SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Sai Pallavi: जल्दबाजी या सोची-समझी प्लानिंग? क्यों किरदारों की तैयारी अधूरी छोड़ देते हैं डायरेक्टर्स, खामियाजा भुगतते हैं स्टार्स!

नितेश तिवारी की 'रामायण' के रिलीज होते ही फिल्म में 'सीता' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस साईं पल्लवी को ट्रोल किया जाने लगा. किसी ने उनके लुक्स , कपड़े और बालों का मजाक बनाया, तो किसी ने एक्ट्रेस की पुरानी फिल्म 'अमरान' में उनकी कमजोर मलयालम भाषा पर तंज कसा. जिससे अब य सवाल उठता है कि क्या मेकर्स की जल्दबाजी और अधूरी तैयारी का खामियाजा कलाकारों को भुगतना पड़ता है?.

Written By Jyoti Rajput
Published: Nov 16, 2026, 23:40 IST | Updated: Nov 16, 2026, 23:45 IST
Join

सिनेमा की दुनिया में चमक-दमक के पीछे कई बार ऐसी कहानियां छिप जाती हैं, जो पर्दे के पीछे की अनबन और जल्दबाजी को बयां करती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस साई पल्लवी ने फिल्म 'अमरन' में अपने किरदार की मल्यालम भाषा को लेकर हुई ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी और इसका ठीकरा सीधे निर्देशक राजकुमार पेरियासामी के सिर फोड़ दिया.इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी मोस्टपॉपुलर फिल्म 'रामायण' में उनकी भूमिका को लेकर भी चर्चाएं और ट्रोलिंग तेज हो गई है. ये पूरा मामला सिर्फ एक भाषा की गलती का नहीं है, बल्कि उस बड़ी व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है जहां एक्टर्स को बिना पूरी तैयारी के मैदान में उतार दिया जाता है.

दो साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार साई पल्लवी ने अपनी फिल्म 'अमरन' में इंदु रेबेका वर्गीस के किरदार के दौरान बोली गई टूटी-फूटी मलयालम पर सफाई दी. उन्होंने खुलकर स्वीकार किया कि वो इस भाषा में कंफर्टेबल नहीं थीं, लेकिन निर्देशक राजकुमार पेरियासामी चाहते थे कि वो उसी तरह के डायलॉग्स बोलें. एक्ट्रेस के मुताबिक, निर्देशक का मानना था कि इससे किरदार में एक अलग कच्चापन आएगा. 

लेकिन नतीजा ये हुआ कि लोगों ने उस भाषा की खामियों को पकड़ लिया और सोशल मीडिया पर उनकी ट्रोलिंग शुरू हो गई. अब यहां सवाल ये उठता है कि क्या एक आर्टिस्ट को सिर्फ निर्देशक के भरोसे अपनी कला की बलि चढ़ा देनी चाहिए?

जल्दबाजी या पब्लिसिटी स्टंट?

फिल्म इंडस्ट्री में आज के समय में प्रोजेक्ट्स को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने का भारी दबाव रहता है. मेकर्स अक्सर रिलीज डेट पहले तय कर लेते हैं और शूटिंग के दौरान समय बचाने के शॉर्टकट अपनाते हैं. क्या साई पल्लवी जैसे मंझे हुए कलाकारों को अधूरी तैयारी के साथ कैमरे के सामने भेजना कोई सोची-समझी प्लानिंग का हिस्सा होता है? कई बार जानबूझकर ऐसे विवादित पहलू छोड़े जाते हैं जो रिलीज के बाद चर्चा का विषय बन जाएं. ये जल्दबाजी न सिर्फ फिल्म की कहानी, बल्कि ऑडियंस के विश्वास को भी ठेस पहुंचाती है जो अपने पसंदीदा कलाकारों से परफेक्शन की उम्मीद करते हैं.

किरदार समझने का समय क्यों नहीं देते मेकर्स?

एक समय ऐसा था, जब एक्टर किसी किरदार को जीने के लिए महीनों वर्कशॉप करते थे, भाषा सीखते थे और उस ट्रेडिशन को समझते थे. लेकिन आज की फास्ट-पेस फिल्म इंडस्ट्री में इन बुनियादी चीजों को समय की बर्बादी मान लिया जाता है. निर्देशकों को लगता है कि मेकअप, कॉस्ट्यूम और थोड़ा बहुत डायलॉग रटा देने से काम चल जाएगा. जब कोई कलाकार अपनी भाषा या तौर-तरीकों में कंफर्टेबल होता है, तो उसका असर उसकी परफॉर्मेंस पर साफ झलकता है. साई पल्लवी के मामले में भी यही हुआ, यदि उन्हें मलयालम सीखने का सही समय और आजादी मिलती, तो शायद उनके खिलाफ ट्रोलिंग देखने को न मिलते.

अब 'रामायण' को लेकर सुलगता विवाद

'अमरन' की आंच अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि साई पल्लवी अपनी अगली मेगा-बजट फिल्म 'रामायण' को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं. लोग सोशल मीडिया पर उनके च्वॉइज और पिछली गलतियों को देखते हुए कई सवाल खड़े कर दिए हैं. फैंस अब ज्यादा एक्टिव हो चुके हैं और वो कलाकारों से परफेक्शन की मांग करते हैं. जब किसी बड़े प्रोजेक्ट में इस तरह की लापरवाही सामने आती है, तो उसका सीधा असर स्टार्स की छवि पर पड़ता है. 'रामायण' जैसी ऐतिहासिक और संवेदनशील फिल्म में इस तरह की किसी भी चूक की कोई गुंजाइश नहीं हो सकती, और यही बात फैंस को डरा रही थी.

खामियाजा हमेशा कलाकारों को ही क्यों भुगतना पड़ता है?

इस पूरे प्रोसेस का सबसे अलग और गलत पहलू ये है कि जब फिल्म पर्दे पर रिलीज होती है और ट्रोलिंग शुरू होती है, तो डायरेक्टर या मेकर्स पर्दे के पीछे सेफ रहते हैं. सारा टॉर्चर, ट्रोलिंग और जवाबदेही अकेले उस एक्टर को उठानी पड़ती है जो सिर्फ निर्देशक की बात का पालन कर रहा था. साई पल्लवी ने भले ही अब निर्देशक का नाम लेकर अपनी सफाई दे दी हो, लेकिन पिछले दो साल तक उस ट्रोलिंग का सामना तो उन्होंने ही किया. क्या ये इंडस्ट्री का ऐसा सच है जहां स्टार्स अपनी मेहनत का फल पाने की बजाए दूसरों की गलतियों का खामियाजा भुगतने के लिए अभिशप्त हैं?

तैयारी को बनाएं प्रायोरिटी

ये पूरा विवाद फिल्म मेकर्स और कलाकारों दोनों के लिए एक बड़ी सीख है. सिनेमा सिर्फ कमर्शियल फायदे का सौदा नहीं है, ये कला और मेहनत का मिक्सचर है.निर्देशकों को ये समझना होगा कि किसी भी किरदार को पर्दे पर जिंदा बनाने के लिए समय, धैर्य और सही सलाह की जरूरत होती है. कलाकारों को भी अपनी सीमाएं तय करनी होंगी और सिर्फ निर्देशक के भरोसे अपनी साख दांव पर नहीं लगानी चाहिए. अगर आने वाले समय में ऐसे रवैये को नहीं बदला गया, तो स्टार्स इसी तरह ट्रोलिंग की भट्टी में झुलसते रहेंगे और ऑडियंस अच्छी कहानियों से दूर होते जाएगी. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES