भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /रणबीर कपूर की 'रामायण' को मिला पहला टाइटल, 'राइज ऑफ अ लीजेंड' के साथ इस दिन आएगी फिल्म

रणबीर कपूर की 'रामायण' को मिला पहला टाइटल, 'राइज ऑफ अ लीजेंड' के साथ इस दिन आएगी फिल्म

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' के पार्ट 1 का टाइटल 'राइज ऑफ अ लीजेंड' कन्फर्म हो गया है. हाल ही में मेकर्स ने पोस्टर के जरिए फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान किया है.

Written BySwati Singh
Published: Sep 29, 2026, 02:20 PM IST|Updated: Sep 29, 2026, 02:26 PM IST
joinshare
रणबीर कपूर की 'रामायण' को मिला पहला टाइटल, 'राइज ऑफ अ लीजेंड' के साथ इस दिन आएगी फिल्म
Image Credit: Social Media

About the Author

Swati Singh

Swati Singh

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

5

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' को लेकर एक नया अपडेट आया है. आखिरकार मेकर्स ने लंबे इंतजार के बाद फिल्म के पहले पार्ट का ऑफिशियल टाइटल जारी किया है. नितेश तिवारी की फिल्म का पहला पार्ट अब 'रामायण: राइज ऑफ अ लेजेंड' के नाम से जाना जाएगा.

फिल्म के टाइटल के साथ ही मेकर्स ने रिलीज को लेकर भी अपडेट दिया है. फिल्म 'रामायण' का पहला पार्ट 6 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा. मेकर्स ने पोस्टर शेयर कर इस बात की जानकारी दी है.

'रामायण' को मिला पहला टाइटल

हालांकि, पोस्टर का आर्टवर्क पहले ही दिखाया जा चुका था, लेकिन इस नए वर्जन में पहली बार फिल्म का ऑफिशियल सबटाइटल सामने आया है, जो इसके वर्किंग टाइटल 'रामायण: पार्ट 1' से आगे बढ़कर है. नए पोस्टर में रणबीर कपूर का भगवान राम वाला रूप और यश का रावण वाला रूप एक कॉस्मिक बैकड्रॉप के सामने आमने-सामने दिख रहे हैं. साथ ही यह टैगलाइन है, 'इंसानियत की सबसे बड़ी कहानी साकार होती है.'

ये भी पढ़ें: 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में वानर ने सच में पहना चश्मा? ट्रोलिंग पर मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी; ऑडियंस को दिया चैलेंज

फिल्म के प्रमोशन में इसके टेक्निकल पहलू पर खास जोर दिया गया है और इसकी विज़ुअल टीम को 'द ओडिसी' और 'ड्यून' बनाने वाले विज़ुअल आर्टिस्ट के तौर पर पेश किया गया है. मेकर्स ने अब तक का सबसे शानदार 3D सिनेमाई अनुभव देने का वादा भी किया है.

6 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

साथ ही फिल्म को स्टैंडर्ड, IMAX और प्रीमियम लार्ज फॉर्मेट में रिलीज किया जाएगा. सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, ''द ओडिसी' और 'ड्यून' के विज़ुअल आर्टिस्ट लेकर आए हैं 'रामायण: राइज ऑफ अ लेजेंड', जो अब तक का सबसे शानदार 3D सिनेमाई अनुभव होगा. यह फिल्म 6 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों, IMAX और प्रीमियम लार्ज फॉर्मेट में रिलीज होगी.'

नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा ​​के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड' में साई पल्लवी माता सीता के रोल में, रवि दुबे लक्ष्म, सनी देओल भगवान हनुमान, अरुण गोविल राजा दशरथ और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के किरदार में नजर आएंगी. यह फिल्म ऋषि वाल्मीकि के महाकाव्य पर आधारित दो-पार्ट वाली सिनेमैटिक अडैप्टेशन है.

ये भी पढ़े: 'पहले मुझसे राइट्स लो', समय रैना के शो में आयुष्मान के स्पाई रोल वाले जोक पर अदनान सामी का जवाब

इस फिल्म का पहला पार्ट 6 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी और इंग्लिश में रिलीज होने वाला है. मेकर्स ने IMAX और प्रीमियम बड़े फॉर्मेट वाली स्क्रीन्स पर शानदार 3D अनुभव देने का वादा किया है.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Ramayana