App

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण ने रिलीज से पहले की जबरदस्त कमाई, एडवांड बुकिंग में नॉर्थ अमेरिका निकला आगे

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में 7 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. एंडवास बुकिंग में अमेरिका में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.नॉर्थ अमेरिका में सबसे ज्यादा टिकट की ब्रिकी हुई है.

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण ने रिलीज से पहले की जबरदस्त कमाई, एडवांड बुकिंग में नॉर्थ अमेरिका निकला आगे
Image Credit: स्क्रीनग्रैब

नामित मल्होत्रा फिल्म रामायण को वर्ल्ड लेवल पर दिखाना चाहता है. फिल्म मेकर्स रामायण कथा को मॉर्डन अवतार में पूरी दुनिया को दिखाना चाहते हैं. ऐसे में मेकर्स अमेरिका में बढ़ चढ़कर फिल्म का प्रचार कर रहे हैं. इसका फायदा होता भी दिख रहा है. फिल्म की एंडवास बुकिंग में नॉर्थ अमेरिका सबसे आगे रहा है. नॉर्थ अमेरिका में सबसे ज्यादा एडवांड बुकिंग हुई है.

रिलीज से पहले की 7 करोड़ रुपये की कमाई

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण की रिलीज डेट में काफी कम समय बचा है. दशहरे के खास मौके पर फिल्म की एडवासं बुकिंग शुरू की गई. रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म को लेकर दुनियाभर में अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है. ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और नॉर्थ अमेरिका में फिल्म की टिकटें बिक रही है. पहले दिन फिल्म ने एडवांस बुकिंग से 7.30 की कमाई की है.

Films Discourse के मुताबिक नॉर्थ अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया में फिल्म की 41,395 टिकटें बिक चुकी है. इन तीनों देश में बिकी टिकट से फिल्म ने लगभग 7.30 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं भारत में एडवांस बुकिंग थोड़ी स्लो है. Sacnik के अनुसार टिकट से होने वाली कमाई और बंटवारे को लेकर अभी डिस्ट्रीब्यूटर्स और थिएटर के बीच बातचीत नहीं बन पाई है. इस वजह से भारत में एडवांस बुकिंग इंडिया में स्लो दिखी है.

नॉर्थ अमेरिका में बिकी सबसे ज्यादा टिकट

रामायण के प्रोड्यूसर नामित मल्होत्रा फिल्म को दुनियाभर में प्रमोट कर रहे हैं. जिसका असर एडवांस बुकिंग के पहले दिन दिका है. नॉर्थ अमेरिका में सबसे ज्यादा टिकट की बिक्री हुई है. रिपोर्ट्स के अनुसार 29,257 टिकटों की बिक्री हुई है. ब्रिटेन में7,882 की ब्रिकी हुई है. ऑस्ट्रेलिया में 4,256 टिकट बिक चुकी है. रिपोर्ट्स के अनुसार आईमैक्स और 3डी जैसे प्रीमियम फॉर्मेट में रिलीज होने वाली फिल्म की कीमत ज्यादा है. नॉर्थ अमेरिका में एक एवेरेज टिकट की कीमत 19 डॉलर, जबकि ब्रिटेन में लगभग 18 डॉलर बताई गई है.

5 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म

रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म रामायण वर्ल्डवाइड 5 नवंबर को रिलीज होगी. रामायण को फिल्म स्टार्स और मेकर्स विदेशी मंच पर जमकर प्रमोट कर रहे हैं. फिल्म का डायरेक्शन नितेश तिवारी ने किया है. फिल्म को दिवाली के मौके पर 5 नवंबर को रिलीज होगी. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में हैं. यश ने रावण का किरदार निभाया है. साई पल्लवी मां सीता के रोल में हैं. फिल्म बेहद भव्य है. रामायण की कहानी को बड़ी स्क्रीन पर मॉर्डन अवतार में दिखाया जाएगा. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More