नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म रामायण का इंग्लिश ट्रेलर रिलीज हो गया है. पहली बार इंटनेशनल दर्शकों के सामने राम-रावण की महागाथा की झलक दिखाई गई है. फिल्म में के ट्रेलर में पौराणिक कहानी को शानदार विजुअल्स और एक्शन सीन के साथ दिखाया गया है. आइए जानते हैं इंग्लिश और हिंदी ट्रेलर में क्या अंतर है.
हिंदी ट्रेलर में किरदार के नाम और कहानी को दिखाया गया था. हिंदी ट्रेलर में भगवान राम की लाइफ, सीता संग उनका विवाह, वनवास और रावण द्वारा सीता के अपहरण को दिखाया गया है. इंग्लिश ट्रेलर थोड़ा छोटा है लेकिन हिंदी ट्रेलर से अलग है. इंग्लिश ट्रेलर में एक्शन पर ज्यादा ध्यान दिया गया है, वहीं कुछ नए सीन भी दिखे हैं. इसके अलावा इंद्रदेव किरदार को भी दिखाया गया है.
इंटरनेशनल ट्रेलर में इंद्र देव के रूप में कुणाल कपूर दिखे हैं. हिंदी ट्रेलर में उन्हें नहीं दिखाया गया था. इंग्लिश ट्रेलर में उन्हें सफेद हाथी पर दिखाया गया है. ट्रेलर में भले ही छोटी झलक देखने को मिली है लेकिन रामायण कथा में यह अहम पात्र है.
इंग्लिश ट्रेलर में भगवान शिव की बड़ी प्रतिमा है, भगवान शिव के सामने रावण प्रार्थना करता है, जो कि हिंदी ट्रेलर में देखने को नहीं मिला था. ट्रेलर में दिखाया कि जैसे ही वह अपना हाथ उठाता है जमीन से आग निकलती है. ये शानदार विजुअल्स हिंदी ट्रेलर में देखने को नहीं मिला है.
फिल्म के ट्रेलर में रावण और जटायु का युद्ध सीन जबदस्त है. हजारों चिड़ियों के बीच जटायु का पखं फैलाकर रावण के साथ युद्ध. इंग्लिश ट्रेलर का सबसे खास सीन है. हिंदी ट्रेलर में ये सीन देखने को नहीं मिला है. रामायण ट्रेलर VFX किसी हॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है. ट्रेलर के अंत में रावण की ताकत को दिखाया गया है. कैसे भालों के वार से रावण पर कोई असर नहीं पड़ता है.
रामायण इंग्लिश ट्रेलर की शुरुआत में देवराज इंद्र और रावण का युद्ध दिखाया गया है. रावण अपनी शक्ति से देवराज इंद्र को हराकर इंद्रलोक पर हमला किया है. इस सीन के विजुअल्स में शानदार VFX का इस्तेमाल किया गया है. रणबीर कपूर की फिल्म में रामायण की इस चर्चित कथा को भव्य विजुअल्स के साथ दिखाया जाएगा. इंद्रदेव के किरदार में कुणाल कपूर हैं.
रामायण इंग्लिश ट्रेलर में विदेशी ऑडियंस को केवल राम और रावण का युद्ध नहीं बल्कि रामायण का भव्य अवतार देखने को मिलेगा. विदेशी ऑडियंस को रामायण के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. उन्हें ट्रेलर से पता चलेगा कि रामायण कथा कितनी शानदार है.
रणबीर कपूर की रामायण फिल्म के ट्रेलर में अयोध्या, लंका और स्वर्गलोक को बेहद खूबसूरती के साथ दिखाया गया है. हर छोटे डिटेल्स पर काफी बारीकी से काम किया गया है. रावण के सिंहासन से लेकर इंद्रदेव के स्वर्गलोक को भव्य अंदाज में दिखाया गया है. इससे पहले किसी भी रामायण फिल्म में रामायण कथा को इतने भव्य अंदाज से दिखाया गया है. नितेश तिवारी की रामायण फिल्म में मॉर्डन और भव्य का तड़का देखने को मिल रहा है. ट्रेलर में अयोध्या नगरी, रथ और महल को बहुत ही सुंदर तरीके के साथ पेश किया गया है. ट्रेलर में महल को बड़ा नहीं बल्कि महल की खूबसूरती को बारीकी से दिखाया गया है.
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का इंग्लिश ट्रेलर रिलीज हो गया है, सोशल मीडिया पर फिल्म के VFX की तारीफ हो रही है. यूजर्स फिल्म के ग्राफिक्स की तुलना आदिपरुष से कर रहे हैं. लोग फिल्म के ग्राफिक्स को आदिपरुष के ग्राफिक्स से 10 टाइम ज्यादा अच्छा है.
रामायण फिल्म दो पार्ट में बनी है. फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को रिलीज होगा. फिल्म रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे, अरुण गोविल, लारा दत्ता, इंदिरा कृष्णन, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, शोभना, विवेक ओबेरॉय और अनुपम खेर जैसे स्टार्स नजर आएंगे. फिल्म का कुल बजट लगभग 4000 करोड़ रुपये है. फिल्म का दूसरा पार्ट साल 2027 में रिलीज होगा.