SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रश्मि देसाई का बड़ा खुलासा: 4 साल के ब्रेक के बाद तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मुझे कहा गया कि मेरा करियर खत्म हो गया है’

छोटे पर्दे का फेमस चेहरा यानी एक्ट्रेस रश्मि देसाई जल्द ही अपने नए शो से वापसी करने वाली हैं. इस दौरान उन्होंने बताया कि वो क्यों इतने लंबे समय से टीवी से दूर थीं.

Written By Jyoti Rajput
Published: Oct 16, 2026, 01:59 PM IST | Updated: Oct 16, 2026, 02:32 PM IST
Image Credit: रश्मी देसाई
Join

टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस रश्मि देसाई इन दिनों अपने नए शो 'सयोनी' को लेकर खबरों में छाई हुई हैं. स्टार प्लस पर आने वाले इस सीरियल से वो पूरे चार साल बाद छोटे पर्दे पर वापसी कर रही हैं. अपनी इस धमाकेदार वापसी से पहले रश्मि ने एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी और करियर के उन पहलुओं पर खुलकर बात की, जिन्हें फैंस अब तक नहीं जानते थे. उन्होंने बताया कि इतने लंबे वक्त तक टीवी से दूर रहने के पीछे उनकी अपनी पर्सनल वजह थी और इस दौरान उन्हें किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा. इंटरव्यू में बात करते हुए रश्मि ने खुलासा किया कि बीच के 3-4 सालों में उन्होंने टीवी से पूरी तरह दूरी बना ली थी.हालांकि, इस दौरान उन्होंने एक गुजराती फिल्म और जी5 पर 'हिसाब बराबर' जैसी कुछ फिल्मों में काम किया, लेकिन उनका मन टीवी की तरफ बिल्कुल नहीं था.

रश्मि को कई टीवी शोज के ऑफर मिल रहे थे, लेकिन वो खुद को उनसे जुड़ा हुआ महसूस नहीं कर पा रही थीं. रश्मि का मानना है कि एक शो करने के बाद वो अक्सर खुद को रीफ्रेश करने के लिए लंबा ब्रेक लेती हैं, ताकि पुरानी यादों और किरदारों के असर को भुला सकें. अपने इस चार साल के लंबे ब्रेक का असली मकसद बताते हुए उन्होंने कहा कि वो खुद पर काम करना चाहती थीं.

स्क्रिप्ट और कैरेक्टर नहीं आए पसंद

एक्ट्रेस ने बातचीत में आगे बताया कि टीवी का काम एक बहुत कमिटमेंट मांगता है, जहां कलाकार अनजाने में लंबे समय तक उसी किरदार में जीता रहता है. रश्मि के मुताबिक, फिल्मों में कलाकारों को खुद पर काम करने का थोड़ा वक्त मिल जाता है, लेकिन टीवी का रूटीन बिल्कुल अलग होता है. वो उन सभी चीजों से बाहर निकलना चाहती थीं और इसके लिए उन्होंने कई वर्कशॉप्स भी ज्वाइन कीं. उनका साफ मानना है कि जब तक वो खुद किसी बात या किरदार से अंदर से सहमत नहीं होतीं, तब तक वो अपनी ऑडियंस को भी संतुष्ट नहीं कर सकतीं.

महिलाओं को ऑब्जेक्ट की तरह करते हैं पेश

इस बातचीत में रश्मि ने फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की उस कड़वी सच्चाई का भी पर्दाफाश किया, जिसका सामना अक्सर महिलाओं को करना पड़ता है. उन्होंने बेबाकी से कहा कि एक महिला होने के नाते उन्हें कई बार कम समझा जाता है और उन्हें सिर्फ एक ऑब्जेक्ट या ग्लैमरस चेहरे की तरह पेश करने की कोशिश की गई, जो उन्हें बेहद गलत लगता है. उनका कहना है कि महिलाओं का काम सिर्फ खूबसूरत, सुडौल या ग्लैमरस दिखना नहीं है, बल्कि उनकी काबिलियत उससे कहीं ज्यादा है.

लोगों ने कहा, 'तुम्हारा करियर खत्म'

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए रश्मि ने बताया कि लोगों ने उनकी पहचान को सिर्फ एक टीवी एक्ट्रेस तक सीमित कर दिया था. कई लोगों ने तो यहां तक कह दिया था कि उनका करियर अब पूरी तरह खत्म हो चुका है और वो एक ओवर-एक्सपोज्ड चेहरा बन चुकी हैं. इसके बावजूद, रश्मि ने हार नहीं मानी और अब स्टार प्लस के नए सीरियल 'सयोनी' से टीवी पर एक बार फिर छा जाने के लिए तैयार हैं. उनका ये शो 23 सितंबर से रोजाना शाम 7:30 बजे स्टार प्लस पर आ रहा है और इसे जियोहॉटस्टार पर भी देखा जा सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES