फैंस ने पूछा- 'विजय के साथ कौन-सी फिल्म फेवरेट है?' रश्मिका का मजेदार जवाब जीत लेगा आपका दिल
रश्मिका मंदाना ने पति विजय देवराकोंडा के साथ अपकमिंग फिल्म 'रणबाली' में काम करने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया है. जानिए उन्होंने अपने वर्क मोड और पर्सनल लाइफ ट्यूनिंग को लेकर क्या बड़ा खुलासा किया.
Rashmika Mandanna On Ranabaali: साउथ सिनेमा की सबसे क्यूट और फैंस की फेवरेट जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंधने के बाद यह इस कपल की पहली एक साथ रिलीज होने वाली फिल्म होगी. 'रणबाली' के टीजर के आने के बाद से ही फैंस रश्मिका और विजय को एक साथ देखने के लिए बेताब हैं. हाल ही में रश्मिका ने सोशल मीडिया पर फैंस से बात की और अपने पति विजय संग काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया. जब एक फैन ने उनसे सेट के माहौल के बारे में पूछा, तो रश्मिका ने बड़े ही प्यारे अंदाज में इसका जवाब दिया.
रश्मिका ने कहा कि विजय के साथ काम करने में हमेशा बहुत मजा आता है. लेकिन अगर सीरियस नोट पर बात करें, तो जब कैमरे रोल होते हैं और शूटिंग शुरू होती है, तो विजय बेहद डेडिकेटेड और सीरियस हो जाते हैं. रश्मिका ने यह भी माना कि विजय से उन्हें हर बार बहुत कुछ नया सीखने को मिलता है. उनकी यह ट्यूनिंग फैंस को बेहद पसंद आ रही है.
फेवरेट फिल्म कौन सी है? रश्मिका ने दिया दिल जीतने वाला जवाब
जब एक फैन ने रश्मिका से विजय देवराकोंडा के साथ उनकी सबसे पसंदीदा फिल्म का नाम पूछा, तो उन्होंने बहुत ही स्वीट अंदाज में कहा, "यह सब हमारी अपनी ही फिल्में हैं, तो किसी एक को चुनना मुश्किल है." रश्मिका ने आगे कहा कि वह यह देखने के लिए बेताब हैं कि दर्शक 'रणबाली' को कितना प्यार देते हैं. इससे पहले 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' में दोनों की केमिस्ट्री को फैंस ने खूब सराहा था.
पीरियड एक्शन ड्रामा है 'रणबाली', 1854 से 1878 की कहानी
'रणबाली' केवल एक प्रेमकहानी न होकर बड़े पैमाने पर बनी पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है. 1854 से 1878 के ऐतिहासिक कालखंड पर आधारित इस कहानी में विजय देवराकोंडा रायलसीमा के स्वतंत्रता सेनानी 'रणबाली' का रोल निभा रहे हैं. फिल्म में अंग्रेजी शासन के खिलाफ उनके संघर्ष और विद्रोह को बेहद रोमांचक ढंग से दिखाया जाएगा.
'जयाम्मा' के पावरफुल रोल में दिखेंगी रश्मिका
फिल्म में रश्मिका मंदाना 'जयाम्मा' का किरदार निभा रही हैं, जो काफी प्रभावशाली और स्ट्रॉन्ग रोल बताया जा रहा है. वह विजय देवराकोंडा यानी 'रणबाली' की पत्नी 'जयाम्मा' के किरदार में नजर आएंगी. 'जयाम्मा' के रोल में रश्मिका सिर्फ एक आम पत्नी नहीं बनी हैं, बल्कि वह अपने पति के हर कदम और अंग्रेजों के खिलाफ उनकी जंग में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहती हैं. फिल्म में विजय और रश्मिका के बीच का रोमांटिक बॉन्ड तो दिखेगा ही, साथ ही उनका रिवोल्यूशनरी (क्रांतिकारी) अवतार भी देखने को मिलेगा. वहीं फिल्म के विलेन की बात करें तो हॉलीवुड एक्टर वॉस्लो इसमें 'सर थियोडोर हेक्टर' नाम के एक ज़ालिम ब्रिटिश अफसर के रोल में नजर आएंगे.
रियल लाइफ कपल की ऑन-स्क्रीन हैट्रिक
आपको बता दें कि 'रणबाली' रश्मिका और विजय की एक साथ तीसरी फिल्म है. इससे पहले आई उनकी दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. लेकिन 'रणबाली' इसलिए ज्यादा खास है क्योंकि यह फरवरी 2026 में हुई उनकी रियल-लाइफ शादी के बाद पहली ऑन-स्क्रीन रिलीज है. टीजर रिलीज होने के बाद से ही फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. यूथ ऑडियंस इस फ्रेश और पावरफुल जोड़ी को ऐतिहासिक अवतार में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रही है.