भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /हॉलीवुड भी देखेगा भारत का दम: ‘रामायण’ सिर्फ फिल्म नहीं, बनेगा मार्वल और स्टार वॉर्स से भी बड़ा सिनेमैटिक यूनिवर्स

हॉलीवुड भी देखेगा भारत का दम: ‘रामायण’ सिर्फ फिल्म नहीं, बनेगा मार्वल और स्टार वॉर्स से भी बड़ा सिनेमैटिक यूनिवर्स

प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि 'रामायण' सिर्फ दो फिल्मों तक सीमित नहीं रहेगी. यह मार्वल और स्टार वॉर्स से भी बड़ा सिनेमैटिक यूनिवर्स बनने जा रहा है जिसमें गेम्स, थीम पार्क और स्पिन-ऑफ शामिल होंगे.

Written ByAlkesh Kushwaha
Published: Oct 20, 2026, 09:36 AM IST|Updated: Oct 20, 2026, 11:08 AM IST
joinshare
हॉलीवुड भी देखेगा भारत का दम: ‘रामायण’ सिर्फ फिल्म नहीं, बनेगा मार्वल और स्टार वॉर्स से भी बड़ा सिनेमैटिक यूनिवर्स
Image Credit: 'रामायण' यूनिवर्स में आएंगे वीडियो गेम्स, थीम पार्क्स और एनिमेटेड शो, नमित मल्होत्रा का बड़ा खुलासा (PC- instagram/Ramayana)

About the Author

Alkesh Kushwaha

Alkesh Kushwaha

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

5

राजस्थान मौसम अपडेट: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 29-30 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

अगर आप सोच रहे हैं कि रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' सिर्फ दो हिस्सों में आकर खत्म हो जाएगी, तो आप बिल्कुल गलत हैं. तेलुगु प्री-रिलीज इवेंट में प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने एक ऐसा ऐलान किया है जिसने पूरे सिनेमा जगत में हलचल मचा दी है. नमित के मुताबिक, 'रामायण' सिर्फ एक मूवी नहीं बल्कि एक ऐसा महा-सिनेमैटिक यूनिवर्स बनने जा रहा है जो हॉलीवुड के मार्वल, डीसी और स्टार वॉर्स को भी पीछे छोड़ देगा.

फिल्म 'रामायण' को लेकर हर दिन नए और धमाकेदार अपडेट्स सामने आ रहे हैं. 27 अक्टूबर को लॉस एंजिल्स के मशहूर एकैडमी म्यूजियम में इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर होने जा रहा है. लेकिन उससे ठीक पहले, हैदराबाद में हुए तेलुगु प्री-रिलीज इवेंट में प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने हर सिनेमा लवर के होश उड़ा दिए हैं. नमित ने साफ कह दिया है कि रामायण सिर्फ दो फिल्मों का प्रोजेक्ट नहीं है. यह एक बहुत बड़ा सिनेमैटिक यूनिवर्स बनने वाला है, जो आने वाले सालों में एंटरटेनमेंट की पूरी परिभाषा बदल कर रख देगा.

मार्वल और स्टार वॉर्स से भी बड़ा होगा स्केल

नमित मल्होत्रा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि रामायण हमारे लिए सिर्फ एक शब्द या कहानी नहीं बल्कि एक जीवन दर्शन है. हम सब बचपन से अपने दादा-दादी और माता-पिता से रामकथा सुनते हुए बड़े हुए हैं. जब हमने इस प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू किया, तो हमारा मकसद सिर्फ एक या दो फिल्में बनाना और रुक जाना नहीं था. हमारा प्लान भगवान राम की इस महान यात्रा को एक ऐसे लेवल पर ले जाना है, जैसा हॉलीवुड के स्टार वॉर्स, मार्वल और डीसी यूनिवर्स में भी देखने को नहीं मिला. हम एक ऐसा यूनिवर्स बना रहे हैं जो इन सबसे कहीं ज्यादा बड़ा और गहरा है.

 

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ramayana: Rise of a Legend (@ramayanamovie)

 

क्या-क्या खास देखने को मिलेगा इस यूनिवर्स में?

तेलुगु इवेंट के दौरान नमित मल्होत्रा ने बिहाइंड द सीन्स का एक स्पेशल वीडियो दिखाया, जिसमें इस यूनिवर्स की आगे की प्लानिंग के बारे में बताया गया. इस रामायण यूनिवर्स में सिर्फ फिल्में ही नहीं होंगी बल्कि इसमें बहुत कुछ नया शामिल किया जाएगा.

हाई-एंड वीडियो गेम्स: रामायण के कैरेक्टर्स पर बेस्ड वर्ल्ड क्लास वीडियो गेम्स तैयार किए जाएंगे.

ऑफिशियल मर्चेंडाइज: कपड़े, बच्चों के खिलौने, कूल गैजेट्स और होम फर्निशिंग का सामान मार्केट में आएगा.

स्पिन-ऑफ और टीवी शोज: रामायण के अलग-अलग किरदारों की ओरिजिन स्टोरीज, एनिमेटेड फिल्में और वेब सीरीज बनेंगी.

थीम पार्क्स और म्यूजिकल: डिज्नीलैंड की तर्ज पर रामायण थीम पार्क्स और ब्रॉडवे स्टाइल म्यूजिकल शोज आयोजित होंगे.

वीआर और मेटावर्स: वर्चुअल रियलिटी और ऑगमेंटेड रियलिटी के जरिए दर्शक खुद रामायण की दुनिया को महसूस कर पाएंगे.

हॉलीवुड को दी सीधी चुनौती

हॉलीवुड के साथ काम करने के अपने अनुभव को शेयर करते हुए नमित ने बताया कि वेस्टर्न टेक्नीशियन्स को रामायण का स्केल समझाना सबसे कठिन काम था. उन्हें यह समझाना पड़ा कि भारत के पास जो पौराणिक विरासत है, वह हॉलीवुड की कॉमिक बुक्स और स्टार वॉर्स से कई गुना पुरानी और समृद्ध है. नमित ने कहा कि हमें अपनी कला, वेशभूषा, संगीत और किरदारों के लिए किसी पश्चिमी देश या हॉलीवुड से इंस्पिरेशन लेने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. हमारे पास सब कुछ पहले से अपनी संस्कृति में मौजूद है.

 

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Friday Fanatics 🎬 (@fridayfanatics)

 

अगली पीढ़ी के लिए सबसे बड़ा इनवेस्टमेंट

प्रोड्यूसर का मानना है कि यह प्रोजेक्ट सिर्फ आज के दर्शकों के लिए नहीं बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बड़ा इनवेस्टमेंट है. इस फिल्म के जरिए हमारी आने वाली जनरेशन को अपनी जड़ों और संस्कृति के बारे में बहुत ही मॉडर्न और शानदार तरीके से जानने का मौका मिलेगा. नमित ने कहा कि हम इसमें अपना पूरा समय, मेहनत और पैसा लगा रहे हैं ताकि यह आने वाले बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव बन सके. इस मेगा-प्रोजेक्ट की कमान संभाल रहे हैं 'दंगल' और 'छिछोरे' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले डायरेक्टर नितेश तिवारी. फिल्म की स्टार कास्ट बेहद मजबूत और दिलचस्प है.

रणबीर कपूर: भगवान राम के मुख्य किरदार में नजर आएंगे.

रॉकिंग स्टार यश: रावण की भूमिका निभा रहे हैं और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के जरिए को-प्रोड्यूसर भी हैं.

साई पल्लवी: मां सीता के रोल में दिखेंगी.

सनी देओल: हनुमान जी के दमदार रोल में अपनी धाक जमाएंगे.

रवि दुबे: लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं.

काजल अग्रवाल: मंदोदरी के रोल में नजर आएंगी.

अरुण गोविल: रामानंद सागर की रामायण के राम यानी अरुण गोविल फिल्म में राजा दशरथ का रोल प्ले करेंगे.

म्यूजिक और रिलीज डेट की पूरी जानकारी

फिल्म का स्क्रीनप्ले महर्षि वाल्मीकि की मूल रामायण पर आधारित है, जिसे श्रीधर राघवन और नितेश तिवारी ने लिखा है. सबसे बड़ी बात यह है कि इस फिल्म का म्यूजिक दुनिया के ग्रेट कंपोजर हंस जिमर और भारत के ऑस्कर विनर एआर रहमान मिलकर बना रहे हैं. इन दोनों का एक साथ आना सिनेमा के इतिहास में एक बहुत बड़ी घटना है. रिलीज की बात करें तो 'रामायण Part 1' इस साल 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में कई भाषाओं में रिलीज होगी. वहीं इसका दूसरा हिस्सा यानी 'Part 2' दिवाली 2027 के मौके पर थिएटर्स में धमाका करने आएगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Ramayana