रीति तिवारी के एक्स सौतेले पिता का बड़ा खुलासा, मनोज तिवारी की बेटी बोल रही है झूठ
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी के बर्ताव की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है. वहीं अब सिंगर की मां रानी तिवारी के एक्स पार्टनर एकम बावा ने चौंकाने वाला खुलासा किया है.
भोजपुरी स्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों बिग बॉस 20 में अपने गलत बर्ताव की वजह से सुर्खियों में हैं. बिग बॉस हाउस में डिस बैटल टास्क के दौरान रीति ने उदिति सिंह के लिए काफी बेहूद कमेंट किया था. इसके अलावा शो में काजी को लेकर उनकी जलन और इनसिक्योरिटी बाहर निकल रही हैं.
इस बीच रीति तिवारी की मां रानी तिवारी के एक्स पार्टनर एकम बावा ने बड़ा खुलासा किया है. दरअसल कुछ समय पहले रीति ने बताया है कि उन्हें गुजारा करने के लिए केवल 25,000 रुपये मिलते थे. उन्होंने कभी-कभी वड़ा पाव खाकर गुजारा किया है. वहीं अब एकम बावा ने दावा किया कि रीति झूठ बोल रही है. रीति के पास लाखों की लग्जरी, हैंडबैग्स, रेंजर रोवर कार और मुंबई में कई प्लैट्स हैं.
सिंगर बावा का दावा 5 साल तक था रीति की मां संग रिश्ता
सिंगर एकम बावा ने दावा किया है कि वह रीति तिवारी की मां रानी के साथ रिलेशन में थे. वह साल 2020 से 205 तक उनके साथ एक फ्लैट में रहा हूं. रीति को भी हमारे रिश्ते के बारे में पता था.
करोड़ों की प्रॉपर्टी का किया दावा
इंस्टाग्राम वीडियो पर एकम बावा ने दावा किया है कि 2020 से 2022 तक वह रानी तिवारी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थे. इसके बाद उन्होंने शादी कर ली थी. वीडियो में आगे बोलते हैं कि जिसके बाद 4 से 5 लाख रुपये का हैंडबैग हो, बड़ी-बड़ी गड़ियां हो, रेंज रोवर हो, आप बोल रहे हैं 25,000 रुपये? स्पोर्ट्स कंपनी है, इतना बड़ा टर्नओवर है, मुंबई में बड़े-बड़े फ्लैट हैं.
रीति की मां को बताया पाखंडी
सिंगर ने वीडियो में बोला कि लोगों को पागल बनाना बंद करें. बिग बॉस में जाकर लोगों को गाली दे रहे हैं, बच्चे नहीं करते ऐसा. इसके बाद बावा रीति की मां का नाम लिया बोला कि इसकी मां रानी पाखंडी है, मेरे पास तो शब्द ही नहीं है इन लोगों के लिए जो इन लोगों ने मेरे साथ किया. मैं विवादों में नहीं फँसता लेकिन मुझे झूठ बर्दाश्त नहीं है.
सलमान खान लगाएंगे क्लास
वीकेंड का वार में सलमान खान रीति तिवारी की डांट लगाएंगे. दरअसल रीति तिवारी ने घर में जिस तरह से गाली दी है जो कि गलत है. सलमान खान रीति को उनकी इस हरकत के लिए डांट लगाएंगे. इसके अलावा घरवालों को भी बोलेंगे कि जब आपको लग रहा था कि रीति गलत जा रही है तो इसे समझाया क्यों नहीं?