)
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म रामायण अपने बजट और बड़ी स्टार कास्ट को लेकर चर्चा में है. फिल्म का बजट, शानदार VFX और दमदार स्टारकास्ट के बाद फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर खबर सामने आई है. थिएटर के बाद फिल्म जियो हॉट स्टार पर रिलीज होगी, लेकिन फिल्म ओटीटी सब्सक्रिप्शन की बजाये Pay-Per-View मॉडल के तहत रिलीज होगी. मतलब ओटीटी पर फिल्म को देखने के लिए लोगों को अलग से पैसे देने होंगे.
HT की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म Prime Focus Studios और JioHotstar के बीच फिल्म की डील को लेकर साझेदारी हुई है. फिल्म थिएटर रिलीज के बाद ओटीटी जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी. लेकिन फिल्म देखने के लिए दर्शकों को अलग से पैसे खर्च करने होंगे. फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है.
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लोग मासिक या सालाना सब्सक्रिप्शन लेते हैं. जिसके बाद वह उस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज और फिल्म देखते हैं. Pay-Per-View मॉडल किसी खास फिल्म या सीरीज को देखने के लिए अलग से पैसे देने होते हैं. अगर किसी दर्शक के पास जियो हॉट स्टार का सब्सक्रिप्शन भी है, इसके बाद भी रामायण फिल्म को देखने के लिए अलग से पैसे देने पड़ सकते हैं.
रामायण को बिग स्क्रीन पर भव्य अंदाज में दिखाया जाएगा. फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी. फिल्म IMAX 3D भी रिलीज किया जाएगा. नमित मल्होत्रा का कहना है कि दर्शक इस भव्य फिल्म को बड़े पर्दे पर देखें. वहीं जो लोग थिएटर में फिल्म नहीं देख पाते हैं वह फिल्म को ओटीटी पर देख सकते हैं.
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रामायण फिल्म को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में है. फिल्म सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में हैं. फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को रिलीज होगा. वहीं दूसरा पार्ट 2027 को रिलीज होगा.
रामायण फिल्म का हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषा में ट्रेलर रिलीज हो चुका है. दोनों ही ट्रेलर में रावण के किरदार में यश की एक्टिंग की तारीफ हुई है. वहीं राम के किरदार में रणबीर कपूर जच रहे हैं. फिल्म के सीन काफी भव्या है. फिल्म मेकर्स ने रामायण को मॉर्डन और भव्य अंदाज में बनाया है.