App

सोशल मीडिया पर बिग बॉस 20 को मिला 'बोरिंग शो' का टैग, मेकर्स ने मिड वीक किया इस कंटेस्टेंट का एविक्शन

सलमान खान के शो बिग बॉस 20 को शुरू हुए 4 हफ्ते बीच चुके हैं. वहीं सोशल मीडिया पर लोग शो को बोरिंग बता रहे हैं. वहीं मिड वीक शो से एविक्शन हुआ है.

सोशल मीडिया पर बिग बॉस 20 को मिला 'बोरिंग शो' का टैग, मेकर्स ने मिड वीक किया इस कंटेस्टेंट का एविक्शन

सलमान खान पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 20 में मेकर्स ने बड़ा बदलाव किया है. दरअसल शो को सोशल मीडिया पर लोग बोरिंग बता रहे थे. ऐसे में मेकर्स ने गेम को मजेदार बनाने के लिए मिड वीक एविक्शन किया है. रातों-रात इस कंटेस्टेंट को घर से बेघर कर दिया गया है. बिग बॉस 20 से मिड वीक एविक्शन हुआ है.

ये कंटेस्टेंट हुआ घर से बेघर

बिग बॉस 20 को शुरू हुए 4 हफ्ते हो चुके हैं. ऐसे में शो में को मजेदार बनाते हुए मेकर्स ने मिड वीक एविक्शन किया है. बिग बॉस तक की रिपोर्ट के अनुसार रीति तिवारी का मिड एविक्शन हो गया है. दरअसल बिग बॉस ने उदिति, माही विज और यंग को सीक्रेट रूम में बुलाया. इसके बाद इन तीनों को उन्होंने एक फैसला लेने के लिए कहा. उनका ये फैसला घर के एक सदस्य का सफर खत्म कर सकता है. उन्हें आपसी सहमति से तय करना था कि किसी लाइफलाइन छीनाना चाहेंगे.

इन तीनों ने मिलकर रीति तिवारी का नाम लिया. रीति की पहली लाइफलाइन पहले ही जा चुकी थी. ऐसे में रीति बिग बॉस के घर से बेघर हो गईं. अभी तक बिग बॉस मेकर्स ने इसकी ऑफिशियल घोषणा नहीं की है.

वीकेंड का वार में रीति पर भड़के थे सलमान खान

बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में सलमान खान रीति तिवारी पर भड़के थे. उन्होंने रीति से सवाल किया था कि आप काजी ने केवल जलती है बल्कि आप उन्हें लेकर इनसिक्योर भी हैं. इस पर रीति ने बोला कि मैं जलती तो बिल्कुल भी नहीं हूं. मुझे यह एक इंसान के तौर पर नहीं पसंद. इसके बाद सलमान खान ने रीति को बोला कि जो तूमने किया क्या वो सही थी. रीति ने बोला कि उनका इरादा और मतलब गलत नहीं था. वहीं सलमान खान ने बोला कि रीति तुमने बेइज्जती की सारी हदें पार कर दीं. आपके पापा, मम्मी और दादी शो देख रहे हैं.

बिग बॉस 20 की गेम में क्या आएगा बदलाव

अभी तक सभी कंटेस्टेंट को लग रहा है कि केवल वीकेंड का वार के दिन ही एविक्शन होगा. वहीं मिड एविक्शन से पूरे घरवालों को मैसेज मिलेगा कि किसी भी समय एविक्शन हो सकता है. वहीं बिग बॉस घर के कंटेस्टेंट को गेम खेलने के लिए स्पून फीडिंग करा रहे हैं. आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा कि क्या मिड एविक्शन से घरावालों के गेम में असर दिखेगा या नहीं. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More