रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म रामायण का पहला पार्ट 5 नवंबर को थिएटर में रिलीज हो रहा है. फिल्म के प्रमोशन में स्टार्स और मेकर्स मेहनत कर रहे हैं. रामायण फिल्म को 4000 हजार करोड़ रुपये में बनाया गया है. रामायण टीम फिल्म प्रमोशन के लिए अमिताभ बच्चन होस्टेड शो कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर पहुंचे. शो का प्रोमो वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे हॉट सीट पर बैठे हुए हैं.
रामायण की टीम से अमिताभ बच्चन ने हल्की-फुल्की बातचीत की है. शो को सोनी लिव पर 29 और 30 अक्टूबर को टेलीकास्त होगा. प्रोमो में दिखाया है कि रणबीर कपूर अमिताभ बच्चन से दिवाली से जुड़ा सवाल करते हैं. रणबीर कपूर पूछते हैं कि अमित अंकल आपकी दिवाली की कोई याद है. जवाब में अमिताभ बच्चन बोलते हैं सर दिवाली की केवल यही रहती है कि अगर बगल वाले के यहां बम फटा है तो हमारा बम उससे ज्यादा तेज होना चाहिए.
Diwali special with the cast of Ramayana! Dekhiye Kaun Banega Crorepati, 29th-30th October, Thurs-Fri raat 9 baje, sirf #SonyEntertainmentTelevision aur Sony LIV par. @SrBachchan @Sai_Pallavi92 #KaunBanegaCrorepati #KBC #SochnaPadega #Ramayana https://t.co/LURem3jVJH
— sonytv (@SonyTV) October 24, 2026
फिल्म रामायण 4000 करोड़ रुपये में बनी है. फिल्म के पहले पार्ट का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म के ट्रेलर में शानदार VFX और भव्य महल देखने को मिला है. वहीं मेकर्स ने अभी तक हनुमान का लुक रिवील नहीं किया है. कहा जा रहा है कि हनुमान का लुक फिल्म के दूसरे पार्ट में देखने को मिलेगा. फिल्म का पहला पार्ट सीता हरण पर खत्म हो जाएगा. इसके बाद पार्ट 2 में असली युद्ध का कहानी देखने को मिलेगी.
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म में यश के लुक की जमकर तारीफ हुई है. रावण में लुक में यश हर किसी को पसंद आएंगे. वहीं फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा कि दर्शकों को नामित मल्होत्रा की फिल्म रामायण पसंद आएगी या नहीं. फिल्म मेकर्स फिल्म को ग्लोबल लेवल पर रिलीज करने की तैयारी में है. उनका मकसद रामायण की कहानी को दुनियाभर के देशों में पहुंचाना है.
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म रामायण द राइज ऑफ लीजेंड का पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को रिलीज होगी. रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में नजर आएंगे. वहीं माता सीता के रोल में साई पल्लवी नजर आएंगी. रावण के किरदार में यश नजर आएंगे. भगवान हनुमान के किरदार में सनी देओल हैं. लक्ष्मण के रोल रवि दुबे नजर आएंगे. अरुण गोविल राजा दशरथ के रोल में नजर आएंगे. लारा दत्ता कैकयी के किरदार में नजर आएंगे.