App

रैप, शोहरत और लाइमलाइट से क्यों दूर हुए MC स्टैन? समय रैना के शो बोले- अब वही करता हूं जो ऊपरवाले को पसंद है

रैपर एमसी स्टैन हाल ही में समय रैना के शो में आए थे. इस दौरान उन्होंने बताया है कि उन्होंने बुरी आदतें छोड़ दी है. अब वह नशा नहीं करते, न ही गंदी बात करते है, वह वहीं काम करते हैं जो ऊपर वाले को पसंद है.

रैप, शोहरत और लाइमलाइट से क्यों दूर हुए MC स्टैन?  समय रैना के शो बोले- अब वही करता हूं जो ऊपरवाले को पसंद है
Image Credit: MC स्टैन की लाइफस्टाइल में आया बदलाव

पॉपुलर रैपर MC स्टैन हाल ही में समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंज सीजन 2 में नजर आए. 3 साल बाद रैपर पब्लिक मंच पर नजर आए हैं. शो में स्टैन एकदम बदले हुए नजर आ रहे थे. रैपर ने शो में बताया है कि अब वह इस्लाम के रास्ते पर चल रहे हैं. उन्होंने सभी बुरी आदतों को छोड़ दिया है. वहीं इंटरनेट पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह सिगरेट पीते हुए नजर आ रहे हैं.

बिग बॉस 16 विनर एमसी स्टैन समय रैना के शो बतौर जज पैनल में शामिल हुए हैं. बिग बॉस के बाद एसमी किसी बड़े शो में नजर आए हैं. एमसी के फैंस उनके शो में आने से काफी एक्साइटेड हो गए.

एमसी स्टैन दिखें बदले-बदले

समय रैना के शो में एमसी स्टैन काफी बदले-बदले नजर आए हैं. शो समय रैना ने बोला कि एमसी स्टैन पिछले तीन सालों में काफी बदल गए हैं. उनके बोलने का तरीका काफी बदला हुआ है. समय ने एमसी स्टैन से पूछा कि आप तीन साल में काफी बदल गए हो, अब आप नशा नहीं करते हो, ना ही गंदी बात करते हो. भगवान के रास्ते पर चल पड़े हो, इस पर एमसी स्टैन ने बताया कि उन्होंने जिंदगी की प्रायोरिटी बदल गई.

एमसी स्टैन ने बोला- मैं अब ऊपर वाले की राह पर चल रहा हूं, जो उसे पसंद है उसे कर रहा हूं. पहले जो मुझे पसंद था मैं वो करता था. मैंने अपनी पसंद और सपनों को पूरा कर लिया. लेकिन, अब ऊपर वाले की राह पर चल रहा हूं. एसमी स्टैन को नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद जाते देखा जाता है.

लाइव शो में जलाई सिगरेट

समय रैना के शो में एमसी स्टैन नजर आए थे. इंटरनेट पर एक क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें एमसी सिगरेट निकालकर उसे जलाते हुए दिखते हैं. समय उन्हें तुरंत देख लेते हैं कि वो क्या कर रहे हैं, इसके बाद वह एमसी को रोक देते हैं. समय कॉमेडियन अंदाज में बोलते हैं ये क्या लेके आया है भाई, समय बोलते हैं कि ये देखो सुट्टा लेकर आया है, ये क्या टपरी पर बैठा है कोई. जिसके बाद सब हंसने लगते हैं. इंटरनेट पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

क्या है एमसी स्टैन का पूरा नाम

एमसी स्टैन उनका स्टेज नाम है. रैपर का असली नाम अल्ताफ शेख है. बिग बॉस 16 में उन्हें काफी फेम मिला था. बिग बॉस 16 उन्होंने जीता भी था. एमसी स्टैन देसी हिप-हॉप और ट्रैप म्यूजिक सीन के लिए जाने जाते हैं. स्टैन नाम उन्होंने अमेरिकि रैपर एमिनेम के गाने स्टैन से लिया है. एमसी स्टैन ने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में वाटा म्यूजिक से की थी. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More