जीतने पर खुशी जाहिर की थी. इंटरनेट पर उनका ये रिएक्शन काफी वायरल हुआ था. इसके बाद सैफ अली खान कपिल शर्मा शो में आए थे, जहां उन्होंने बताया कि उन्हें अभी तक घी नहीं मिला, जिसके उनका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ. वायरल वीडियो से एक्टर को ब्रांड डील मिली है.
सैफ अली खान हाल ही कौन बनेगा करोड़पति शो में आए थे. अमिताभ बच्चन होस्ट शो में उन्हें एक सवाल का जवाब देने के बाद 2 साल के लिए गोवर्धन घी फ्री में मिला, घी मिलने की खुशी में उन्होंने बहुत ही WOW रिएक्शन दिया था. सैफ का रिएक्शन वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया. जिसके बाद सैफ अली खान कपिल शर्मा के शो में जहां उन्होंने बताया कि उन्हें अभी तक घी नहीं मिला. जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो गया. इसी वायरल वीडियो से एक्टर क ब्रांड डील मिल गई.
वायरल वीडियो से मिली ब्रांड डील
सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर वीडियो शेयर किया. वीडियो में एक्टर इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान अपने फैंस से बात करते हुए दिख रहे थे. वीडियो की शुरुआत में एक्टर बोलते हैं कि घी और वायरल मोमेंट के बारे में बात नहीं करना चाहते हैं, लेकिन फैंस बार-बार उनसे घी के बारे में सवाल करते हैं. एक्टर से पूछते हैं कि उन्हें दो साल का फ्री घी मिला है.
लाइफ में सैफ अली खान गलती से कैमरा घुमाते हैं जहां दिखता है कि उनके घर में गोवर्धन घी आ चुका है. जिसके बाद सैफ स्टाफ को दरवाज बंद करने के लिए बोलते हैं. एक्टर लाइफ सेशन को बंद करते हैं और बोलते हैं कि मुझे अकेला छोड़ दो, मुझसे घी मांगना बंद करो. जाकर खुद ऑफर देखो. मेरा काम हो गया.
वायरल मीम से ब्रांड डील का सफर
सैफ अली खान को एक वायरल मीम वीडियो से ब्रांड डील मिली है. दरअसल सैफ अली खान अक्षय कुमार के साथ फिल्म हैवान का प्रमोशन करने के लिए अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में गए थे. एक सवाल का जवाब देने पर अमिताभ बच्चन ने सैफ को बताया है कि आपको दो साल के लिए गोवर्धन घी मिलेगा. जिसके बाद सैफ ने बोला वाह, सैफ के रिएक्शन पर अक्षय कुमार भी हंस पड़े. इसके बाद अमिताभ बच्चन ने इस बात को फिर से रिपीट किया, जिसके बाद सैफ ने बोला- मैं इसलिए यहां आया था. उनका रिएक्शन वायरल मीम में बदल गया.
इसे भी पढ़ें- BJP पर आरोपः नसीरुद्दीन शाह फिर भड़के, बोले- विरोधियों से बदला ले रही झूठी पार्टी
इसके बाद करीना और सैफ अली खान कपिल शर्मा के शो में आए थे. इस दौरान सैफ की फोटो पर कपिल ने फैन का कमेंट पढ़ा. उस फैन ने कमेंट किया था कि सैफ अली खान दो साल का घी जीतकर इतने खुश हो गए कि उन्होंने इंस्टाग्राम जॉइन कर लिया. इसके बाद सैफ अली खान ने बताया है कि उन्हें अभी तक घी नहीं मिला. उनके इस जवाब से वहां हर कोई हंसने लगा. इंटरनेट पर लोगों ने वीडियो बनाकर ब्रांड से बोला कि आप सैफ को दो साल का घी भेज दो. सैफ अली खान की वजह से घी का काफी प्रमोशन हुआ, वहीं अब एक्टर को ब्रांड डील मिल गई.
इसे भी पढ़ें- Fauzi Teaser: हाथों में हथियार और आंखों में बगावत, 'फौजी' के टीजर में छाए प्रभास; दिखेगा आजादी का संग्राम