भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /'रामायण' के नए ट्रेलर में छाए यश, रावण की महफिल में भाइयों की झलक ने खींचा ध्यान; आपने नोटिस किया?

'रामायण' के नए ट्रेलर में छाए यश, रावण की महफिल में भाइयों की झलक ने खींचा ध्यान; आपने नोटिस किया?

'रामायण' के नए हिंदी ट्रेलर में यश रावण के दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं. ट्रेलर में रावण के भाइयों की झलक ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा है. शानदार विजुअल्स और एक्शन सीक्वेंस के बीच इन किरदारों की मौजूदगी चर्चा का विषय बन गई है.

Written BySwati Singh
Published: Oct 16, 2026, 06:35 PM IST|Updated: Oct 16, 2026, 07:16 PM IST
joinshare
'रामायण' के नए ट्रेलर में छाए यश, रावण की महफिल में भाइयों की झलक ने खींचा ध्यान; आपने नोटिस किया?
Image Credit: AI

About the Author

Swati Singh

Swati Singh

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

5

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

नितेश तिवारी की 'रामायण' का इंटरनेशनल ट्रेलर गुरुवार को रिलीज हुआ. सोशल मीडिया यूज़र्स इस पौराणिक महाकाव्य की नई झलक देख फैंस और भी उत्साहित नजर आए.  इस ट्रेलर को देख कई दर्शकों ने फिल्म के स्केल, विज़ुअल्स और रावण के रूप में यश के अभिनय की तारीफ की. इसमें रावण के रूप में यश को इंद्र से लड़ते हुए दिखाया गया है, जो अपने दिव्य हाथी ऐरावत पर सवार हैं। दो मिनट से ज्यादा लंबे इस ट्रेलर में रावण के उत्थान और अपना साम्राज्य स्थापित करने की उसकी महत्वाकांक्षा पर ध्यान केंद्रित किया गया है, साथ ही इसमें कई एक्शन सीक्वेंस भी हैं, जिनमें रणबीर कपूर राम के रूप में नजर आए.

यश की तीखी नजर और राम का शांत लेकिन प्रभावशाली अंदाज आने वाली इस महागाथा को लेकर एक बार फिर उत्साह जगा दिया.  अच्छाई और बुराई के बीच की बड़ी लड़ाई के अलावा ट्रेलर में राम और सीता के मिलन को भी दिखाया गया है। यह दर्शकों को फिल्म के भव्य दृश्यों के साथ-साथ उसकी इमोशनल गहराई की एक झलक भी देता है। पुष्पक विमान और जटायु भी इसमें कुछ पल के लिए नज़र आते हैं। फिल्म के भव्य सेट और VFX प्रभाव गहरी छाप छोड़ते हैं.

यश के रावण लुक ने खींचा ध्यान

'रामायण' का ये दूसरा ट्रेलर पहले के मुकाबले फैंस को ज्यादा पसंद आया. इसमें खासकर यश यानी रावण पर ज्यादा फोकस किया गया था. यश की एक्टिंग के साथ-साथ उनके लुक ने भी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा. ट्रेलर में यश का प्रभावशाली किरदार और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस ने चर्चा का विषय बना दिया. ऐसे में भगवान राम के सौम्य किरदार में रणबीर कपूर की झलक के बीच भी यश के रावण के किरदार को ज्यादा सराहा गया.

हालांकि, इस बार ट्रेलर में सिर्फ रावण का लुक ने ही नहीं, बल्कि उनकी महफिल में दिखने वाले चेहरों को लेकर दर्शकों की नजरें ठहर रही हैं. दरअसल, इस ट्रेलर में रावण के भाइयों की भी झलक देखने को मिली है. हालांकि, ये इतनी जल्दी हुआ है कि लोग नोटिस नहीं कर पाए हैं.  बता दें कि हमेशा से ही राम-रावण की कहानी में उनके भाई कुंभकर्ण और विभीषण की अहम रोल रहा है. ऐसे में ट्रेलर में उन किरदारों की भी झलक देखने को मिली है. अगर आप ट्रेलर के इन दृश्यों को थोड़ा ध्यान से देखें तो आपको वो नजर आएंगे.

Ramayana Trailer: 'रामायण' में रणबीर-यश की महाभिड़ंत, दिखी राम-रावण की कहानी की झलक; पहले के मुकाबले VFX में सुधार

रावण के भाइयों की 'रामायण' में दिखी झलक

इस ट्रेलर में लगभग 1 मिनट 34 सेकेंड पर एक सीन है, जिसमें रावण की महफिल से जुड़े कुछ शॉट्स थे. इस दौरान हल्की सी ही लेकिन उसके परिवार के सदस्यों की झलक दिखी है. हालांकि, ये पलक झपकते ही छूट जाती है. जब आप इस टाइम स्टैम्प पर ट्रेलर को ध्यान देखेंगे. जब रावण और उसके बहनोई विद्युतजिह्वा के बीच युद्ध वाला सीन दिखाया जाता है, तो पीछे उसका पूरा परिवार बैठा नजर आएगा. बता दें कि विद्युतजिह्वा का किरदार बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने निभाया है.

इसी दौरान पीछे कुंभकर्ण साफ नजर आता है, जहां कोने में आप एक कोने में उसे भी बैठे देख सकते हैं. इसमें कुंभकर्ण ने अपने हाथ में ग्लास पकड़ा है. इसी सीन में पीछे सभा में बैठे और भी लोग दिख रहे हैं, जो रावण के चचेरे भाई खर और दूषण हैं. हालांकि, यहां यह नहीं पता चल पाता है कि अब ये दोनों खर और दूषण कैसे हैं? लेकिन जब ट्रेलर के अंत में जब भगवान राम 14 हजार राक्षसों से लड़ाई करते दिखे हैं. इस दौरान वहीं पर खर भी खड़ा है. हालांकि, दूषण फिल्म में सामने से कैसा दिखेगा, ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है.

 

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

 

कब आएगी फिल्म?

इससे पहले मेकर्स फिल्म से भगवान राम, कैकेयी और कुछ अन्य किरदारों के पोस्टर भी जारी कर चुके हैं. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' दो हिस्सों में रिलीज होगी. फिल्म को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाया है.  

फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है, जबकि दूसरा पार्ट दीपावली 2027 पर रिलीज होगा. फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज की जाएगी.

'रामायण' के बजट को छिपाने के बजाय क्यों कर रहे हैं मेकर्स प्रचार? यश ने बताया ₹4,000 करोड़ खर्च करने के पीछे का मकसद

(आईएएनएस इनपुट)
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Ramayana