रणबीर कपूर की 'रामायण ' की एडवांस बुकिंग शुरू, सामने आया टिकट प्राइस; प्रीमियम सीटों की कीमत 3000 पार
रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ रहा है. फिल्म की टिकटों की कीमत चर्चा में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टिकटों की शुरुआती कीमत 200 रुपये से शुरू होती है, जबकि प्रीमियम सीटों के लिए 3000 रुपये से ज्यादा खर्च करने पड़ सकते हैं.
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण: द राइज ऑफ ए लेजेंड' के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म 5 नवंबर को रिलीज होगी. इसी बीच फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है. फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों के काफी उत्साह बना हुआ है. वहीं, अब टिकट की कीमत देख दर्शक हैरान हैं.
'रामायण: द राइज ऑफ ए लीजेंड' के टिकट ₹200 से लेकर ₹3,000 से ज्यादा की कीमत पर मौजूद हैं. यह कीमत सिनेमाघर, शहर, सीट की श्रेणी और देखने के फॉर्मेट (जैसे 2D, 3D आदि) के आधार पर अलग-अलग हो सकती है. दशहरा के दिन यानी 20 अक्टूबर से एडवांस बुकिंग शुरू हो रही है. फिल्म अपनी महंगी टिकट कीमतों की वजह से पहले ही लोगों का ध्यान खींच रही है.
महंगी टिकट की कीमतों ने खींचा ध्यान
वैरायटी इंडिया के मुताबिक, सबसे सस्ती टिकट ₹200 की है, जो बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुरा स्थित KRG सौंदर्या महल में कन्नड़ वर्जन के लिए थी. वहीं दूसरी ओर मुंबई के लोअर परेल स्थित फीनिक्स पैलेडियम के PVR ICON में IMAX स्क्रीनिंग के लिए एक प्रीमियम रिक्लाइनर सीट की कीमत ₹3,170 है.
सीता का रौद्र रूप, रावण का शिव तांडव! 'रामायण' की नई झलक में दिखा वो सब, जो पहले कभी नहीं देखा
वहीं, अलग-अलग शहरों और सिनेमाघरों में टिकट की कीमतें काफी अलग-अलग हैं. यहां 5 नवंबर को रिलीज होने वाली फिल्म के लिए कुछ जगहों पर टिकट की कीमतों की जानकारी दी गई है. बेंगलुरु में डोड्डाबल्लापुरा के KRG सौंदर्या महल में कन्नड़ वर्जन के टिकट ₹200 से शुरू हुए. कुछ 2D और 3D शो के टिकट ₹450 से ₹950 के बीच बताए गए.
दिल्ली में PVR ECX चाणक्यपुरी में सुबह 9 बजे के 3D शो के टिकट की कीमत (GST को छोड़कर) लगभग ₹339 से ₹407 के बीच थी. मुंबई में चर्चगेट के इरोज INOX IMAX सिनेमा में सुबह 7:30 बजे के IMAX 3D शो के टिकट ₹530 से ₹680 के बीच है. फीनिक्स पैलेडियम के PVR ICON में, IMAX शो के लिए प्रीमियम रिक्लाइनर सीटों की कीमत ₹3,170 है.
एडवांस बुकिंग में बिक गईं 80 हजार से ज्यादा टिकटें
ये कीमतें बताई गई लिस्टिंग पर आधारित हैं और शो-टाइम सीट की उपलब्धता, टैक्स और बुकिंग-प्लेटफॉर्म के शुल्क के आधार पर बदल सकती हैं. हो सकता है कि सभी सिनेमाघरों या अलग-अलग भाषाओं के वर्जन में बुकिंग एक ही समय पर शुरू न हुई हो.
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क (Sacnilk) के मुताबिक, 21 अक्टूबर 2026 को सुबह 7 बजे तक भारत में 'रामायण' के 3,492 शोज के लिए 83,412 टिकट बिक चुके हैं. इससे एडवांस बुकिंग के जरिए लगभग 4.78 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. घरेलू मांग में हिंदी वर्जन सबसे आगे है, जो एडवांस कलेक्शन का लगभग 95% हिस्सा है. नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) सबसे बड़ा बाजार बनकर उभरा है, जिसके बाद मुंबई का नंबर आता है. वहीं, पुणे, कोलकाता और बेंगलुरु ने भी शुरुआती बिक्री में योगदान दिया है.
'रामायण' के नए ट्रेलर में छाए यश, रावण की महफिल में भाइयों की झलक ने खींचा ध्यान; आपने नोटिस किया?
फिल्म को विदेशों में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. लाइवमिंट के आंकड़ों के मुताबिक, चार अंतरराष्ट्रीय बाजारों में एडवांस बुकिंग लगभग 1.3 मिलियन डॉलर (यानी 12.3 करोड़ रुपये) तक पहुंच गई है और 87,000 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं.
फिल्म 'रामायण' के बारे में
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित 'रामायण: द राइज ऑफ ए लेजेंड' 5 नवंबर 2026 को दिवाली के समय सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. हिंदू महाकाव्य पर आधारित यह फिल्म दो पार्ट में बनाई जा रही है. इसकी कास्ट में भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर, सीता के रोल में साई पल्लवी, रावण के रोल में यश, लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे और भगवान हनुमान के रोल में सनी देओल शामिल हैं.
इसके अलावा फिल्म कैकेयी के रोल में लारा दत्ता, सूर्पनखा के रोल में रकुल प्रीत सिंह, राजा दशरथ के किरदार में अरुण गोविल और रानी कौशल्या के किरदार में इंदिरा कृष्णन हैं.