नमित मल्होत्रा रामायण राइज ऑफ लीजेंड फिल्म को इंटरनेशनल लेवल पर ले जाने को तैयार है. फिल्म वर्ल्ड प्रीमियर एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स के डेविड गेफेन थिएटर में होगा. फिल्म का प्रीमियर 27 अक्टूबर 2026 को होगा. प्रीमियर में 945 मेहमान शामिल होंगे.
रणबीर कपूर की रामायण फिल्म साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्म है. रामायण फिल्म बेहद खास है. फिल्म में शानदार दृश्य, दमदार एक्टिंग देखने को मिल रही है. फिल्म के ट्रेलर और टीजर ने दर्शकों के मन में फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ाया है. फिल्म मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का भव्य वर्ल्ड प्रीमियर 27 अक्टूबर को लॉस एंजिलिस में एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में आयोजित किया जाएगा.
यह म्यूजियम दुनियाभर में कला, तकनीन के लिए जाना जाता है. पिछले कुछ सालों में यहां पर कई इंटरनेशनल कार्यक्रम हुए हैं. इसके अलावा ऑस्कर से जुड़ समारोह का भी यहां पर आयोजन किया गया है. इस म्यूजियम में वर्ल्ड प्रीमियर होना हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. लॉस एंजिलिस में न केवल फिल्म का जादू बल्कि दिवाली की रौनक भी देखने को मिलेगी. विदेशी रेड कार्पेट पर भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी.
फिल्म को खास बनाने के लिए इसकी स्क्रीनिंग 3डी में होगी. ताकि फिल्म के सीन को लोग शानदार अंदाज में देख सकें. 3 डी तकनीक से दर्शक फिल्म के सीन को ज्यादा करीब से देख पाएंगे. 3 डी सीन देखने से फिल्म का हर सीन, हर इमोशनल एकदम रियल महसूस होता है. लॉस एंजिलिस में प्रीमियर में शामिल होने वाले मेहमान फिल्म को 3 डी में देख पाएंगे.
फिल्म की कहानी और सीन को भव्य अंदाज में दिखाने के लिए 3डी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. फिल्म को भारत और दुनियाभर में 3 डी तकनीक में रिलीज किया जाएगा. फिल्म की एडवांस बुकिंग 20 अक्टूबर से शुरू होगी.
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म रामायण में प्राइम फोकस स्टूडियोज ने आठ बार ऑस्कर जी चुकी कंपनी डीएनईजी के साथ मिलकर काम किया है. इस कंपनी के साथ यश की मान्स्टर माइंड क्रिएशन्स ने भी काम किया है. फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को रिलीज होगा. फिल्म का दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होगा. फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयामल भाषा में रिलीज किया जाएगा.