App

हाथ में धनुष, आंखों में अंगार... 'रामायण' के लक्ष्मण के पोस्टर ने लूटी महफिल; फैंस बोले- इन्हें तो ऑस्कर मिलना चाहिए!

Ravi Dubey Lakshman Poster from Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' में उनके छोटे भाई भगवान लक्ष्मण का किरदार एक्टर रवि दुबे निभा रहे हैं. हाल ही में मेकर्स ने रवि दुबे के किरदार का पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें एक्टर रवि शानदार और गुस्सैल अंदाज में नजर आ रहे हैं.

हाथ में धनुष, आंखों में अंगार... 'रामायण' के लक्ष्मण के पोस्टर ने लूटी महफिल; फैंस बोले- इन्हें तो ऑस्कर मिलना चाहिए!
Image Credit: रवि दुबे का गुस्सेल अंदाज को देख दंग रह गए फैंस

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही है. फिल्म का रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच काफी तगड़ा बज देखने को मिल रहा है. अब तक मेकर्स ने कई किरदारों के लुक रिवील कर दिए हैं. अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म की रिलीज से पहले 'लक्ष्मण' के किरदार में रवि दुबे का पोस्टर जारी किया है, जिसे देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है.

नमित मल्होत्रा ​​की 'रामायण' के मेकर्स ने हाल ही में नए किरदार का पोस्टर जारी किया है, जिसमें रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में शानदार अंदाज में नजर आ रहे हैं. रवि दुबे एक योद्धा की वेशभूषा में हैं और उनके हाथ में धनुष-बाण है. उनका यह अंदाज लक्ष्मण के साहस, शक्ति और युद्ध के लिए उनकी तत्परता को दर्शाता है. यह पोस्टर भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर वाले पिछले पोस्टर जैसे अंदाज में है. लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे को पेश करते हुए निर्माताओं ने कैप्शन लिखा, 'एक समर्पित भाई, एक निडर योद्धा, राम का कवच.'

लक्ष्मण का किरदार निभाना एक खास अहसास- रवि दुबे

वहीं, लक्ष्मण का किरदार निभा रहे रवि दुबे ने अपने किरदार पर बात करते हुए कहा, 'लक्ष्मण का रोल निभाना एक ऐसा अहसास है, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है. वे ताकत, साहस, समर्पण और निस्वार्थ भाव का एक अनोखा संगम हैं. भगवान राम के प्रति उनका समर्पण और उनसे जुड़ी विचारधाराएं हमेशा से मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत रही हैं. इस महान किरदार को निभाने का मौका मिलना मेरे लिए बहुत खास बात है.' लक्ष्मण भगवान राम के प्रति अपनी निष्ठा और अपने भाई के साथ खड़े रहने के साहस के लिए जाने जाते हैं.

देखें रवि दुबे का लक्ष्मण के किरदार में पहला पोस्टर

गुस्सैल अंदाज में दिखे रवि दुबे

नमित मल्होत्रा की 'रामायण' के लेटेस्ट पोस्टर में रवि दुबे का दमदार अंदाज सोशल मीडिया पर छा रहा है. इस पोस्टर में लक्ष्मण के किरदार की काफी डिटेलिंग देखने को मिल रही है. उनके पीछे दिख रहा बैकग्राउंड जंगल का नजर आ रहा है. इससे साफ जाहिर होता है कि यह पोस्टर वनवास के वक्त का है. फैंस रवि दुबे के किरदार के पोस्टर को देखने के बाद उनके दीवाने हो गए हैं.

फैंस बोले- रवि को तो ऑस्कर मिलना चाहिए!

रवि दुबे को लक्ष्मण के किरदार में पहली बार देखने के बाद उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. उनके लुक को देखने के बाद फैंस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं. पोस्टर पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'रवि दुबे को तो फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग किरदार के लिए ऑस्कर मिलना चाहिए.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये तो इस साल की एकदम बेस्ट परफॉर्मेंस होगी.' इसी से साथ हर कोई उनके किरदार की जमकर तारीफ कर रहा है. फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है और इसका दूसरे पार्ट साल 2028 में रिलीज होने की बात है. हालांकि पहले 2027 में रिलीज करने की बात सामने आई थी. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kajol Gupta

Kajol Gupta

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More