SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Honorary Angel: 'देसी गर्ल' का ग्लोबल स्वैग! हॉलीवुड की रैप क्वीन भी हो गईं प्रियंका के हुस्न की दीवानी, बोलीं- She is Tea

18 अक्टूबर, 2026 को लॉस एंजिल्स में हुए विक्टोरियाज सीक्रेट फैशन शो में ग्रैमी विनर रैपर मेगन थी स्टैलियन की धमाकेदार म्यूजिक प्रजेंटेशन ने महफिल लूट ली. वहीं इस शानदार शो के बाद, मेगन के एक बयान ने तहलका मचा दिया है, जिसमें उन्होंने ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा को इस स्टेज की 'होनर्री एंजेल' बनाने की इच्छा जताई है.

Written By Jyoti Rajput
Published: Oct 21, 2026, 06:11 AM IST | Updated: Oct 21, 2026, 06:34 AM IST
Image Credit: प्रियंका चोपड़ा फोटो
Join

फैशन की दुनिया में जब भी ग्लैमर और स्टाइल की जाती है, तो 'विक्टोरियाज सीक्रेट फैशन शो' का नाम सबसे पहले लिया जाता है. रंग-बिरंगी लॉन्जरी, बैक पर लगे बड़े-बड़े एंजेल जैसे पंख और म्यूजिक की धुन पर थिरकती टॉप मॉडल्स, ये शो हमेशा ही इंटरनेट पर तहलका मचाता है. लॉस एंजिल्स में होस्ट 2026 के इस शो में हॉलीवुड की मशहूर रैपर मेगन थी स्टैलियन ने अपनी म्यूजिकल परफॉरमेंस से रैंप पर आग लगा दी थी. लेकिन शो खत्म होने के बाद मेगन की परफॉर्मेंस से ज्यादा उनके एक कमेंट की चर्चा हो रही है.  रैपर का बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने ग्लोबल स्टार और हमारी 'देसी गर्ल' यानी प्रियंका चोपड़ा जोनास की तारीफों के पुल बांधे हैं.

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान जब रैपर मेगन से पूछा गया कि वो किस हॉलीवुड या ग्लोबल स्टार को विक्टोरियाज सीक्रेट की 'होनर्री एंजेल' (Honorary Angel) बनते देखना चाहती हैं, तो उन्होंने बिना समय गवाएं प्रियंका चोपड़ा का नाम ले लिया. मेगन प्रियंका की खूबसूरती और पर्सनैलिटी से इतनी प्रभावित दिखीं कि उन्होंने हैरान होकर सवाल किया कि क्या प्रियंका को अब तक इस शो में एंजेल बनने का मौका नहीं मिला है?

'देसी गर्ल' की फैन हुईं मेगन

मेगन ने प्रियंका की ब्यूटी की तारीफ करते हुए कहा कि वो दिखने में बेहद शानदार हैं और उनका जलवा ही अलग है. जब इंटरव्यूअर ने मेगन को बताया कि प्रियंका ने अभी तक इस रनवे पर एंजेल के पंख नहीं पहने हैं, तो रैपर ने कहा, 'कोई बात नहीं, मैं प्रियंका को ही ये मौका देना चाहूंगी.' मेगन का कहना है कि प्रियंका इतनी कमाल की और अट्रैक्टिव हैं कि विक्टोरियाज सीक्रेट के रनवे को उनका ये अंदाज ज़रूर देखना चाहिए. मेगन के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर प्रियंका के फैंस बेहद खुश हैं और कह रहे हैं कि ग्लोबल स्टेज पर इंडिया का नाम हमेशा ऐसे ही रोशन होना चाहिए.

प्रियंका के एक्शन सीन्स की हुई चर्चा

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वो लगातार इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं. वहीं प्रियंका को हाल ही में प्राइम वीडियो पर आई एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'द ब्लफ' में देखा गया था, जो फरवरी 2026 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में उन्होंने एर्सेल बॉडेन नाम की एक एक्स पायरेट का दमदार किरदार निभाया था, जो अपने परिवार को बचाने के लिए अपने काले अतीत से लड़ती है. फिल्म में उनके एक्शन सीन को ऑडियंस से खूब प्यार मिला था और लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की थी.

होम स्क्रीन पर होगी दमदार वापसी

बॉलीवुड और इंडियन सिनेमा के फैंस के लिए सबसे बड़ी गुडन्यूज ये है कि देसी गर्ल जल्द ही अपनी होम स्क्रीन पर लौटने जा रही हैं. वो इस बार दिग्गज डायरेक्टर एसएस राजामौली की अपकमिंग एक्शन-एडवेंचर फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगी. साल 2019 में आई 'द स्काई इज पिंक' के बाद ये इंडियन सिनेमा में उनकी बड़ी वापसी होगी. फिल्म में प्रियंका 'मंदाकिनी' का अहम रोल निभाएंगी, जिसमें उनके साथ साउथ सुपरस्टार महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. ये फिल्म 7 अप्रैल, 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES