रणबीर कपूर ने पुणे के 'ट्रम्प टावर्स' में स्थित अपना लग्जरी अपार्टमेंट 4.63 लाख रुपये के मासिक किराए पर दिया है. CRE मैट्रिक्स को मिले प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के अनुसार, कल्याणी नगर-यरवडा इलाके में स्थित अभिनेता के 10वीं मंजिल वाले अपार्टमेंट के लिए लीज और लाइसेंस एग्रीमेंट 6 अक्टूबर, 2026 को रजिस्टर किया गया था.
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपने नए घर में शिफ्ट हो गए हैं. इसके बाद उन्होंने बाकी प्रॉपर्टी में भी निवेश करना शुरू किया है. CRE Matrix के प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन पेपर्स के मुताबिक, रणबीर कपूर ने पुणे के ट्रम्प टावर्स में अपना 6,094 वर्ग फुट का लग्जरी अपार्टमेंट किराए पर दिया है. इसका शुरुआती मासिक किराया 4.6 लाख रुपये है.
जानकारी के मुताबिक, पुणे के कल्याणी नगर के येरवडा इलाके में स्थित अपार्टमेंट के लिए 'लीव एंड लाइसेंस' समझौता 6 अक्टूबर 2026 को रजिस्टर किया गया था. यह अपार्टमेंट 20 सितंबर 2026 से 19 सितंबर 2029 तक यानी तीन साल के लिए लीज पर दिया गया है.
दस्तावेजों की मानें तो, रणबीर के अपार्टमेंट का कार्पेट एरिया लगभग 6,094 वर्ग फुट है, जिसमें तीन कार पार्किंग की जगह भी शामिल है. समझौते के मुताबिक, शुरुआती मासिक किराया 4,63,050 रुपये तय किया गया है, जिसमें हर साल 5% की बढ़ोतरी होगी. समझौते के अनुसार, 36 महीने की अवधि के लिए कुल किराया 1.75 करोड़ रुपये बनता है.
इस समझौते में रुचि गोयल को लाइसेंसी के तौर पर नॉमिनेट किया गया है. रुचि ने 27.78 लाख रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा की है, जो शुरुआती मासिक किराए के छह महीने के बराबर है. दस्तावेजों से यह भी पता चलता है कि रणबीर कपूर ने 2015 में यह अपार्टमेंट 11 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत में खरीदा था.
हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है जब रणबीर ने पुणे वाले अपने अपार्टमेंट को किराए पर दिया है. सितंबर 2023 में एक्टर ने ट्रम्प टावर्स में मौजूद इसी प्रॉपर्टी को पुणे की ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स बनाने वाली कंपनी 'डुरोशॉक्स' (Duroshox) को 4 लाख रुपये प्रति महीने के किराए पर दिया था. तीन साल के इस एग्रीमेंट में हर साल किराए में 5% की बढ़ोतरी की शर्त थी, जिसके हिसाब से दूसरे साल किराया बढ़कर 4.2 लाख रुपये और तीसरे साल 4.41 लाख रुपये हो गया.
वर्क फ्रंट की बात करें तो, रणबीर कपूर अब 'रामायण' में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ साई पल्लवी, यश और सनी देओल भी होंगे. यह फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. बता दें कि बांद्रा के पॉश इलाके 'पाली हिल' में रणबीर और आलिया का 'कृष्णा राज' बंगला लगभग 250 करोड़ रुपये का बताया जाता है, जो इसे देश के सबसे महंगे सेलिब्रिटी घरों में से एक बनाता है. हालांकि, इस प्रॉपर्टी में डिजाइन और विलासिता मौजूद है.