बॉक्स ऑफिस: कमाई की आंधी में उड़े सारे रिकॉर्ड्स... 8वें दिन भी Ramayana का दबदबा कायम, 1000 क्लब में आज होगी एंट्री!
नितेश तिवारी की'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाते हुए पहले हफ्ते में ही 517 करोड़ से ज्यादा की नेट कमाई कर ली है. वहीं दुनियाभर में ये आकंड़ा 934 करोड़ पार कर चुका है. ये फिल्म 'बाहुबली 2' और 'एनिमल' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच रही है.
इंडियन सिनेमा के इतिहास में जब भी माइथोलॉजिकल या बड़े बजट की फिल्मों की बात होती है, तो लोगों का उत्साह हमेशा सातवें आसमान पर रहता है. इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह का भूचाल फिल्म 'रामायण' ने ला रखा है, उसने पिछले सभी बड़े रिकॉर्ड्स को हिलाकर रख दिया है. फिल्म ने रिलीज के आठवें दिन भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है और सिनेमाघरों में इसका दबदबा लगातार जारी है. आठवें दिन का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन'रामायण' के आठवें दिन के शुरुआती और पहले से तय किए गए आंकड़ों पर नजर डालें, तो ये फिल्म कुल 6,611 शोज में सफलता के साथ रन कर रही है.
आज 'रामायण' ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सभी लैंग्वेज को मिलाकर लगभग 5.93 करोड़ की नेट कमाई की है. अगर लैंग्वज के आधार पर इसको बाटें तो, हिंदी बेल्ट में 5,671 शोज से 4.84 करोड़ का शानदार कलेक्शन हुआ है. इसके साथ ही कन्नड़ में 249 शोज से 38 लाख, तेलुगु में 465 शोज से 37 लाख और तमिल में 226 शोज से 34 लाख की कमाई दर्ज की गई है, जिसके बाद इन ताजा आंकड़ों के जुड़ने से फिल्म का सफर और भी ज्यादा ऐतिहासिक हो गया है.
'रामायण' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
इंडिया में 'रामायण' का अब तक का कुल ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 618.05 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 517.03 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुका है. हालांकि, अभी आज की आखिरी और फाइनल गिनती आना बाकी है, जिसके बाद इन आंकड़ों में और भी बढ़ोतरी होने की पूरी उम्मीद है. वहीं दुनियाभर में इस फिल्म ने अब तक 934.55 का आकंड़ा पार कर लिया है और अब जल्द ही 1000 क्लब में शामिल हो जाएगी. फिल्म की ये ताबड़तोड़ कमाई ये साबित करने के लिए काफी है कि लोग इस महाकाव्य को सिनेमाघरों में देखने के लिए कितने एक्साइटेड हैं.
'रामायण' वर्सेस मेगा ब्लॉकबस्टर
सैकनिलक के आंकड़ों और रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर 'रामायण' की इस शानदार परफॉर्मेंस की तुलना इंडियन सिनेमा की दूसरी बड़ी फिल्मों जैसे धुरंधर, धुरंधर 2, जेलर 2, अब्सेशन, एनिमल , बाहुबली और केजीएफ: चैप्टर 2 के पहले हफ्ते के कलेक्शन से करें, तो 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर एक नया मील का पत्थर गाड़ दिया है.
जहां रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने अपने पहले हफ्ते में लगभग 300 करोड़ से अधिक की नेट कमाई की थी, वहीं 'केजीएफ 2' ने पहले हफ्ते में लगभग 268.63 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. इसके अलावा, ब्लॉकबस्टर 'बाहुबली 2' का पहला हफ्ता करीब 247 करोड़ का रहा था. इन सभी बड़ी फिल्मों के मुकाबले 'रामायण' का शुरुआती हफ्ता और आठवें दिन का ये मजबूत रुझान कहीं ज्यादा तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तुलना
फिल्म का नाम भाषा फर्स्ट वीक कलेक्शन
रामायण (हालिया ट्रेंड) मल्टी-लैंग्वेज 517.03 करोड़+ (8वें दिन तक का कुल नेट)
बाहुबली 2 हिंदी वर्जन 247.00 करोड़
केजीएफ 2 हिंदी वर्जन 268.63 करोड़
एनिमल हिंदी वर्जन 300.81 करोड़
सफलता के नए आयाम गढ़ती 'रामायण'
'रामायण' की अब तक के ये आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं कि इंडियन ऑडियंस अब सिनेमाघरों में केवल एंटरटेनमेंट के लिए नहीं, बल्कि एक विजुअल स्पेक्टकल और बड़े ट्रेडिशनल एक्सपीरियंस को फील करने के लिए इकट्ठा होते हैं. 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' जैसी दूसरी बड़ी फिल्मों के दौर में भी 'रामायण' ने अपनी जो मजबूत जगह बनाई है, वो इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक गोल्डन एरा की तरह है. वीकेंड पास आते ही इसके कलेक्शन में एक बार फिर भारी उछाल देखने को मिल सकती है, जो आने वाले दिनों में कई पुराने रिकॉर्ड्स को धूल चटा देगी.