पहली बार भगवान राम बने रवि किशन, देखते ही देखते छा गया एक्टर का ये अंदाज; युवाओं को दिया खास संदेश
मशहूर एक्टर रवि किशन पहली बार दिल्ली की अयोध्या की रामलीला में भगवान राम बने. इस दौरान उन्होंने युवाओं को खास संदेश दिया. ऐसे में आइए सबसे पहले उनके राम लुक पर नजर डालते हैं, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है.
भोजपुरी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड और फिर राजनीति तक अपनी खास पहचान बनाने वाले सुपरस्टार रवि किशन इन दिनों अपनी किसी फिल्म नहीं, बल्कि एक खास वजह से चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में रवि किशन अयोध्या की रामलीला में पहली बार भगवान राम के किरदार में नजर आए. उन्हें भगवान राम के किरदार में दर्शकों ने काफी पसंद किया.
इसी बीच रवि किशन अपने राम के किरदार को लेकर काफी भावुक नजर आए. उन्होंने न सिर्फ इस किरदार को अपने लिए सबसे बड़ा सौभाग्य माना, बल्कि युवाओं को भगवान राम, श्रीकृष्ण और भगवान शिव के जीवन से खास सीख लेने की भी सलाह दी. जैसा कि आप जानते ही हैं कि आज देशभर में दशहरे का पर्व मनाया जा रहा है और रावण दहन की जोर-शोर से तैयारियां हो रही हैं. इसी बीच रवि किशन का राम का किरदार सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
राम के किरदार में रवि किशन ने जीता लोगों का दिल
एक्टर रवि किशन ने भगवान राम के किरदार को बेहद खास बताया. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि भगवान राम की कृपा से ही उन्हें पहली बार रामलीला में यह किरदार निभाने का अवसर मिला है. एक्टर ने यह भी बताया कि बचपन में वह परशुराम, केवट और माता सीता जैसे कई किरदार निभा चुके हैं. हालांकि, भगवान राम का किरदार उनके लिए एक अलग तरह का अनुभव है. इस दौरान रवि किशन ने उम्मीद जताई कि प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से वह इस किरदार के साथ न्याय कर पाएंगे. रामलीला में रवि किशन की एंट्री पर हर किसी की नजर टिक गई थी.
बेहद पारंपरिक अंदाज में ली एंट्री
राम के किरदार में रवि किशन ने बेहद जबरदस्त और पारंपरिक अंदाज में एंट्री ली. उनकी एंट्री पर हर किसी की नजरें टिक गई थीं. वह सजे हुए रथ पर सवार होकर पहुंचे थे और उन्हें देखते ही लोगों का उत्साह बढ़ गया था. स्टेज पर भगवान राम के किरदार में उनकी मौजूदगी ने इस खास कार्यक्रम को और भी खास बना दिया. रवि किशन एक्टिंग के साथ-साथ राजनीति में भी एक्टिव हैं. इस दौरान उन्होंने युवाओं को आध्यात्मिकता का संदेश दिया है.