'सामने शेरनी थी और मैं चूहा' जब असली शेरों के बीच घुटनों पर बैठे 'राहा के पापा', केन्या में ऐसे हुआ था आलिया-रणबीर का प्रपोजल!
'केबीसी 18' के मंच पर फिल्म 'रामायण' के प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर ने मसाई मारा में आलिया भट्ट को दिए प्रपोजल का मजेदार किस्सा सुनाया. इस दौरान रणबीर ने मजाकिया अंदाज में बताया कि 100 मीटर दूर तीन बब्बर शेरों की मौजूदगी में वो अपनी 'शेरनी' आलिया के आगे 'चूहा' बनकर घुटनों पर बैठ गए थे.
बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लव स्टोरी किसी हैपी एंडिंग वाली फिल्मी की कहानी से कम नहीं है. हाल ही में 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 18 के मंच पर रणबीर अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' का प्रमोशन करने के लिए पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत और रोमांचक पल के बारे में खुलकर बात की. एक्टर ने बताया कि उन्होंने केन्या के मशहूर मसाई मारा के जंगलों में आलिया को प्रपोज करने की प्लानिंग कितनी बारीकी से की थी. उन्हें पता था कि उनकी लेडी लव को इंस्टाग्राम पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर करना कितना पसंद है, इसलिए उन्होंने पहले ही सारा इंतजाम कर लिया था, ताकि उन्हें इस स्पेशल मोमेंट की फोटोज मिल सकें.
रणबीर ने अमिताभ बच्चन के सामने हंसते हुए खुलासा किया कि उन्होंने अपने ट्रैवल गाइड और ड्राइवर को पहले ही पैसे देकर सारी चीजें समझा दी थीं. उन्होंने खास तौर पर निर्देश दिए थे कि जंगल के बीच में जहां सही मौका मिले, गाड़ी रोक देना. रणबीर को इंस्टाग्राम के लिए अपनी और आलिया की प्रपोजल मोमेंट की परफेक्ट तस्वीरें चाहिए थीं, ताकि वो इस यादगार पल को हमेशा के लिए कैमरे में कैद कर सकें.
असली शेरों के सामने घुटनों पर बैठे 'राहा के पापा'
रणबीर कपूर के मुताबिक, ये नजारा जितना रोमांटिक था, उतना ही रोमांचक और डर पैदा करने वाला भी था. अफ्रीकी जंगल के खुले माहौल में जब रणबीर ने आलिया को रिंग पहनाने के लिए घुटने टेके, तो चंद कदमों की दूरी पर कुदरत के असली राजा यानी बब्बर शेर घूम रहे थे. इस मजेदार किस्से को याद करते हुए रणबीर ने बिग बी के सामने कहा कि जब शो के दौरान सबूत की बात आई, तो उन्होंने बड़े ही मजाकिया अंदाज में अपनी और आलिया की तुलना कर दी.
'मेरी शेरनी आगे थी और मैं एक चूहा बन गया था'
इस खूबसूरत पल को बयां करते हुए रणबीर ने कहा कि उस वक्त महज 100 मीटर की दूरी पर तीन खतरनाक बब्बर शेर मौजूद थे. एक तरफ असली शेर थे, तो दूसरी तरफ उनकी अपनी 'शेरनी' यानी आलिया सामने खड़ी थीं. उन्होंने हंसते हुए कहा कि उस माहौल में वो खुद एक 'चूहा' बनाकर घुटनों पर बैठ गए थे और कांपते हुए पूछा, 'बेबी, विल यू मैरी मी?'. आपको बता दें कि इस रोमांचक ट्रिप के बाद इस खूबसूरत कपल ने 14 अप्रैल, 2022 को अपने घर 'वास्तु' में शादी कर ली और उसी साल नवंबर में उनकी लाडली बेटी राहा इस दुनिया में आईं.
'रामायण' को लेकर ब्रेसब्र फैंस
जहां एक तरफ रणबीर अपनी पर्सनल लाइफ के इन प्यारे किस्सों से फैंस का दिल जीत रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ वो प्रोफेशनल फ्रंट पर भी एक बहुत बड़े प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में हैं. रणबीर कपूर की मचअवेटेड और मोस्टपॉपुलर महाकाव्य फिल्म 'रामायण' (Ramayana Part 1) सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ये भव्य फिल्म 5 नवंबर, 2026 को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज होने वाली है, जिसे लेकर ऑडियंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है.