भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /'रामायण' के बजट को छिपाने के बजाय क्यों कर रहे हैं मेकर्स प्रचार? यश ने बताया ₹4,000 करोड़ खर्च करने के पीछे का मकसद

'रामायण' के बजट को छिपाने के बजाय क्यों कर रहे हैं मेकर्स प्रचार? यश ने बताया ₹4,000 करोड़ खर्च करने के पीछे का मकसद

मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण’ के ₹4,000 करोड़ के बजट को लेकर एक्टर यश ने मेकर्स की सोच के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि फिल्म के जरिए दुनिया को दिखाना जरूरी है कि भारत क्या कर सकता है. मेकर्स इस बड़े बजट को भारतीय सिनेमा की क्षमता और भव्यता के प्रदर्शन के तौर पर पेश कर रहे हैं.

Written BySwati Singh
Published: Oct 16, 2026, 04:16 PM IST|Updated: Oct 16, 2026, 04:34 PM IST
joinshare
'रामायण' के बजट को छिपाने के बजाय क्यों कर रहे हैं मेकर्स प्रचार? यश ने बताया ₹4,000 करोड़ खर्च करने के पीछे का मकसद
Image Credit: स्क्रीनग्रैब

About the Author

Swati Singh

Swati Singh

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

2

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

3

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

4

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

5

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण'का इंटरनेशनल ट्रेलर गुरुवार को रिलीज हो गया है. फैंस के बीच फिल्म को लेकर खूब चर्चा है. इस के स्टारकास्ट, भव्य सेट के अलावा बजट भी खूब बातें हो रही हैं. इसी बीच रावण का किरदार निभाने वाले यश ने चर्चित विषयों में से कथित 4,000 करोड़ रुपये का बजट पर बात की है. 15 अक्टूबर को बेंगलुरु में ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक्टर ने बताया कि निर्माता नमित मल्होत्रा ​​ने बार-बार इस भारी निवेश के बारे में क्यों बात की है. उन्होंने कहा कि इस आंकड़े को फिल्म की अंतरराष्ट्रीय महत्वाकांक्षाओं के संदर्भ में देखा जाना चाहिए.

इस कार्यक्रम में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, निर्देशक नितेश तिवारी और संगीतकार एआर रहमान एक साथ नजर आए. यश ने इस मौके का इस्तेमाल न केवल बजट बल्कि VFX, कास्टिंग और प्रचार को लेकर हो रही आलोचनाओं का जवाब देने के लिए किया. यश का कहना है कि विदेशों में भारतीय फिल्मों को तब तक वैसी तवज्जो नहीं मिल पाती, जब तक कि उनके बड़े पैमाने को पूरे आत्मविश्वास के साथ पेश न किया जाए. उन्होंने देश के दर्शकों से यह भी अपील की कि वे बड़ी भारतीय फिल्मों को रिलीज होने से पहले ही निशाना बनाना बंद कर दें.

यश ने बताया कि 'रामायण' के 4000 करोड़ की चर्चा क्यों?

यश ने नमित मल्होत्रा ​​द्वारा फिल्म के बहुत बड़े बजट का बार-बार जिक्र किए जाने पर हो रही चर्चाओं पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, 'जब से नमित मल्होत्रा ​​ने 'रामायण' पर 4,000 करोड़ रुपये खर्च करने की बात कही है. तब से लोग इस मुद्दे को छोड़ ही नहीं रहे हैं. हमारे देश में यही तो समस्या है.'

एक्टर का तर्क है कि जब किसी फिल्म को वैश्विक दर्शकों के सामने पेश किया जा रहा हो, तो उसके बजट के बारे में सार्वजनिक रूप से बात करना मायने रखता है. यश ने कहा, 'जब हम अपनी फिल्मों के प्रचार के लिए विदेश जाते हैं, तो अगर हम लोगों को बताएं कि हमने कम बजट की फिल्म बनाई है, तो शायद वे उसे उतना महत्व न दें जितना उसे मिलना चाहिए. हमें पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्हें बताना होगा कि हमने इसे बनाने में कितना निवेश किया है. हमें अपने देश को दिखाना है और यह भी कि हम क्या कुछ करने में सक्षम हैं.'

जैसा कि पहले साफ किया जा चुका है. 4,000 करोड़ रुपये का यह आंकड़ा 'रामायण' के दोनों भागों में किए गए कुल निवेश को दर्शाता है. यश ने पहले भी कहा है कि इस कुल रकम में फिल्म की अंतरराष्ट्रीय रिलीज और प्रचार से जुड़े खर्च भी शामिल हैं. इसलिए उनके लिए इस आंकड़े को लेकर होने वाली बातचीत का मकसद खर्च का दिखावा करना नहीं, बल्कि यह दिखाना है कि यह प्रोजेक्ट कितने बड़े पैमाने पर शुरू किया गया है.

'बांटो और राज करो' वाली नीति न अपनाएं

यश ने भारतीय दर्शकों से यह भी अपील की कि वे ऐसी प्रवृत्ति को बढ़ावा न दें, जिसके तहत अपने ही देश के प्रोजेक्ट्स को नीचे गिराने की कोशिश की जाती है. उन्होंने कहा, 'उन्होंने जो आंकड़ा बताया है, वह कुल बजट है. भले ही दूसरे लोग आपको नीचे गिराने की कोशिश करें, लेकिन मेरी आपसे विनती है कि आप अंग्रेजों की तरह ‘बांटो और राज करो’ वाली नीति न अपनाएं. आइए, इस फिल्म को सफल बनाने पर ध्यान दें. एक देश के रूप में हमें एकजुट होने की जरूरत है. मैं कर्नाटक के लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने पूरे परिवार के साथ इस फिल्म को देखें.'

उन्होंने ये बातें बेंगलुरु में कहीं. यहां ट्रेलर लॉन्च का कार्यक्रम और भी खास हो गया, क्योंकि यश खुद कर्नाटक से जुड़े हैं और वहां उनके प्रशंसकों की एक बहुत बड़ी संख्या है. एक्टर का संदेश एकदम साफ था कि फिल्म को बाहर से चाहे जैसी भी आलोचना मिले, वे नहीं चाहते कि भारतीय दर्शक फिल्म की महत्वाकांक्षा को आपस में बंटने का एक और कारण बना लें.

 

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

 

'रामायण' के VFX और कास्टिंग को लेकर हो रही आलोचना पर बोले यश

'रामायण' के विजुअल इफेक्ट्स (VFX) पर तब से सवाल उठाए जा रहे हैं, जब से फिल्म का पहला प्रमोशनल मटेरियल सामने आना शुरू हुआ है. यश ने इस प्रतिक्रिया पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, 'मैंने अक्सर देखा है कि भारत में जब भी कोई टीजर या ट्रेलर रिलीज होता है, तो लोग तुरंत उसकी तुलना दूसरी फिल्मों से करने लगते हैं और कमियां निकालने लगते हैं. वे कहते हैं कि VFX ऐसा या वैसा होना चाहिए था, या फिर किसी खास एक्टर को कास्ट किया जाना चाहिए था. हमें अपने ही देश में एक-दूसरे को नीचे नहीं गिराना चाहिए.'

उनकी यह टिप्पणी फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज होने के एक दिन बाद आई है. यह ट्रेलर सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल के विदेशी कैंपेन के तहत अंग्रेजी में जारी किया गया था. नए ट्रेलर में नितेश तिवारी द्वारा रची गई दुनिया की एक झलक देखने को मिली. इसमें कुणाल कपूर (जो इंद्र की भूमिका में हैं) को चुनौती देते हुए यश (रावण के रूप में), जंगल में एक विशाल जीव से लड़ते हुए रणबीर (राम के रूप में), और राम व रावण के बीच होने वाले मुख्य युद्ध की बड़ी झलकियां शामिल हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Ramayana