SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Ramayana: 'मंगल रंग' में दिखा राम-सीता का अटूट प्रेम, अरिजीत और श्रेया की जोड़ी ने फिर रचा इतिहास!

नितेश तिवारी की मोस्टअवेटेड और मोस्टपॉपुलर फिल्म 'रामायण' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज हो गया है. रणबीर कपूर और साईं पल्लवी पर फिल्माए गए इस गाने को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया है. रणबीर कपूर की ये फिल्म दो भागों में रिलीज होगी, जिसका पहला पार्ट 5 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

Written By Jyoti Rajput
Published: Oct 25, 2026, 01:51 PM IST | Updated: Oct 25, 2026, 02:23 PM IST
Image Credit: 'मंगल रंग'
Join

नमित मल्होत्रा की मेगा-बजट और मोस्टअवेटेड फिल्म 'रामायण' (Ramayana) को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है. मेकर्स ने फिल्म से एक और शानदार गाना 'मंगल रंग' रिलीज कर दिया है, जो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. इस गाने में भगवान राम और माता सीता के अटूट प्रेम और उनके जीवन के बेहद खूबसूरत पलों को पर्दे पर उतारा गया है, जिसे देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए हैं. महाकाव्य पर आधारित इस दूसरे गाने में महलों की सजावट, शाही ठाठ-बाट और शानदार विजुअल्स देखने को मिल रहे हैं.

इस गाने में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर और मां सीता के किरदार में साईं पल्लवी की केमिस्ट्री बेहद खूबसूरत लग रही है. इसमें न सिर्फ उनकी भव्य शादी की एक झलक दिखाई गई है, बल्कि दोनों के बीच के रिश्ते की गहराई और पवित्रता को बहुत ही शानदार तरीके से पेश किया गया है.

गाने में नजर आया राम-सीता का अटूट प्रेम

इस गाने की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें राम और सीता के जीवन के अलग-अलग रंगों को दिखाया गया है. जहां एक तरफ शादी के सीन में रिश्ते की पवित्रता और उत्सव की खुशी नजर आती है, तो वहीं दूसरी तरफ वनवास के कठिन सफर वाले पल भी पर्दे पर उतारे गए हैं. ये वो दौर है जब महल के सुख-सुविधाओं से दूर दोनों ने अपने कर्तव्यों को निभाते हुए न सिर्फ एक-दूसरे का साथ दिया, बल्कि मुश्किलों के बीच एक नए जीवन की शुरुआत भी की.

पांच अलग-अलग भाषाओं में रिलीज हुआ गाना

फैंस के बीच इस गाने की पहुंच को और बड़ा बनाने के लिए मेकर्स ने इसे एक साथ पांच भाषाओं में रिलीज किया, जिसमें हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम शामिल हैं. ग्रैंड सेटिंग्स और बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी के अलावा, ये गाना राम और सीता के उस अटूट बंधन को बयां करता है जो सदियों से लोगों के दिलों में बसा हुआ है. हर भाषा में इसे क्षेत्रीय अंदाज और संस्कृति के हिसाब से बेहद खूबसूरती से ढाला गया है.

अरिजीत-श्रेया की जादुई आवाज

इस गाने को कई दिग्गज और बेहतरीन कलाकारों ने मिलकर बनाया है. फिल्म के इस खूबसूरत ट्रैक को ऑस्कर विजेता म्यूजिक कंपोजर ए.आर. रहमान ने कंपोज किया है, जबकि इसके हिंदी बोल प्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं. गाने के हिंदी वर्जन में अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की जादुई और सुरीली आवाज ने इसमें चार चांद लगा दिए हैं, जो सीधे सुनने वालों के दिलों को छू रही है.

दो पार्ट्स में रिलीज होगी फिल्म

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, 8 बार ऑस्कर विजेता DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस मिलकर बना रहे हैं. ये फिल्म दो भागों में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म का पहला पार्ट इस साल 5 नवंबर, 2026 को रिलीज होगी और दूसरा पार्ट 2027 में दुनियाभर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हो सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES