App

'पतिदेव' का मिला साथ: 'मैं जैसी हूं वैसी ही रहूंगी...', ट्रोलर्स की क्लास लगाने उतरीं रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा ने बढ़ाया हौसला!

Rashmika Mandanna Troll Response: पैन-इंडिया स्टार रश्मिका मंदाना ने लगातार हो रही ट्रोलिंग पर खुलकर बात करते हुए कहा कि उनकी काइंडनेस कोई दिखावा नहीं, बल्कि उनका असली स्वभाव है. उन्होंने साफ किया कि इंटरनेट पर मिलने वाले नेगेटिव कमेंट्स के बावजूद वो अपनी इस असली पहचान को कभी नहीं बदलेंगी और हमेशा सेंससिटिव बनी रहेंगी.

'पतिदेव' का मिला साथ: 'मैं जैसी हूं वैसी ही रहूंगी...', ट्रोलर्स की क्लास लगाने उतरीं रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा ने बढ़ाया हौसला!
Image Credit: रश्मिका मंदाना ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया.

इन दिनों सोशल मीडिया पर लोग स्टार्स को उनके अच्छे व्यवहार के लिए भी ट्रोल करने लगते हैं. ऐसा ही कुछ पैन-इंडिया स्टार रश्मिका मंदाना के साथ हुआ, जब उनके फ्रेंडली और माजकिया अंदाज को कुछ लोगों ने ओवरएक्टिंग का टैग दे दिया. इस पर अपनी बात रखते हुए हाल ही में एक्ट्रेस रश्मिका ने ये साफ कर दिया कि वो लोगों को खुश करने के लिए अपना असली नेचर कभी नहीं बदलेंगी और वो जैसी हैं, वैसी ही रहना पसंद करेंगी. रश्मिका ने दिल से बात करते हुए कहा कि आज की दुनिया में जहां चारों तरफ इतनी नेगेटिविटी फैली है, वहां थोड़ा प्यार और अच्छाई बांटना बहुत जरूरी है.

रश्मिका ने आगे कहा कि उनकी नजर में काइंडनेस होना कोई कमजोरी नहीं, बल्कि एक ताकत है. अगर लोगों को उनका ये अंदाज दिखावा या ओवरएक्टिंग लगता है, तो उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि वो किसी का दिल जीतने के लिए झूठा नाटक नहीं कर सकतीं और न ही खुद को पूरी तरह से बदल सकती हैं.

विजय देवरकोंडा ने दिया पत्नी रश्मिका का साथ

इस बातचीत के दौरान रश्मिका के पति और एक्टर विजय देवरकोंडा ने भी अपनी पत्नी की बात का सपोर्ट करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग और कमेंट्स ये सब ज्यादातर प्री-प्लान्ड या बनावटी होतें हैं. विजय के अनुसार, जब आप किसी इंसान से कभी मिले ही नहीं हैं, तो उसके बारे में इतनी बुरी राय बना लेना उनकी समझ से बाहर है. उन्होंने कहा कि एक ही इंसान कई फेक अकाउंट्स बनाकर ऐसी कहानियां शुरू करता है, जिसे कई लोग इंटरनेट पर फैलाते हैं.

rashmika Mandanna

पहले भी उठ चुके हैं रश्मिका के नेचर पर सवाल

आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है, जब रश्मिका को उनके इस तरह के व्यवहार के लिए निशाने पर लिया गया हो. अक्सर पैपराजी के सामने उनका मुस्कुराना, लोगों से अच्छे से मिलना और क्यूट रिएक्शन देना भी ट्रोलर्स को खटक जाता है. कई बार यूज़र्स उनके इस अंदाज को बिना मतलब का नाटक बताते हैं, लेकिन रश्मिका का मानना है कि जो लोग उनसे प्यार करते हैं, उनके लिए उनका असली रूप ही काफी है.

7 साल बाद पर्दे पर नजर आएंगे एक साथ

वर्कफ्रंट की बात करें तो, रश्मिका और विजय देवरकोंडा जल्द ही पीरियड ड्रामा फिल्म 'रणबाली' में एक साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं. 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' के बाद, दोनों लगभग 7 साल बाद फिर साथ काम कर रहे हैं. इस साल फरवरी में शादी के बंधन में बंधने के बाद ये साथ में उनकी पहली रिलीज फिल्म होगी. राहुल सांकृत्यान के निर्देशन में तैयार की गई ये फिल्म 19वीं सदी की कहानी पर आधारित है, जो 16 अक्तूबर,2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Jyoti Rajput

Jyoti Rajput

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More