SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'रोज-रोज ऐसी किसी स्टोरी का...' रामायण में शूर्पणखा के किरदार पर छलका रकुलप्रीत सिंह का दर्द, शेयर किए BTS मोमेंट्स

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह ने नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में शूर्पणखा का किरदार निभाने पर अपना इमोशनल अनुभव शेयर किया है. जानिए उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के पोस्ट में क्या लिखा.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Nov 06, 2026, 01:32 PM IST | Updated: Nov 06, 2026, 01:45 PM IST
Image Credit: रामायण का हिस्सा बनने पर भावुक हुईं रकुलप्रीत, सोशल मीडिया पर लिखी दिल की बात (instagram/rakulpreet)
Join

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह इन दिनों मेगा-फिल्म 'रामायण' को लेकर बहुत चर्चा में हैं. डायरेक्टर नितेश तिवारी की इस फिल्म में रकुलप्रीत ने शूर्पणखा का अहम किरदार निभाया है. फिल्म का ट्रेलर आने के बाद से ही उनके लुक की जमकर तारीफ हो रही है. फिल्म रिलीज होने के बाद रकुलप्रीत ने सोशल मीडिया पर शूटिंग के दौरान की कुछ खास तस्वीरें और बिहाइंड द सीन्स (BTS) वीडियो शेयर किए हैं. साथ ही उन्होंने एक लंबा-चौड़ा और बेहद इमोशनल नोट भी लिखा है, जिसे देखकर फैंस भी काफी भावुक हो गए हैं. उनका मानना है कि यह मूवी सिर्फ एक प्रोजेक्ट भर नहीं है, बल्कि हर हिंदुस्तानी के लिए फक्र की बात है.

रकुलप्रीत ने अपनी पोस्ट में बताया कि वह काफी वक्त से शूर्पणखा के तौर पर अपने इस एक्सपीरियंस को शेयर करने के लिए बेताब थीं. उनके लिए यह पूरा सफर बेहद स्पेशल और जादुई रहा है. उन्होंने जिक्र किया कि रोज-रोज ऐसी किसी स्टोरी का हिस्सा बनने का मौका नहीं मिलता, जो सदियों से हमारी लाइफ और कल्चर का एक जरूरी हिस्सा रही है. रामायण जैसी बड़ी गाथा को इतने ह्यूज लेवल पर पर्दे पर उतरते देखना अपने आप में बिल्कुल अलग फीलिंग है. अपनी मातृभूमि से जुड़ी इस खास कहानी का हिस्सा बनने पर उन्हें एक इंडियन होने पर गहरा गर्व महसूस हो रहा है.

क्रू मेंबर्स का किया शुक्रिया

अपने इस नोट में रकुलप्रीत ने फिल्म के डायरेक्टर, कास्ट और क्रू के अलावा अपने हेयर और मेकअप टीम का भी शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने शूर्पणखा के किरदार को पर्दे पर जिंदा करने के लिए बहुत मेहनत की है. एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि वह काफी एक्साइटेड हैं कि दर्शक इस अनुभव को खुद सिनेमाघरों में महसूस करें. उनके मुताबिक, यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है बल्कि एक ऐसा पल है जो हर भारतीय के सीने को गर्व से चौड़ा कर देता है.

 

 

शूर्पणखा का किरदार क्यों चुना?

इससे पहले पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में रकुलप्रीत ने बताया था कि उन्होंने इस किरदार को क्यों चुना. उनके मुताबिक, सबसे बड़ी बात यह है कि यह फिल्म दुनिया के सामने भारत के इतिहास और सच्चाई को पेश करने का पहला ग्लोबल प्रयास है. इसके अलावा, शूर्पणखा एक बहुत ही गलत समझी जाने वाली और कई परतों वाली कैरेक्टर है. हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, वही वह शख्स थीं जिनकी वजह से भगवान राम और रावण के बीच युद्ध हुआ था. ऐसे में अलग-अलग शेड्स वाले इस किरदार को निभाना उनके लिए एक बहुत ही रोमांचक अनुभव रहा है.

फिल्म की स्टार कास्ट और बजट

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं. मेकर्स इसे ग्लोबल ऑडियंस को ध्यान में रखते हुए दो पार्ट में बना रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट का बजट लगभग 4,000 करोड़ रुपये है और इसे यश तथा नमित मल्होत्रा द्वारा सपोर्ट किया जा रहा है. फिल्म का पहला पार्ट हाल ही में सिनेमाघरों में आ चुका है, जबकि दूसरा हिस्सा दिवाली 2028 के आसपास आने की उम्मीद है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES