SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

साई पल्लवी के लिए पर्दे पर सीता बनना केवल किरदार नहीं, शूटिंग से पहले मां से मांगा आशीर्वाद, रणबीर कपूर संग KBC में किया खुलासा

कौन बनेगा करोड़पति शो में रामायण की टीम फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे थे. साई पल्लवी, रवि दुबे और रणबीर कपूर शो में बतौर गेस्ट शो में पहुंचे थे. इस दौरान साई पल्लवी ने मां सीता के किरदार को लेकर खुलकर बात की है.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 25, 2026, 07:40 PM IST | Updated: Oct 25, 2026, 07:46 PM IST
Image Credit: मां सीता का रोल करने से पहले मां से मांगा आशीर्वाद
Join

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे फिल्म रामायण के प्रमोशन के लिए अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में नजर आए. अमिताभ बच्चन ने रामायण टीम का स्वागत किया है. शो में साई पल्लवी ने मां सीता के किरदार को निभाने के बारे में बात की है.

मां सीता के किरदार में नजर आएंगी साई पल्लवी

अमिताभ बच्चन में शो से पूछा कि जब आपको रोल निभाने के लिए बोला था तो उनके मन में क्या आया था. साई पल्लवी ने शो में बोला कि उन्होंने रोल के लिए कैलकुलेशन नहीं किया, बल्कि सीखा है. एक्ट्रेस ने बोला- मैं इस किरदार को निभाने के लिए दिमाग का इस्तेमाल नहीं करना चाहती थी. हर बार जब मैं कोई किरदार निभाती हूं तो सोचती कि उस किरदार को क्या दे सकती हूं, लेकिन पहली बार ऐसा था जब मैंने सोचा कि मां सीता के किरदार से मुझे क्या मिल सकता है. इस किरदार से मुझे क्या ज्ञान मिलेगा. मां सीता के किरदार के प्रोसेस को ट्रांसपेरेंट रखना चाहती थी. मैंने मां सीता से प्रार्थना की और आगे बढ़ गई.

अमिताभ बच्चन ने शेयर किया दीवाली का किस्सा

अमिताभ बच्चन ने शो में दीपावली सेलिब्रेशन के बारे में बात की है. उन्होंने सो में अपनी याद को शेयर करते हुए कहा- दिवाली की एक ही याद है कि अगर बगल वाले यहां बम फटा है तो हमारा मकसद होता है कि हमारा बम उससे ज्यादा तेज होना चाहिए. अमिताभ बच्चन की इस बात पर सभी लोग हंसने लगते हैं.

5 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 5 नवंबर को रिलीज होगी. फिल्म को दुनियाभर के देशों में रिलीज किया जाएगा. फिल्म मेकर्स का मकसद रामायण कथा को दुनियाभर के देशों में दिखाना है. फिल्म को 3 डी तकनीक से रिलीज किया जाएगा. मेकर्स जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं. फिल्म की एंडवास बुकिंग शुरू हो चुकी है. विदेशों में फिल्म की अच्छी खासी कमाई हो रही है. फिल्म रामायण के दोनों पार्ट का बजट 4000 हजार करोड़ रुपये हैं.

रामायण की कास्ट

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म रामायण को नामित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में है. साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी मां सीता के रोल में हैं. यश रावण के रोल में है. सनी देओल हनुमान के किरदार में है. टीवी एक्टर रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे. फिल्म में काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, आदिनाथ कोठारे, कुणाल कपूर, अरुण गोविल, इंदिरा कृष्णन और लारा दत्ता लीड रोल में हैं. 

इसे भी पढ़ें- थिएटर के बाद ओटीटी पर रिलीज होगी विजय सेतुपति की फिल्म, जानें कब रिलीज होगी बत्था?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES