'रामायण' के नए ट्रेलर में छाए यश, रावण की महफिल में भाइयों की झलक ने खींचा ध्यान; आपने नोटिस किया?
'रामायण' के नए हिंदी ट्रेलर में यश रावण के दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं. ट्रेलर में रावण के भाइयों की झलक ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा है. शानदार विजुअल्स और एक्शन सीक्वेंस के बीच इन किरदारों की मौजूदगी चर्चा का विषय बन गई है.
नितेश तिवारी की 'रामायण' का इंटरनेशनल ट्रेलर गुरुवार को रिलीज हुआ. सोशल मीडिया यूज़र्स इस पौराणिक महाकाव्य की नई झलक देख फैंस और भी उत्साहित नजर आए. इस ट्रेलर को देख कई दर्शकों ने फिल्म के स्केल, विज़ुअल्स और रावण के रूप में यश के अभिनय की तारीफ की. इसमें रावण के रूप में यश को इंद्र से लड़ते हुए दिखाया गया है, जो अपने दिव्य हाथी ऐरावत पर सवार हैं। दो मिनट से ज्यादा लंबे इस ट्रेलर में रावण के उत्थान और अपना साम्राज्य स्थापित करने की उसकी महत्वाकांक्षा पर ध्यान केंद्रित किया गया है, साथ ही इसमें कई एक्शन सीक्वेंस भी हैं, जिनमें रणबीर कपूर राम के रूप में नजर आए.
यश की तीखी नजर और राम का शांत लेकिन प्रभावशाली अंदाज आने वाली इस महागाथा को लेकर एक बार फिर उत्साह जगा दिया. अच्छाई और बुराई के बीच की बड़ी लड़ाई के अलावा ट्रेलर में राम और सीता के मिलन को भी दिखाया गया है। यह दर्शकों को फिल्म के भव्य दृश्यों के साथ-साथ उसकी इमोशनल गहराई की एक झलक भी देता है। पुष्पक विमान और जटायु भी इसमें कुछ पल के लिए नज़र आते हैं। फिल्म के भव्य सेट और VFX प्रभाव गहरी छाप छोड़ते हैं.
यश के रावण लुक ने खींचा ध्यान
'रामायण' का ये दूसरा ट्रेलर पहले के मुकाबले फैंस को ज्यादा पसंद आया. इसमें खासकर यश यानी रावण पर ज्यादा फोकस किया गया था. यश की एक्टिंग के साथ-साथ उनके लुक ने भी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा. ट्रेलर में यश का प्रभावशाली किरदार और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस ने चर्चा का विषय बना दिया. ऐसे में भगवान राम के सौम्य किरदार में रणबीर कपूर की झलक के बीच भी यश के रावण के किरदार को ज्यादा सराहा गया.
हालांकि, इस बार ट्रेलर में सिर्फ रावण का लुक ने ही नहीं, बल्कि उनकी महफिल में दिखने वाले चेहरों को लेकर दर्शकों की नजरें ठहर रही हैं. दरअसल, इस ट्रेलर में रावण के भाइयों की भी झलक देखने को मिली है. हालांकि, ये इतनी जल्दी हुआ है कि लोग नोटिस नहीं कर पाए हैं. बता दें कि हमेशा से ही राम-रावण की कहानी में उनके भाई कुंभकर्ण और विभीषण की अहम रोल रहा है. ऐसे में ट्रेलर में उन किरदारों की भी झलक देखने को मिली है. अगर आप ट्रेलर के इन दृश्यों को थोड़ा ध्यान से देखें तो आपको वो नजर आएंगे.
Ramayana Trailer: 'रामायण' में रणबीर-यश की महाभिड़ंत, दिखी राम-रावण की कहानी की झलक; पहले के मुकाबले VFX में सुधार
रावण के भाइयों की 'रामायण' में दिखी झलक
इस ट्रेलर में लगभग 1 मिनट 34 सेकेंड पर एक सीन है, जिसमें रावण की महफिल से जुड़े कुछ शॉट्स थे. इस दौरान हल्की सी ही लेकिन उसके परिवार के सदस्यों की झलक दिखी है. हालांकि, ये पलक झपकते ही छूट जाती है. जब आप इस टाइम स्टैम्प पर ट्रेलर को ध्यान देखेंगे. जब रावण और उसके बहनोई विद्युतजिह्वा के बीच युद्ध वाला सीन दिखाया जाता है, तो पीछे उसका पूरा परिवार बैठा नजर आएगा. बता दें कि विद्युतजिह्वा का किरदार बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने निभाया है.
इसी दौरान पीछे कुंभकर्ण साफ नजर आता है, जहां कोने में आप एक कोने में उसे भी बैठे देख सकते हैं. इसमें कुंभकर्ण ने अपने हाथ में ग्लास पकड़ा है. इसी सीन में पीछे सभा में बैठे और भी लोग दिख रहे हैं, जो रावण के चचेरे भाई खर और दूषण हैं. हालांकि, यहां यह नहीं पता चल पाता है कि अब ये दोनों खर और दूषण कैसे हैं? लेकिन जब ट्रेलर के अंत में जब भगवान राम 14 हजार राक्षसों से लड़ाई करते दिखे हैं. इस दौरान वहीं पर खर भी खड़ा है. हालांकि, दूषण फिल्म में सामने से कैसा दिखेगा, ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है.
कब आएगी फिल्म?
इससे पहले मेकर्स फिल्म से भगवान राम, कैकेयी और कुछ अन्य किरदारों के पोस्टर भी जारी कर चुके हैं. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' दो हिस्सों में रिलीज होगी. फिल्म को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाया है.
फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है, जबकि दूसरा पार्ट दीपावली 2027 पर रिलीज होगा. फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज की जाएगी.