App

जब चप्पल पहनकर पहुंचे थे मंदिर में, दिवाली पर पिता ऋषि कपूर से पड़ा था थप्पड़; रणबीर कपूर के वो अनसुन किससे

दिवाली के खास मौके पर जब रणबीर कपूर अपनी नई फिल्म ‘रामायण’ को लेकर बड़े पर्दे पर तहलका मचा रहे हैं और खूब नोट छाप रहे हैं, तब उनके पिता ऋषि कपूर से जुड़ा एक अनसुना पुराना किस्सा सुर्खियां बटोर रहा है, जिसका खुलासा खुद एक्टर ने किया. उन्होंने बताया कि एक बार दिवाली पर उनको उनके पिता से एक थप्पड़ पड़ा था.

जब चप्पल पहनकर पहुंचे थे मंदिर में, दिवाली पर पिता ऋषि कपूर से पड़ा था थप्पड़; रणबीर कपूर के वो अनसुन किससे
Image Credit: रणबीर कपूर और ऋषि कपूर की अनकही कहानी

देशभर में दिवाली के पावन त्यौहार का उल्लास चारों तरफ देखने को मिल रहा है. हर घर रंग-बिरंगी रोशनी, सुंदर दीयों और खूबसूरत रंगोली से पूरी तरह सजा हुआ है. त्यौहार के इस खास माहौल में लोग अपने परिवार के साथ पुरानी यादों को भी ताजा कर रहे हैं. बॉलीवुड गलियारों में भी सेलेब्स की पुरानी यादें खूब वायरल हो रही हैं. बड़े पर्दे पर भगवान राम का किरदार निभाने वाले रणबीर कपूर की जिंदगी का भी एक ऐसा ही दिलचस्प किस्सा इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है, जो उनके बचपन और उनके पिता ऋषि कपूर से जुड़ा हुआ है, जिसके बाद फैंस कम ही जानते हैं.

रणबीर कपूर ने एक बार खुद ये किस्सा सबके साथ शेयर किया था कि बचपन में दिवाली पूजा के वक्त उनसे एक बहुत बड़ी गलती हो गई थी, जिसका अंजाम ये हुआ कि उन्हें अपने पिता ऋषि कपूर से जोरदार मार तक खानी पड़ गई थी. ऋषि कपूर अपने उसूलों और पूजा-पाठ के मामले में काफी सख्त माने जाते थे. जब बेटे ने अनजाने में पूजा के नियमों को तोड़ा, तो पिता का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. आज जब रणबीर अपनी नई फिल्म को लेकर खबरों में छाए हुए हैं, तब उनका ये सालों पुराना किस्सा एक बार फिर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Rishi Kapoor Ranbir Kapoor

कपिल शर्मा के शो में किया था खुलासा

रणबीर कपूर ने ये मजेदार और हैरान कर देने वाला किस्सा नेटफ्लिक्स के सबसे फमेस कॉनमेडी शो यानी ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के दौरान कपिल शर्मा के साथ शेयर किया था. उस खास मौके पर उनके साथ उनकी मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी भी मंच पर मौजूद थीं. बातचीत के दौरान जब पुराने दिनों की बातें निकलीं, तो रणबीर ने अपनी हंसी रोकते हुए बताया कि वे उस समय सिर्फ आठ या नौ साल के बच्चे थे. पूरा कपूर परिवार हर साल की तरह उस दिन भी अपने मशहूर आरके स्टूडियो में दिवाली की पावन पूजा के लिए पूरी श्रद्धा के साथ इकट्ठा हुआ था.

मंदिर में चप्पल ले जाने पर पड़ी थी टपली

रणबीर ने बताया कि उस वक्त उन्हें इस बात का जरा भी ध्यान नहीं था कि वे पैरों में चप्पल पहने हुए हैं. अनजाने में वे सीधे उस जगह पहुंच गए जहां मंदिर बना हुआ था. जैसे ही ऋषि कपूर की नजर बेटे के पैरों पर पड़ी, वे बेहद नाराज हो गए. ऋषि कपूर बहुत ज्यादा धार्मिक स्वभाव के इंसान थे और पूजा की जगह की पवित्रता का पूरा ख्याल रखते थे. उन्होंने तुरंत रणबीर के सिर पर एक तेज टपली मारी. रणबीर के मुताबिक पूरे बचपन में वही एक ऐसा मौका था जब उन्हें अपने पिता से इतनी जोरदार मार पड़ी थी, जिसे वे आज तक भूला नहीं पाए हैं, जो आज भी उनके दिमाग में है.

Ranbir Kapoor  Ramayana

साल 2026 की दीवाली बनी बेहद खास

बचपन की उस यादगार डांट के अलावा रणबीर कपूर के लिए साल 2026 की दिवाली भी बेहद शानदार और ऐतिहासिक साबित हो रही है. दिवाली के इस खास मौके पर यानी 5 नवंबर को उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म ‘रामायण’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म लोगों के खूब पसंद आ रही है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने शुरुआत से ही तगड़ी पकड़ बना ली है. फिल्म को रिलीज हुए अभी सिर्फ दो ही दिन बीते हैं, लेकिन दर्शकों के भारी प्यार के चलते ये बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाने में लगी है और तेजी से आगे बढ़ रही है.

फिल्म का शानदार कलेक्शन और सितारे

डायरेक्टर नितेश तिवारी की इस माइथोलॉजिकल फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर महज दो दिनों के अंदर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, दुनिया भर के सिनेमाघरों में फिल्म का कुल कलेक्शन 200 करोड़ रुपये के पार जा चुका है. फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान श्रीराम के रोल में जान फूंक दी है, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आई हैं. इसके अलावा सुपरस्टार यश ने रावण, राघव जुयाल ने मेघनाद, सनी देओल ने हनुमान और वरिष्ठ अभिनेता अरुण गोविल ने राजा दशरथ का किरदार बहुत ही असरदार तरीके से निभाया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More