App

साउथ से उठी तांडव की आंधी: O Mysaa Re गाने में दिखा रश्मिका मंदाना का रौद्र रूप, सीन देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे!

रश्मिका मंदाना स्टारर पहली फीमेल-लेड पैन-इंडिया फिल्म 'मैसा' 27 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. बाप-बेटी के अनोखे रिश्ते और आदिवासी पृष्ठभूमि पर बनी इस इमोशनल एक्शन थ्रिलर के गाने 'ओ मैसा रे' में रश्मिका का खतरनाक तांडव रूप पूरे इंटरनेट पर छा गया है.

साउथ से उठी तांडव की आंधी: O Mysaa Re गाने में दिखा रश्मिका मंदाना का रौद्र रूप, सीन देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे!
Image Credit: O Mysaa Re Song

साउथ ब्यूटी और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना स्टारर मच-अवेटेड पैन-इंडिया फिल्म 'मैसा' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. ये फिल्म 27 नवंबर, 2026 को पर्दे पर दस्तक देगी. ये भारत का पहला फीमेल-लीड पैन-इंडिया सिनेमैटिक वेंचर है, जिसमें रश्मिका एकदम अनदेखे और खतरनाक अवतार में नजर आने वाली हैं. फिल्म का टीजर पहले ही अपनी रॉ एनर्जी और ग्रैंड स्केल की वजह से लोगों का दिल जीत चुका है. अब तक इंडियन सिनेमा में 'बाहुबली' या 'केजीएफ' जैसी कई मास एक्शन फिल्में आई हैं, जिनमें मां और बेटे के मजबूत रिश्ते को पर्दे पर दिखाया गया है.

लेकिन 'मैसा' इन सबसे बिल्कुल अलग और अनोखी कहानी लेकर आ रही है. अनफॉर्मुला फिल्म्स के बैनर तले बनी और रवींद्र पुल्ले के डायरेक्शन में तैयार इस इमोशनल एक्शन थ्रिलर में आदिवासी पृष्ठभूमि पर आधारित बाप और बेटी के एक बेहद मजबूत और इमोशनल रिश्ते की झलक देखने को मिलेगी. यही अनोखी कहानी इस फिल्म को बाकी फिल्मों से हटकर एक खास पहचान दिलाती है.

रश्मिका का तांडव देख उड़ जाएंगे होश

टीजर की जबरदस्त सफलता के बाद अब मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'ओ मैसा रे' रिलीज कर दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. इस गाने में रश्मिका मंदाना का एक निडर, आक्रामक और बेहद खतरनाक रूप देखने को मिल रहा है. गाने में उनका हाई-इंटेंसिटी तांडव स्टाइल परफॉर्मेंस ऐसा है कि लोगों के लिए उनसे नजरें हटाना मुश्किल हो गया है. रॉ एनर्जी, फियर्स एक्सप्रेशंस और कमाल की कोरियोग्राफी से सजा ये गाना आदिवासी माहौल के रोमांच को और ज्यादा बढ़ा देता है.

दमदार म्यूजिक और देसी बीट्स का जादू

इस धमाकेदार गाने को अपने संगीत से सजाया है जाने-माने कंपोजर जेक्स बिजॉय ने, जिनके बैकग्राउंड स्कोर की पहले से ही काफी चर्चा हो रही है. 'ओ मैसा रे' फिल्म की मिट्टी से जुड़ी कहानी और उसकी देसी तासीर को बखूबी बयां करता है. गाने में दमदार मॉडर्न बीट्स के साथ ट्रेडिशनल आदिवासी संगीत का एक ऐसा शानदार तालमेल सुनने को मिलता है, जो गाना खत्म होने के बाद भी काफी देर तक जुबान पर और कानों में गूंजता रहता है.

mysaa

27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में मचेगा असली गदर

आदिवासी पृष्ठभूमि पर तैयार की गई 'मैसा' सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं, बल्कि एक इमोशनल थ्रिलर है. इसमें शानदार विजुअल्स, रोंगटे खड़े कर देने वाला थ्रिल और रश्मिका मंदाना की बेजोड़ एक्टिंग का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा. जिस तरह से फिल्म के टीजर और इस नए गाने को लोगों का प्यार मिल रहा है, उससे साफ है कि 27 नवंबर, 2026 को जब ये फिल्म सिनेमाघरों में उतरेगी, तो बॉक्स ऑफिस पर एक नया इतिहास रचेगी.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Jyoti Rajput

Jyoti Rajput

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More