App

दोस्ती टूटी, पत्ते खुले: निहारिका के मास्टरस्ट्रोक से उड़े सबके होश, राज-कायरा Rise & Fall 2 से बाहर!

Rise And Fall 2: पॉपुलर शो 'राइज एंड फॉल 2' में निहारिका तिवारी के एक फैसले ने पूरे खेल को पलट कर रख दिया है. अल्टीमेट रूलर बनते ही उन्होंने अपनी ही जिगरी दोस्त कायरा और राज को ही डबल एलिमिनेशन कर घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया. दोस्ती और गेम की इस जंग ने शो के ड्रामे को एक नए और इंस्टेरिटंग पर मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है.

दोस्ती टूटी, पत्ते खुले: निहारिका के मास्टरस्ट्रोक से उड़े सबके होश, राज-कायरा Rise & Fall 2 से बाहर!
Image Credit: 'राइज एंड फॉल 2'

'राइज एंड फॉल सीजन 2' का खेल अब ऐसे नए मोड़ पर आ चुका है, जहां अपने दोस्तों के हाथ से ही पत्ता कट रहा है. शो के इस ब्लॉकबस्टर एपिसोड में जब निहारिका तिवारी ने फस्ट वूमन अल्टीमेट रूलर का ताज अपने नाम किया, तो किसी ने भी ये नहीं सोचा था कि पॉवर मिलते ही वो सबसे पहले अपने ही दोस्तों के लिए खतरा बन जाएंगी. पेंटहाउस की गद्दी संभालते ही निहारिका के सामने एक बड़ी परेशानी खड़ी हो गई, कि क्या उन्हें अपने पुराने रिश्तों को बचाना चाहिए या खेल की चाणक्य बनकर गेम को पूरी तरह से पलट देना चाहिए?.

इस बार निहारिका ने दोस्ती से ऊपर गेम को रखा और एक ऐसा फैसला सुनाया जिसने पूरे टावर को चौंका दिया. निहारिका का ये फैसला सिर्फ एक एलिमिनेशन नहीं था, बल्कि ये उस पुरानी दोस्ती की तोड़ने वाला था, जो कभी ऑडियंस के दिलों पर राज करती थी. फैसले वाले दिन उस खौफनाक पल ने सब कुछ बदलकर रख दिया,  जब टावर में मौजूद हर एक कंटेस्टेंट की सांसें थम गईं.

निहारिका ने दोस्त कायरा पर किया वार

एपिसोड के दौरान मटके फोड़ने का दौर आया और गेम आखिरी स्टेज तक पहुंचा, तो राज, काजल और कायरा सीधे खतरे के उस जोन में जा गिरे जहां से वापसी नामुमकिन थी. डबल एलिमिनेशन के इस चक्रव्यूह में जब फैसला रूलर्स के हाथों में आया, तो कोई भी राज को बचाने के लिए आगे नहीं आया, जिसका नतीजा ये हुआ कि वो इस सीजन का पहला शिकार बन गए.

kk

इसके बाद जब कायरा की बारी आई, तो ऋषभ और शहजाद ने उनका साथ दिया. लेकिन निहारिका, इरिना, सारा और स्वरा के वोटों ने मिलकर उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. क्योंकि इन दोनों के अलावा कोई भी रूलर कायरा को बचाने के लिए आगे नहीं आया और दोनों कंटेस्टेंट्स टावर को फफक-फफक कर आंसुओं के साथ अलविदा कह गए.

जब गहरी दोस्ती अचानक दुश्मनी में बदल गई

इस पूरे ड्रामे में सबसे हैरान कर देने वाली बात कायरा का वोट आउट होना था. क्योंकि एक समय ऐसा था, जब निहारिका और कायरा की दोस्ती की मिसालें दी जाती थीं और ऑडियंस इनके अटूट बॉन्ड को बेहद पसंद करते थी. लेकिन जैसा कि अक्सर रियलिटी शो में होता है, सत्ता और सर्वाइवल की इस अंधी दौड़ ने सब कुछ बदल कर रख दिया और जब निहारिका के पास अल्टीमेट पावर आई, तो उन्होंने अपने दोस्त को बचाने के बजाए उन्हें ही शो से बाहर कर दिया.

पुराने रियलिटी शोज की यादें 

राज और कायरा की जर्नी यूं ही खत्म नहीं हुई, बल्कि इसके पीछे उनके पुराने शोज और पास्ट का भी बहुत बड़ा साया रहा है. वहीं ऑडियंस को अच्छी तरह याद है कि कैसे निहारिका और कायरा ने अपने पिछले रियलिटी शोज में भी अपनी बेबाकी, तगड़ी फैन फॉलोइंग और जबरदस्त गेमप्लान से सभी को अपना दीवाना बनाया था. पिछले प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मजबूत प्रेजेंस दर्ज कराने वाली कायरा और निहारिका जब 'राइज एंड फॉल 2' के इस कड़े मंच पर उतरे, तो फैंस को उम्मीद थी कि वो फिनाले तक का सफर तय करेंगे.

आगे का हाई-वोल्टेज ड्रामा

राज और कायरा के इस इमोशनल और शॉकिंग डबल एलिमिनेशन ने अमेजन एमएक्स प्लेयर के इस शो के गेम को पूरी तरह से उलट-पुलट कर रख दिया है. क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की दमदार होस्टिंग वाले इस सीजन में अब वर्कर्स और रूलर्स के बीच की तनातनी और ज्यादा खतरनाक हो चली है. जहां एक तरफ बेसमेंट के ग्रप्स में नए-नए रहस्य खुल रहे हैं और प्रियंका चाहर चौधरी से जुड़ी प्लानिंग सामने आ रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ शहजाद और इरिना जैसी तीखी झड़पें माहौल को और गरमा रही हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Jyoti Rajput

Jyoti Rajput

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More