)
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी भव्य फिल्म 'रामायण' इन दिनों सोशल मीडिया और सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे बड़े सितारों की मौजूदगी के बीच एक ऐसे कलाकार ने सुर्खियां बटोरी हैं, जिनका स्क्रीन टाइम भले ही कम था, लेकिन असर बेहद गहरा रहा. आज हम बात कर रहे हैं कुणाल कपूर की, जिन्होंने फिल्म में 'भगवान इंद्र' का किरदार निभाया है. अपने छोटे मगर प्रभावशाली कैमियो के जरिए कुणाल न सिर्फ इंडिया में, बल्कि थाईलैंड और पूरे दक्षिण-पूर्व एशिया में सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए हैं.
अपनी इस पॉपुलैरिटी और ऑडियंस से मिल रहे बेपनाह प्यार को देख कुणाल कपूर बेहद इमोशनल हो गए. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक खास पोस्ट शेयर कर अपने फैंस का आभार जताया है. अपनी बात की शुरुआत करते हुए कुणाल ने अलग-अलग एशियाई संस्कृतियों में भगवान इंद्र के अलग-अलग नामों का जिक्र किया.
कुणाल ने अपने पोस्ट में लिखा, 'इंद्र. फ्रा इन. बतरा इंद्र. थग्यामिन. प्रीह एन. ताइशाकुटेन. स्वर्ग का एक राजा, जिसे कई देशों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है.ये अविश्वसनीय है कि हम दोनों में कितनी समानताएं हैं.' कुणाल ने स्वीकार किया कि उन्हें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उनका ये किरदार सरहदों के पार इतनी गहराई से पसंद किया जाएगा.
Indra. Phra In. Batara Indra. Thagyamin. Preah En. Taishakuten. One king of the heavens, known by different names across many lands. It’s incredible how much we have in common. I’ve been overwhelmed by the love pouring in for Lord Indra from India, from Thailand and across Southeast Asia, and from so many corners of the world I never expected to hear from. Thank you, truly. I’ve always believed good stories have a way of connecting us all, and our cultures share more of them than we realise. It means the world to see a timeless epic like the Ramayana find so much love, everywhere. And to all the wonderful artists who have created such beautiful art, and continue to do so, thank you so much. I’m sorry I don’t know each of your handles, but I’ve seen your work and it means a lot. 🙏
— Kunal Kapoor (@kapoorkkunal) November 15, 2026
उन्होंने अपने नोट में लिखा, 'भारत, थाईलैंड और पूरे साउथ-ईस्ट एशिया और दुनिया के कई कोनों से भगवान इंद्र के लिए जो प्यार आ रहा है, उससे मैं बहुत खुश हूं, जहां से मुझे कभी उम्मीद नहीं थी. सच में, आप सभी का शुक्रिया. मेरा हमेशा से मानना रहा है कि अच्छी कहानियां हम सभी को जोड़ती हैं और हमारे कल्चर में जितनी हम सोचते हैं, उससे कहीं ज्यादा मिलती-जुलती हैं. रामायण जैसे टाइमलेस एपिक को हर जगह इतना प्यार मिलना दुनिया के लिए बहुत मायने रखता है.'
सोशल मीडिया पर कुणाल कपूर के इस शाही अवतार को लेकर फैंस की दीवानगी इस कदर बढ़ गई है कि कई कलाकार उनके स्केच और डिजिटल आर्ट बना रहे हैं. कुणाल ने इन क्रिएटिव फैंस को भी निराश नहीं किया और उनके काम की सराहना करते हुए कहा,'उन सभी शानदार आर्टिस्ट को जिन्होंने इतनी खूबसूरत आर्ट बनाई है और बनाते रहते हैं, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. मुझे माफ करना, मैं आप सभी के हैंडल नहीं जानता, लेकिन मैंने आपका काम देखा है और ये मेरे लिए बहुत मायने रखता है.'
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में हैं, वहीं देवराज इंद्र के रूप में कुणाल की शाही स्क्रीन प्रेजेंस ने थाई दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है. फिल्म की रिलीज के बाद से ही एक्स और इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीरें और बिहाइंड-द-सीन्स स्टिल्स वायरल हो रहे हैं. थाईलैंड के फैंस उनके लुक पर कविताएं लिख रहे हैं. किसी ने उन्हें 'थाई लोगों के सपनों का इंद्र' कहा, तो किसी ने मजाक में पूछा कि क्या मेकर्स ने उन्हें सीधे स्वर्ग से धरती पर बुलाया है.

थाई फैंस की इस दीवानगी के बीच हजारों लोगों ने कुणाल को थाईलैंड आने का न्योता भी दिया है. दिलचस्प बात ये है कि कुणाल के लिए ये देश कोई अनजान जगह नहीं है, बल्कि उनका इससे गहरा फैमिली कनेक्शन है. फैंस के न्योते का जवाब देते हुए कुणाल ने बताया कि थाईलैंड उनके लिए दूसरे घर जैसा है. उन्होंने प्यार जताते हुए लिखा, 'थाईलैंड से प्यार है. मेरी बहन का परिवार वहां रहता है. ये मेरे दूसरे घर जैसा है.'