SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

भोजपुरी में स्पाइडर-मैन बन गए थे रवि किशन! सालों बाद एक्टर ने खोला डबिंग का दिलचस्प राज

एक्टर रवि किशन ने 'स्पाइडर-मैन ' के भोजपुरी वर्जन के डबिंग से जुड़ा हाल ही में एक किस्सा सुनाया. इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे स्पाइडर-मैने भोजपुरी में 'मकड़ मानव' बन गया था.

Written By Kajol Gupta
Published: Nov 21, 2026, 08:43 IST | Updated: Nov 21, 2026, 08:50 IST
Join

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) का 57वां संस्करण 20 नवंबर को शुरू हुआ. इस कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में रवि किशन, कार्तिक आर्यन, साई पल्लवी, आनंद एल. राय, मधुर भंडारकर और अन्य हस्तियां शामिल हुईं. रवि किशन इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे. दर्शकों को संबोधित करते हुए, अभिनेता ने सिनेमा की ताकत और जादू के बारे में बात की.

इस दौरान उन्होंने रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' का जिक्र किया. अभिनेता ने 'स्पाइडर-मैन 3' के भोजपुरी वर्जन के लिए डबिंग करने के अपने अनुभव को भी याद किया. साल 2007 में रिलीज हुई सैम राइमी की इस फिल्म में टोबी मैगुायर ने पीटर पार्कर/स्पाइडर-मैन का किरदार निभाया था.

'स्पाइडर-मैन 3' के भोजपुरी वर्जन के लिए डबिंग पर रवि किशन

IFFI के उद्घाटन समारोह में रवि ने बताया, 'कई साल पहले, मुझे भोजपुरी में टोबी मैगुायर वाले स्पाइडर-मैन को अपनी आवाज देने का मौका मिला था. सोचिए, तब कोई सीमा नहीं थी और यह फिल्म बिहार में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.'

अभिनेता ने कुछ पल के लिए स्पाइडर-मैन का किरदार अपनाया और कहा, 'का हाल बा? हम हैं मकड़-मानव. छाती पर चढ़कर तोहरा टेटुआ दबा देब.' यह टोबी मैक्गायर थे और (वहा) कोई सीमा नहीं थी. फिल्म ब्लॉकबस्टर रही. बिहार में स्पाइडर-मैन एक ब्लॉकबस्टर थी.

यह भी पढ़ें- 'किताब को कवर से मत परखिए...' मातृभूमि के ट्रेलर पर उठे सवालों से भड़के सलमान खान, AI-VFX एक्सपर्ट्स को दिया जवाब

इससे पहले रवि किशन ने 'नागपुर टाइम्स' के साथ एक इंटरव्यू में 'स्पाइडर-मैन 3' के लिए डबिंग करने के बारे में बात की थी. डबिंग पूरी करने के बाद अभिनेता ने कहा कि टोबी (मैग्वायर) की भोजपुरी आवाज़ बनना उनके लिए एक बहुत ही शानदार अनुभव था. अभिनेता ने फिल्म में कुछ खास चीजें भी जोड़ीं. उन्होंने एक श्लोक भी शामिल किया, जो उनका अपना एक खास योगदान था.

सिनेमा की ताकत और 'रामायण: पार्ट 1' पर रवि किशन

IFFI (इफ्फी) के उद्घाटन समारोह की बात करें तो, अभिनेता ने सिनेमा की ताकत पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि सिनेमा में कोई सीमा नहीं होती, यहां सिर्फ प्यार, भावनाएं और जज्बात होते हैं. उन्होंने आगे कहा कि फिल्में देखते समय हर कोई उनमें पूरी तरह खो जाता है, मानो सम्मोहित हो गया हो. 'हम 'रामायण' देखते हुए सम्मोहित हो गए थे. ऐसा लगा जैसे माता सीता बिल्कुल हमारे सामने हों.' रवि ने कहा कि सिनेमा हर किसी को एक अलग ही सफर पर ले जाता है.

यह भी पढ़ें- ना बॉलीवुड, ना पंजाबी... GTA 6 में शामिल हुआ 1982 का बंगाली गाना, भारतीय फैंस हुए एक्साइटेड

रवि किशन वर्कफ्रंट

वहीं, रवि किशन के काम की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार निर्देशक गुरमीत सिंह की फिल्म 'मिर्जापुर: द फिल्म' में बब्बन यादव के किरदार में देखा गया था. पुनीत कृष्णा द्वारा लिखित यह गैंगस्टर ड्रामा 4 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. आगे की बात करें तो, अभिनेता के पास कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं. वह प्रिया मिश्रा और प्रशांत भागिया की फिल्म 'खोसला का घोसला 2' का हिस्सा हैं. अनुपम खेर, बोमन ईरानी और रणवीर शौरी के साथ वाली यह फिल्म 5 मार्च, 2027 को रिलीज होगी. इसके अलावा उनकी एक और फिल्म 'नागजिला' आने वाली है, जिसमें कार्तिक आर्यन भी हैं. मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 12 फरवरी, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES