विदेशी नागरिक को देश की राजनीति में दखल देने का हक नहीं, इमरान खान पर रजा मुराद का तीखा हमला
बॉलीवुड एक्टर इमरान खान को मुंबई पुलिस ने भारत छोड़ने का नोटिस दिया है. इस मामले पर बॉलीवुड एक्टर रजा मुराद ने अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने बोला कि विदेशी लोगों को देश के अंदरूनी मामले में बोले का हक नहीं.
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के भांजे इमरान खान हाल ही में CJP के प्रदर्शन में हिस्सा लेने पहुंचे थे. मुंबई पुलिस ने उन्हें क्रांति मैदान से हिरासत में लिया था. वहीं अब मुंबई पुलिस ने उन्हें भारत छोड़ने का नोटिस भेजा है. इस पूरे विवाद ने बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक गलियारों में बहस छेड़ दी है, वहीं इस मामले में एक्टर रजा मुराद ने अपना रिएक्शन दिया है.
रजा मुराद ने कही ये बात
एक्टर रजा मुराद ने एक्टर इमरान खान के मामले पर खुलकर बात की है. उन्होंने बोला कि विदेशी लोगों को भारत के किसी भी अंदरूनी और राजनीति मामलों में बोलने का हक नहीं था. ANI से बातचीत में एक्टर ने बोला- इमरान खान हो या कोई भी, किसी भी विदेशी नागरिक को हमारे देश के अंदरूनी मामले में दखल देने का हक नहीं है. मुझे तो अभी पता चला है कि इमरान खान अमेरिका के नागरिक हो गए हैं.
यूएस नागरिक होने के नाते देश के अंदरूनी और राजनीति मामले में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का हक नहीं है. मुंबई पुलिस कानून के तहत काम कर रही है. एक्टर को 24 घंटे के अंदर नहीं भेजा रहा है. उन्हें लग रहा है कि उनके साथ गलत हो रहा है तो वह अदालत जा सकते हैं. अदालत जो भी फैसला देती है हम लोगों को वो फैसला मानना होगा.
क्या है पूरा मामला
इमरान खान मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे. इस प्रदर्शन के दौरान मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया. इसके बाद बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने आरोप लगाया कि इमरान खान अमेरिकी नागरिक हैं, OCI कार्डधारक हैं ऐसे में वह विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए. इसके बाद मुंबई स्थित विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय ने उन्हें 28 अक्टूबर 2026 भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया है. नोटिस में इमिग्रेशन एंड फॉरनर्स एक्ट 2025 उल्लंघन का हवाला दिया गया है.
क्या कोर्ट जाएंगे एक्टर
खबरों के अनुसार इमरान कान की लीगल टीम ने इस नोटिस को अदालत में चुनौती देने की तैयारी की है. आने वाले दिनों में देखना होगा कि बॉम्बे हाईकोर्ट इस मामले पर क्या फैसला देगी. इमरान कान को कोर्ट से राहत मिलेगी या नहीं, इसका फैसला अदालत करेगी.
11 साल बाद करेंगे बॉलीवुड में कमबैक
इमरान खान 11 साल के लंबे ब्रेक के बाद बतौर लीड एक्टर फिल्म में नजर आएंगे. इससे पहले वह फिल्म में कैमियो कर चुके हैं. इमरान खान के साथ भूमि पेडनेकर और गुरफतेह पीरजादा भी पिल्म में नजर आएंगे. बताया जा रहा है कि फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज पर है.