App

बिना विलेन के कैसे ब्लॉकबस्टर बनी 'रंगीला'? राम गोपाल वर्मा का वो मास्टरस्ट्रोक जिसने बदल दिया हिंदी सिनेमा

आज ही के दिन 8 सितंबर 1995 को सुपरहिट फिल्म ‘रंगीला’ रिलीज हुई थी और उसी से जुड़ा किस्सा हम शेयर कर रहे हैं. राम गोपाल वर्मा ने आमिर खान के टपोरी किरदार से लेकर एआर रहमान के साथ काम न करने की असली वजह तक कई दिलचस्प खुलासे किए थे.

बिना विलेन के कैसे ब्लॉकबस्टर बनी 'रंगीला'? राम गोपाल वर्मा का वो मास्टरस्ट्रोक जिसने बदल दिया हिंदी सिनेमा
Image Credit: Rangeela Movie

31 Year Of Rangeela: बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक फिल्मों में से एक 'रंगीला' को रिलीज हुए पूरे 31 साल हो चुके हैं. आमिर खान, उर्मिला मातोंडकर और जैकी श्रॉफ की इस सुपरहिट लव स्टोरी ने 90 के दशक में तहलका मचा दिया था. फिल्म के डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने क्लासिक मूवी के कई ऐसे सीक्रेट्स शेयर किए हैं, जो आज की यूथ को जरूर जानने चाहिए.

हॉलीवुड क्लासिक फिल्मों को ट्रिब्यूट थी 'रंगीला'

राम गोपाल वर्मा के मुताबिक, 'रंगीला' असल में हॉलीवुड की मशहूर फिल्मों 'द साउंड ऑफ म्यूजिक' और 'सिंगिंग इन द रेन' को एक ट्रिब्यूट थी. फिल्म की कोरियोग्राफी पूरी तरह से 'सिंगिंग इन द रेन' से इंस्पायर्ड थी. एक और खास बात यह थी कि इस फिल्म में कोई नेगेटिव कैरेक्टर यानी विलेन नहीं था. राम गोपल ने बताया कि 'द साउंड ऑफ म्यूजिक' पहली ऐसी फिल्म थी जो उन्होंने बिना किसी विलेन के देखी थी. इसी सोच के साथ उन्होंने 'रंगीला' में भी किसी विलेन को नहीं रखा और बिना विलेन के भी फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई.

रियल लोकेशन्स और चॉल का असली सेटअप

फिल्म में उर्मिला का घर और आसपास की चॉल बहुत रियल लगती थी. राम गोपाल वर्मा ने जर्नलिस्ट सुभाष के झा से बातचीत की थी और उन्होंने बताया था कि फिल्म की शूटिंग किसी नकली सेट पर नहीं, बल्कि एक असली मिडिल क्लास घर में की गई थी. वे उर्मिला और उनकी फैमिली के लाइफस्टाइल को एकदम रियल दिखाना चाहते थे ताकि आम लोग उससे खुद को कनेक्ट कर सकें.

उर्मिला मातोंडकर को 'रंगीला' ने स्टार बनाया?

जब लोग कहते हैं कि राम गोपाल ने 'रंगीला' बनाकर उर्मिला का करियर सेट कर दिया, तो वो इस बात से बिल्कुल एग्री नहीं करते. उनका कहना है कि वे वही डायरेक्टर हैं जिन्होंने उर्मिला के साथ पहले 'द्रोही' बनाई थी, जो फ्लॉप हो गई थी. किसी भी एक्टर के लिए सक्सेस इस बात पर डिपेंड करती है कि उसे सही टाइम पर सही मौका मिले. जब सही मौका मिलता है तो बाकी सब चीजें अपने आप सही हो जाती हैं.

उर्मिला को 'रंगीला' में कैसे मिला रोल?

'द्रोही' फिल्म की शूटिंग के दौरान एक दिन गाने की शूटिंग के लिए कोरियोग्राफर सेट पर नहीं आया. राम गोपाल ने उर्मिला से पूछा कि क्या वे खुद ही डांस कर सकती हैं. उर्मिला मान गईं और उन्होंने बिना कोरियोग्राफर के कमाल का डांस किया. उर्मिला के उस कॉन्फिडेंस और टैलेंट को देखकर ही राम गोपाल ने डिसाइड कर लिया था कि वे अपनी अगली फिल्म 'रंगीला' में उर्मिला को ही लीड रोल देंगे.

आमिर खान का 'मुन्ना' वाला रोल किससे इंस्पायर्ड था?

फिल्म में आमिर खान का कैरेक्टर 'मुन्ना' एक टिपिकल स्ट्रीट गुंडा था जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया. राम गोपाल वर्मा ने बताया कि यह कैरेक्टर हैदराबाद के एक असली टपोरी गुंडे पर बेस्ड था जिसे वे पर्सनली जानते थे. जब उन्होंने आमिर खान को यह स्टोरी सुनाई तो आमिर तुरंत मान गए. आमिर खान बहुत ही पैशनेट और कमाल के एक्टर हैं.

'स्टीवन कपूर' का कैरेक्टर किस डायरेक्टर पर था?

फिल्म में मकरंद देशपांडे का कैरेक्टर 'स्टीवन कपूर' काफी फनी था. उस दौर में बॉलीवुड के दो बड़े डायरेक्टर्स शेखर कपूर और विधु विनोद चोपड़ा आपस में बहस करते थे कि यह कैरेक्टर उन पर बेस्ड है. जब उन्होंने राम गोपाल से इस बारे में पूछा तो राम गोपाल ने सिर्फ हंसकर कहा कि तुम लोग गेस करते रहो, मैं सच नहीं बताऊंगा.

एआर रहमान के साथ दोबारा काम क्यों नहीं किया?

'रंगीला' का म्यूजिक एआर रहमान ने दिया था जो ऑल टाइम हिट साबित हुआ. लेकिन इसके बाद राम गोपाल और रहमान ने बहुत कम काम किया. राम गोपाल ने बताया कि रहमान के साथ काम करने के लिए बहुत पेशेंस यानी सब्र चाहिए. रहमान अपने हिसाब से और अपनी स्पीड से काम करते हैं. राम गोपाल कहते हैं कि मुझे आज का काम कल में खत्म करने की आदत है और रहमान आज का काम परसों करते हैं. बस इसी स्पीड के अंतर की वजह से वे दोबारा साथ काम नहीं कर पाए. 'रंगीला' हिट हुई लेकिन उनकी अगली फिल्म 'दौड़' नहीं चली. राम गोपाल का कहना है कि वे फ्यूचर में 'रंगीला' जैसे जॉनर की एक और फिल्म जरूर बनाना चाहेंगे.

राम गोपाल वर्मा की फिल्मों में डार्क और लाइट जैसा कुछ फिक्स नहीं होता. उनकी डार्क फिल्मों में भी गाने, रोमांस और हल्के-फुल्के मोमेंट्स होते हैं. हालांकि, उन्हें पावर और क्राइम पर फिल्में बनाना ज्यादा पसंद है. राम गोपाल का मानना है कि हर डायरेक्टर अपनी फेवरेट फिल्मों का रिमेक या उनसे इंस्पिरेशन लेता है. उनके केस में 'द गॉडफादर', 'द एक्सोरसिस्ट', 'द साउंड ऑफ म्यूजिक' और 'सिंगिंग इन द रेन' जैसी फिल्में हमेशा फेवरेट रही हैं. 'शिवा' और 'रात' जैसी डार्क फिल्में बनाने के बाद उन्होंने तेलुगु में 'गोविंदा गोविंदा' और 'क्षण क्षणम' जैसी लाइट फिल्में बनाई थीं. इसलिए 'रंगीला' उनके लिए कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था.

देखें फिल्म का ट्रेलर-

 

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Alkesh Kushwaha

Alkesh Kushwaha

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More