Ramayana vs Dhurandhar 2: क्या रणबीर कपूर की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में तोड़ा दिया रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड?
बॉक्स ऑफिस पर रिलीज से पहले ही फिल्मों के बीच टिकटों की जंग शुरू हो चुकी है. रणबीर कपूर की मेगा बजट और मोस्ट अवेटेड माइथोलॉजी फिल्म ‘रामायण’ ने चार दिनों में एक लाख टिकट सेल कर चुती है. वहीं, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने भी महज 24 घंटे में ऐसा रिकॉर्ड बनाया था, जिसने हर किसी हिला डाला था.
सिनेमाघरों में असली मुकाबला फिल्म के पर्दे पर आने के बाद शुरू होता है, लेकिन आजकल एडवांस बुकिंग के मामले में भी फिल्मे एक-दूसरे को अच्छी टक्कर दे रही हैं. किस फिल्म को लेकर ऑडियंस में ज्यादा क्रेज है और किसके लिए लोग टिकट काउंटर पर टूट पड़ रहे हैं, ये एडवांस बुकिंग से ही पता चल जाता है. इस समय रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड और मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ चंद दिनों में रिलीज होने वाली है, जिसकी एडवांस बुकिंग का मुकाबला रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से किया जा रहा है.
दोनों फिल्मों की टिकट सेल की रफ्तार देखकर ट्रेड पंडित भी हैरान हैं. एक तरफ सिर्फ 4 र दिनों के अंदर ‘रामायण’ ने लाखों में टिकटे सेल कर दी. वहीं, दूसरी तरफ ‘धुरंधर 2’ ने 24 घंटे के अंदर ऐसा रिकॉर्ड बनाया था, जो आज भी अच्छे-अच्छे फिल्ममेकर को हैरान कर दे. ट्रेड ट्रैकर सेकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की टिकट सेल धीरे-धीरे अपनी रफ्तार पकड़ रही है. 20 अक्टूबर को शुरू एडवांस बुकिंग ने 23 अक्टूबर की रात 10 बजे तक बुकमायशो पर कुल 89,980 टिकट सेल किए.
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का कमाल
पहले दिन 24,220 टिकट बिके, जबकि दूसरे दिन 21 अक्टूबर को सबसे ज्यादा 26,560 टिकटों की सेल हुई. इसके बाद 22 अक्टूबर को 23,620 और 23 अक्टूबर को 15,580 टिकट बिके. फिल्म अब बुकमायशो पर एक लाख का आंकड़ा छूने से महज 10,020 टिकट दूर रह गई है.
वहीं, रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने एडवांस बुकिंग के मामले में सबको पीछे छोड़ दिया था. सेकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, जब 7 मार्च को इस फिल्म के पेड प्रीव्यू की बुकिंग शुरू हुई थी, तो इसने 24 घंटे के अंदर करीब 87,810 टिकट सेल किए थे.
बुकिंग पैटर्न में छिपा है बड़ा फर्क
इसका सीधा मतलब ये है कि ‘धुरंधर 2’ ने सिर्फ एक दिन में लगभग उतने टिकट बेच दिए थे, जितने टिकट बेचने में रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को पूरे चार दिन का समय लग गया. इस आंकड़े ने हर किसी को हैरान किया. पहली नजर में भले ही ‘धुरंधर 2’ का पलड़ा भारी लगे, लेकिन दोनों फिल्मों के बुकिंग पैटर्न में एक बड़ा अंतर समझना जरूरी है. रणवीर की फिल्म के लिए ये ताबड़तोड़ सेल सिर्फ चुनिंदा पेड प्रीव्यू शो के लिए थी.
जहां लिमिटेड शो होने की वजह से ऑडियंस ने तुरंत टिकट बुक किए थे. दूसरी तरफ, रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ की बुकिंग सीधे रेगुलर रिलीज वाले शोज के लिए खुली है. ‘धुरंधर 2’ के रेगुलर ओपनिंग डे की बुकिंग 14 मार्च से शुरू हुई थी, जहां बाद में भी ऑडियंस की भारी भीड़ देखने को मिली थी. इसलिए दोनों का तरीका बिल्कुल अलग है.
स्टारकास्ट और रिलीज की तारीख
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ‘रामायण’ भारतीय इतिहास की सबसे ज्यादा देखे जाने वाली महाकाव्य पर बनी एक मेगा बजट फिल्म है, जिसमें रणबीर कपूर के साथ साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी और ‘केजीएफ’ स्टार यश लीड रोल में नजर आने वाले है. ये फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी, जिसका पहला पार्ट इसी साल दिवाली के खास मौके यानी 5 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा. वहीं, इसका दूसरा पार्ट पहले 2027 दिवाली पर रिलीज होना था, लेकिन अब वो 2028 दिवाली पर रिलीज होगा.
रिलीज के पास दिखेगा असली दम
फिल्म के मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि जैसे-जैसे रिलीज की तारीख नजदीक आएगी, टिकट काउंटर्स पर ऑडिंयस का हुजूम और ज्यादा तेजी से उमड़ेगा और नए रिकॉर्ड दर्ज होंगे. एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़े केवल ऑडियंस की भीड़ की ओर इशारा कर रहे हैं, लेकिन फिल्म की असली ताकत रिलीज वाले दिन ही देखने को मिलेगी.
कई बार बड़ी फिल्में धीमी शुरुआत के बाद सिनेमाघरों में जबरदस्त पकड़ बना लेती हैं, तो कई बार पहले दिन बंपर कमाई के बाद भी फिल्में सुस्त पड़ जाती हैं. अब देखना ये है कि इस 4000 करोड़ी ‘रामायण’ के साथ क्या होता है.