App

राइज एंड फॉल 2: करण पटेल और तेज प्रताप यादव शो से बाहर! क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह?

राइज एंड फॉल शो का दूसरा सीजन रिलीज हो गया है. खबरों के अनुसार करण पटेल और तेज प्रताप यादव बाहर हो गए हैं. आइए जानते हैं दोनों के बाहर आने का क्या कारण है.

राइज एंड फॉल 2: करण पटेल और तेज प्रताप यादव शो से बाहर! क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह?
Image Credit: स्क्रीनग्रैब

राइज एंड फॉल 2 शो से 2 बड़े सेलेब्स बाहर हो गए हैं. तेज प्रताप यादव और करण पटेल के शो से बाहर आना काफी बड़ा झटका है. खबरें आ रही हैं कि दोनों शो से बाहर हो चुके हैं. आइए जानते हैं राइज एंड फॉल 2 से तेज प्रताप यादव और करण पटेल शो से बाहर क्यों हुए है?

करण पटेल शो से बाहर क्यों?

कैप्टिव रियलिटी शो कॉन्टैक्ट के दौरान अगर कोई भी कंटेस्टेंट खुद शो से बाहर होता है तो उसे पेन्लटी के रूप में 2 करोड़ रूपये देने पड़ते हैं. लेकिन करण और तेज प्रताप के साथ ऐसा नहीं हुआ है. रिपोर्ट्स के अनुसार करण ने मेडिकल कारण की वजह शो छोड़ा है. एक्टर को डायबिटीज है तो उन्हें इंसुलिन लेना पड़ता है. इसके अलावा उन्हें समय-समय पर दवाई लेनी पड़ती है. पिछले कुछ समय से शो में उनकी तबीयत खराब थी. इस दौरान ब्लड टेस्ट और मेडिकल चेकअप भी हुई. उनकी रिपोर्ट सही नहीं थी जिसके बाद उन्हें अनफिट बताया गया.

तेज प्रताप क्यों हुए बाहर

तेज प्रताप शो में पहले ही दिन से चर्चा में हैं. तेज प्रताप को शो में काफी पसंद किया जा रहा है. खबरें आ रही हैं कि पॉलिटिकल और लीगल कमिटमेंट्स की वजह से वह शो से बाहर आ गए हैं. सोशल मीडिया पर तेज प्रताप के शो से जुड़े वीडियो वायरल हो रहा है. दर्शकों को शो में तेज प्रताप का काम काफी पसंद आ रहा है.

इससे पहले सिवेट तोमर निकले थे बाहर

इससे पहले सिवेट तोमर को शो से बाहर हुए थे. सिवेट और शहजाद पूनावाला की लड़ाई हुई थी. फिजिकल फाइट के बाद सिवेट शो से बाहर हो गया. सिवेट ने शो से बाहर आने के बाद बताया था कि कैसे शहजाद ने उन्हें धर्म को लेकर कमेंट किया था. जिसके बाद उन्होंने हाथ उठाया था. उन्होंने हाथ उठाने को गलत बताया था. सिवेट के बाद शो से अनिश भगत शो से बाहर हो गए. वह कम वोट्स की वजह से बाहर हुए.

वाइल्ड कार्ड लेंगे एंट्री

अब शो से 4 कंटेस्टेंट्स शो से बाहर हो गए हैं. वहीं शो में 2 नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ले सकते हैं. आने वाले समय में पता चलेगा कि कौन-कौन सेलेब्स शो का हिस्सा बन सकते हैं.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More