नेशनल क्रश और टॉप साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं. सोशल मीडिया पर उनके हिंदी बोलने के अंदाज और साउथ एक्सेंट को लेकर अक्सर लोग बातें बनाते हैं और उन्हें ट्रोल करते हैं, लेकिन अब एक्ट्रेस ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी. हाल ही में फिल्ममेकर करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ के एक एपिसोड में रश्मिका अपने पति और साउथ स्टार विजय देवरकोंडा के साथ पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने पर्सनल लाइफ और सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर दिल खोलकर बात की.
शो के दौरान रश्मिका ने अपनी शुरुआती जर्नी को याद किया. उन्होंने बताया कि जब से उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है, तभी से लोग किसी न किसी बात को लेकर उनके पीछे पड़े रहते हैं. कभी उनके काम पर सवाल खड़े किए जाते हैं, तो कभी उनकी लैंगुएज और बोलने के तरीके का मजाक उड़ाया जाता है. हालांकि, रश्मिका का कहना है कि उन्होंने इन फालतू बातों को कभी अपने काम के रास्ते में नहीं आने दिया. उनका मानना है कि वे सिर्फ किसी एक लैंगुएज या इलाके तक सीमित होकर नहीं रहना चाहतीं, बल्कि हर भाषा में काम करना चाहती हैं.
रश्मिका ने आगे कहा कि करियर की शुरुआत से ही उन्होंने लीक से हटकर रोल चुनना पसंद किया. उन्होंने बताया कि ‘एनिमल’ जैसी बड़ी एक्शन ड्रामा और ‘द गर्लफ्रेंड’ जैसी बिल्कुल अलग तरह की फिल्मों में काम करके उन्हें बतौर एक्टर बहुत सुकून मिला. दोनों ही फिल्मों के किरदार एक-दूसरे से पूरी तरह जुदा थे और वे हमेशा से ऐसा ही काम करने की चाहत रखती थीं. एक्ट्रेस ने साफ किया कि वे किसी एक दायरे में बंधकर काम करने पर यकीन नहीं रखतीं, बल्कि हर बार ऑडियंस को कुछ नया परोसना चाहती हैं और नए किरदार करना चाहती हैं.
सोशल मीडिया पर रश्मिका की हिंदी बोलने की स्टाइल पर अक्सर उंगलियां उठाई जाती हैं. साल 2025 में आई फिल्म ‘थम्मा’ ‘एनिमल’, ‘छावा’, ‘सिकंदर’ और 2026 की ‘कॉकटेल 2’ जैसी फिल्मों में भी उनके बोलने के लहजे पर खूब बातें बनीं. इस पर बेबाक अंदाज में बात करते हुए रश्मिका ने कहा कि उन्हें ये बात बिल्कुल समझ नहीं आती कि किसी का साउथ इंडियन एक्सेंट होना कोई गलत बात कैसे हो सकती है. उन्होंने साफ कहा कि जब वे साउथ इंडिया से ताल्लुक रखती हैं, तो उनका एक्सेंट भी वैसा ही रहेगा. वो इतना पुराना एक्सेंट कैसे बदल सकता है.
अपनी फिल्मों की डबिंग पर बात करते हुए रश्मिका ने कहा कि वे हमेशा अपने फिल्म मेकर्स को पूरा ऑप्शन देती हैं. अगर किसी डायरेक्टर को लगता है कि उनके किरदार पर किसी दूसरी डबिंग आर्टिस्ट की आवाज ज्यादा बेहतर लगेगी, तो उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं होती, लेकिन मजे की बात ये है कि उनके डायरेक्टर्स ने हमेशा यही चाहा कि रश्मिका खुद अपने किरदारों को आवाज दें फिर चाहे एक्सेंट कोई भी हो. एक्ट्रेस का मानना है कि अलग-अलग भाषाओं में खुद डबिंग करना बहुत मेहनत का काम है और उन्हें इस पर बहुत गर्व महसूस होता है.
वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना के पास आने वाले दिनों में कई शानदार फिल्में हैं. वे हाल ही में डायरेक्टर होमी अदजानिया की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में दिखाई दी थीं. फिलहाल इस वक्त वे बड़े बजट की पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म ‘रणबाली’ में अपने पति विजय देवरकोंडा के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आ रही हैं. इसके अलावा उनके पास ‘मैसा’ और सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ डायरेक्टर एटली की बड़ी फिल्म ‘राका’ भी टाइमलाइन में है, जिसकी शूटिंग साल 2027 में शुरू होने जा रही है. उनका ये बिजी शेड्यूल उनके बढ़ते स्टारडम का सबूत है.