भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /रावण के किरदार ने बदली इन सितारों की पहचान: किसी ने पर्दे पर रचा इतिहास, तो किसी ने बटोरी सुर्खियां; कौन बना सबसे यादगार?

रावण के किरदार ने बदली इन सितारों की पहचान: किसी ने पर्दे पर रचा इतिहास, तो किसी ने बटोरी सुर्खियां; कौन बना सबसे यादगार?

रावण के किरदार की जब भी बात होती है तो सबसे पहले अरविंद त्रिवेदी का नाम ही हर किसी की जुबान पर आता है. रावण का किरदार टीवी से लेकर भारतीय सिनेमा तक हमेशा चर्चा में बना रहता है. इन दिनों साउथ सुपरस्टार यश अपने रावण के किरदार को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं.

Written ByKajol Gupta
Published: Oct 19, 2026, 07:25 PM IST|Updated: Oct 19, 2026, 08:10 PM IST
joinshare
रावण के किरदार ने बदली इन सितारों की पहचान: किसी ने पर्दे पर रचा इतिहास, तो किसी ने बटोरी सुर्खियां; कौन बना सबसे यादगार?
Image Credit: इन सितारों ने पर्दे पर निभाया रावण का किरदार (एआई फोटो)

About the Author

Kajol Gupta

Kajol Gupta

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

5

राजस्थान मौसम अपडेट: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 29-30 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

'रामायण' के 'रावण' रामलीला से लेकर टीवी और भारतीय सिनेमा का ऐसा किरदार है, जिस पर हर किसी की नजरें टिकी होती हैं. इस किरदार में हर दौर के कलाकारों ने अपना एक अलग ही अंदाज पेश किया है. किसी की गरजती आवाज तो किसी के अहंकार ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई. कुछ रावण ऐसे भी आए, जिन्होंने मॉडर्न लुक, एक्शन और कॉमेडी से अपना अंदाज बदल दिया. 'रावण' का किरदार ऐसा रहा है, जिसे निभाना सिर्फ एक्टिंग नहीं, बल्कि आवाज और डायलॉग डिलीवरी को पर्दे पर उतारने की चुनौती है. इस किरदार में दशकों से कई कलाकार नजर आए, जिन्होंने अपने ही अंदाज में पर्दे पर अलग छाप छोड़ी है.

फिल्म निर्माता दादा साहब फाल्के की साल 1917 में आई 'लंका दहन' से लेकर नितेश तिवारी की अपकमिंग 'रामायण' तक, श्री राम पर कई फिल्में और टीवी शो बन चुके हैं, जिनमें से एक 'लंकापति रावण' का किरदार है, जिसने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर अलग ही छाप छोड़ी है. रावण का किरदार एन.टी. रामाराव से लेकर टीवी के सबसे मशहूर रावण, अरविंद त्रिवेदी तक, कई सितारों ने पर्दे पर निभाया है और इसमें अपनी एक अलग ही जान डाल दी है. दशहरे के मौके पर, जब हम बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाते हैं, ऐसे में हम आपको उन कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने पर्दे पर रावण का किरदार निभाया है.

एन.टी. रामाराव

सिनेमा के सबसे बड़े आइकनों में से एक एन.टी. रामाराव हैं. उन्होंने पर्दे पर कई बार रावण का किरदार निभाया है. पहली बार 1958 में रिलीज हुई फिल्म 'भूकैलास' में उन्होंने रावण का किरदार निभाया. इसके अलावा, साल 1961 में 'सीता राम कल्याणम' में भी रावण बने थे.

एनटी रामा राव से यश तक, रावण के रूप में इन 10 कलाकारों ने छोड़ी गहरी छाप

अरविंद त्रिवेदी

मशहूर टीवी शो 'रामायण' तो आपने देखा होगा, जिसे रामानंद सागर ने बनाया था. इसमें अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया राम-सीता के किरदार में नजर आए थे. इस मशहूर रामायण में अरविंद त्रिवेदी ने रावण का किरदार निभाया था और इस किरदार से घर-घर में लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी. इतना ही नहीं, उन्हें टीवी का असली रावण कहा जाता था. उनकी भारी आवाज, तीखे हाव-भाव और दमदार डायलॉग डिलीवरी ने किरदार को खास पहचान दी थी. इसकी वजह से आज भी जहां रावण का नाम लिया जाता है, तो सबसे पहले उनका चेहरा ही हर किसी को याद आता है.

महात्मा गांधी के पोते से थी Arvind Trivedi की राजनीतिक लड़ाई, चुनाव में ' रावण' की हुई थी जीत - Television AajTak

नरेंद्र झा

साल 2006 में एक्टर नरेंद्र झा ने 'रावण' नाम के टीवी सीरियल में लंकापति रावण का किरदार निभाया था. यह सीरियल नवंबर 2006 में शुरू हुआ था और करीब दो साल से भी अधिक समय तक चला था. यह दिवंगत अभिनेता के सबसे लोकप्रिय किरदारों में से एक माना जाता है.

Narendra Jha in TV show Ravan

अखिलेन्द्र मिश्रा

साल 2008 में आई 'रामायण' में अखिलेन्द्र मिश्रा ने रावण का किरदार निभाया था, जिसमें गुरमीत सिंह और देबिना बनर्जी ने राम-सीता का किरदार निभाया था. बताया जाता है कि शुरुआत में अखिलेन्द्र मिश्रा को छह महीने के लिए इस किरदार के लिए साइन किया गया था. उन्होंने रावण के वध का सीन भी शूट कर लिया था और अपना काम पूरा कर लिया था, लेकिन शो को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया की वजह से इसकी शूटिंग आगे बढ़ा दी गई थी.

अखिलेंद्र मिश्रा: रामायण में रावण के रूप में मेरी भूमिका इसलिए बढ़ाई गई  क्योंकि जनता का कहना था कि उसकी मृत्यु इतनी जल्दी नहीं हो सकती ...

आर्य बब्बर

एक्टर आर्य बब्बर ने साल 2015 से 2017 तक प्रसारित हुए टीवी शो में रावण का किरदार निभाया था. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने रावण को 'हिंदू पौराणिक कथाओं का सबसे बेहतरीन किरदार' बताया था.

Pics: छोटे पर्दे के 'रावण' ने कर ली शादी, बधाई देने पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स  - India TV Hindi

आशुतोष राणा

एक्टर आशुतोष राणा को भी कई रामलीलाओं में रावण के किरदार में देखा गया है. उन्होंने भी मंच पर लंकापति का बेहतरीन किरदार निभाया है. मंच पर उन्हें रावण के किरदार में देखना दर्शकों के लिए एक खास एक्सपीरियंस माना जाता है. आशुतोष राणा की डायलॉग डिलीवरी और अहंकारी रावण के अंदाज को काफी पसंद किया जाता रहा है.

मृत्यु नहीं मुक्ति चाहता था रावण...', आशुतोष राणा बोले- राम को ही नहीं राम  की भी मानें - ashutosh rana talks about play Humare Ram said ravana is not  so negetive he

पारस छाबड़ा

सलमान खान के फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस' से मशहूर हुए एक्टर पारस छाबड़ा भी पौराणिक शो 'विघ्नहर्ता गणेश' में रावण का किरदार निभा चुके हैं. हालांकि, यह शो भगवान गणेश पर केंद्रित था, लेकिन रावण का किरदार पारस ने निभाया था. उन्होंने इस किरदार से काफी फेम हासिल किया था.

बिग बॉस का संस्कारी प्लेबॉय, बन चुका है टीवी का रावण, गौर किया आपने? -  Entertainment AajTak

कबीर सिंह दुहन

ओटीटी (OTT) पर कुकू कोहली के आठ एपिसोड वाले पौराणिक ड्रामा में एक्टर कबीर दुहन सिंह ने दस सिरों वाले राक्षस राजा का किरदार निभाया. साउथ भाषाओं की फिल्मों में अपने काम के लिए पहचाने जाने वाले इस एक्टर ने इंटरव्यू में बताया था कि यह उनका 'ड्रीम रोल' (सपनों का किरदार) था. इस शो की शूटिंग मुख्य रूप से मॉरीशस में हुई थी.

Kabir Singh Duhan in Ram Yug

सैफ अली खान

साल 2023 में रिलीज हुई ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' में रावण का किरदार सैफ अली खान ने निभाया था. इस किरदार के बारे में बात करते हुए सैफ अली खान ने रावण को 'अहंकार की साक्षात मूरत' बताया था. उन्होंने 'एफसी' (FC) को बताया था कि 'इस लिहाज से वह काफी दमदार है और उसका किरदार निभाने में मजा आता है.' उन्होंने यह भी समझाया था कि कैसे इस किरदार का अहंकार ही उसके हर काम को प्रेरित करता है.

Journalist Pradeep Bhandari commented on Saif Ali Khans look in Adi Purush  film - रावण तो नहीं मुगल भगोड़ा तैमूर जरूर लग रहे- 'आदि पुरुष' में सैफ अली  खान के लुक पर

रजनीश दुग्गल

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' भी इसमें शामिल है, जिसका निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है. एक्टर रजनीश दुग्गल ने रावण का किरदार निभाया है. एक पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि 'रावण हमेशा वह राक्षस नहीं होता, जिसे हम दूसरों में देखते हैं. कभी-कभी, वह चुपचाप हमारे भीतर ही हमारे अहंकार, हमारे क्रोध, हमारी इच्छाओं और हमारे भीतर के अंधेरे के रूप में रहता है. असली जीत रावण पर नहीं, बल्कि अपने भीतर के रावण पर पाना है.'

Ramayana का 'रावण' बनने का यश ने खोला राज, 4000 करोड़ की फिल्म में इस वजह  से चुना 'दशानन' का किरदार - yash open about how he choose ravana character  in 4000

यश

एक्टर यश इन दिनों अपने रावण के किरदार को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इस किरदार में उन्हें दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. यश नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' में रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. फिल्म में रावण का किरदार काफी दमदार रहने वाला है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Ramayana
Ramayan
Dussehra