)
यश और रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म रामायण 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी. फिल्म की रिलीज से पहले मुंबई में स्क्रीनिंग रखी गई. फिल्म की स्क्रीनिंग फिल्म की स्टार कास्ट के अलावा कई बड़े स्टार्स ने शिरकत की है. फिल्म स्क्रीनिंग के दौरान रवि दुबे पहुंचे, वहां उन्होंने एक्टर सनी देओल के पैर छुए. सनी देओल ने उन्हें प्यार से गले लगायाा. इंटरनेट पर उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है.
रामायण फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान रवि दुबे ने एक्टर सनी देओल के पैर छुए. इस दौरान सनी देओल ने सफेद कलर पैंट कोट पहना हुआ. वहीं रवि दुबे ब्लैक कलर के कपड़ों में काफी हैंडसम लग रहे हैं. रवि दुबे ने सनी को देखते हैं उनके पैर छुए. इसके बाद एक्टर ने रवि को गले लगाया. इंटरनेट पर उनका ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. फिल्म में सनी देओल हनुमान जी का किरदार निभा रहे हैं. रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में हैं.
इंटरनेट पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. रवि और सनी का ये वीडियो फैंस का दिल जीत रहे हैं. दोनों एक्टर के बीच ये एक खूबसूरत पल है. रवि ने जिस तरह से सनी के पैर छुकर उनका आशीर्वाद लिया है. वहीं सनी ने भी उन्हें गले लगाया है. दोनों का ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है. एक तरफ रवि सनी के प्रति अपना सम्मान दिखा रहे हैं. वहीं सनी भी रवि को प्यार से लगे लगाकर अपनी गर्मजोशी दिखा रहे हैं. सनी और रवि की ये मुलाकात प्यार, सम्मान और अपनापन दिखाती है.
रामायण की स्क्रीनिंग में आलिया भट्ट, नीत कूपर, रवि दुबे पत्नी शरगुन मेहता, एक्टर मुकेश गुप्ता, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा, रकुल प्रीत सिंह अपने पति और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी, काजल अग्रवाल शामिल हुई. वेक ओबेरॉय ने रामायण में विद्युज्जिह्व का रोल किया है. काजल अग्रवाल ने रावण की पत्नी मंदोदरी का रोल किया है. रकुल प्रीत सिंह ने बहन शूर्पणखा के किरदार में है.
रणबीर कपूर स्टारर रामायण फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी. फिल्म को ग्लोबल लेवल पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म को लेकर पिछले काफी समय से बज बना हुआ है. फिल्म को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा. फिल्म का बजट 4000 करोड़ रुपये है. फिल्म रिलीज के बाद ही पता चलेगा कि फिल्म हिट होगी या फ्लॉप