SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सुनीता भाभी का घर तोड़ा तो खैर नहीं: राखी सावंत का कोमल रानी पर सबसे बड़ा हमला, गोल्डीगर और पति चोर कहकर लगाई क्लास

गोविंदा, सुनीता आहूजा और कोमल रानी स्वर्णकार के विवाद में राखी सावंत की धमाकेदार एंट्री हुई है. राखी ने गोविंदा से टिकटों का रिफंड मांगा और कोमल रानी को सरेआम 'पति चोर' बोलते हुए कड़ी चेतावनी दे डाली. जानिए पूरा मामला क्या है.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Oct 05, 2026, 06:55 AM IST | Updated: Oct 05, 2026, 07:14 AM IST
Image Credit: rakhi sawant on komal rani
Join

Rakhi Sawant Statement On Sunita Ahuja: बॉलीवुड में जब भी कोई बड़ा विवाद होता है, ड्रामा क्वीन राखी सावंत अपनी बेबाक राय देने से पीछे नहीं हटती हैं. इस बार गोविंदा, उनकी पत्नी सुनीता आहूजा और एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार का मामला गर्माया हुआ है. जब से गोविंदा को मुंबई के लालबागचा राजा में अपनी हीरोइन कोमल रानी के साथ देखा गया है, तभी से दोनों के अफेयर और शादी के कयास लगाए जा रहे हैं. अब इस पूरे मामले में राखी सावंत की एंट्री हो चुकी है. राखी ने न सिर्फ सुनीता आहूजा का खुलकर साथ दिया है, बल्कि गोविंदा और कोमल रानी दोनों की जमकर क्लास लगा दी है.

लालबागचा राजा से शुरू हुआ पूरा ड्रामा

बॉलीवुड के 'हीरो नंबर 1' गोविंदा और उनकी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार को हाल ही में मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के पंडाल में एक साथ दर्शन करते देखा गया था. इसके बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें होने लगीं. खबरों की मानें तो गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के बीच इस बात को लेकर काफी अनबन चल रही है. बात तब और बढ़ गई जब कोमल ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया. इसके बाद राखी सावंत का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मीडिया के सामने आकर जमकर भड़ास निकाली.

"चिची भैया, ये सब बातें आपको शोभा नहीं देती"

मुंबई में मीडिया से बात करते हुए राखी सावंत काफी गुस्से में नजर आईं. एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, उन्होंने मजाकिया और गुस्से वाले अंदाज में कहा कि वह बचपन से गोविंदा की बहुत बड़ी फैन रही हैं. राखी ने कहा, "गोविंदा जी, सबसे पहले आप मेरे 65,999 रुपए वापस कीजिए. मैंने बचपन से आपकी सारी फिल्में थिएटर में टिकट खरीदकर देखी हैं. आप मेरे पसंदीदा हीरो थे, लेकिन अब मुझे अपने सारे टिकट के पैसे वापस चाहिए. आप सुनीता जी के साथ जो भी कर रहे हैं, वो बिल्कुल गलत है. मैं बहुत दुखी हूं."

गोविंदा ने हाल ही में कहा था कि जिनका खुद का तलाक हो चुका है, उन्हें दूसरों के शादीशुदा जीवन पर कमेंट नहीं करना चाहिए. इस बात पर राखी ने गोविंदा को जवाब देते हुए कहा, "मेरी कहानी बहुत दर्दनाक रही है और मेरा तलाक हुआ है. लेकिन आपने अपनी हंसती-खेलती शादीशुदा जिंदगी को छोड़ दिया और कीचड़ में कमल देखने चले गए. चिची भैया, ये सब बातें आपको शोभा नहीं देती हैं."

"40 साल का साथ ऐसे कोई कैसे भूल सकता है?"

राखी सावंत ने इस मामले में सीरियस होते हुए कहा कि गोविंदा की इस हरकत से उनके फैंस और पूरा देश बहुत नाराज है. उन्होंने आगे कहा, "जिस महिला ने आपसे शादी की, आपको दो बच्चे दिए और जो 40 सालों से हर सुख-दुख में आपके साथ खड़ी रही, आपने उसे छोड़ दिया. पूरा देश आपसे इस बात पर खफा है."

कोमल रानी को सरेआम दी धमकी

इसके बाद राखी सावंत का पूरा गुस्सा कोमल रानी पर फूटा. राखी ने सीधे कोमल को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "और ये कोमल कौन है? वह मेरी बुराई कर रही है और दूसरे सेलेब्रिटीज के बारे में भी बकवास कर रही है. चिची भैया ने ही उसे ये पंख दिए हैं. सुनो कोमल, मुझसे पंगा लेने की गलती मत करना. मैं सुनीता भाभी नहीं हूं जो चुप बैठ जाऊंगी, मैं तुम्हारे टुकड़े-टुकड़े कर दूंगी. इज्जत से अपनी फिल्में करो चुड़ैल, पति चोर. तुम दूसरों का बसा-बसाया घर उजाड़ रही हो."

"जो सुनीता का नहीं हुआ, वो तेरा क्या होगा!"

राखी ने कोमल पर पैसों के लिए गोविंदा का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया. राखी बोलीं, "तुमने सोचा कि किसी अमीर आदमी को फंसाकर गोल्डीगर बन जाओगी, उसके पैसे से फिल्में बनाओगी और उसके नाम का सिंदूर माथे पर लगाओगी. लेकिन एक बात याद रखो, जो गोविंदा 40 साल तक सुनीता का वफादार नहीं रह सका, वो तुम्हारा वफादार कैसे रहेगा?"

 

 

कोमल रानी स्वर्णकार का पलटवार

हाल ही में गोविंदा के साथ लालबागचा राजा जाने पर हो रही आलोचनाओं पर कोमल ने करारा जवाब देते हुए एक नोट जारी किया है. उन्होंने बिना नाम लिए उन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस पर हमला बोला, जिनका करियर खत्म हो चुका है और जिनकी फिल्में अब नहीं चलती हैं. कोमल ने लिखा कि ये फ्लॉप एक्ट्रेसेस दूसरों के विवादों में फालतू की टांग अड़ाकर लाइमलाइट में रहने की नाकाम कोशिश कर रही हैं. उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि जो औरतें खुद सिंदूर का मजाक उड़ाती हैं, जिनकी खुद की शादीशुदा जिंदगी टूट चुकी है और जो अपनी शादी की मर्यादा तक नहीं संभाल पाईं, उनसे मुझे सिंदूर, शादी या भारतीय संस्कृति-परंपरा पर ज्ञान लेने की कोई जरूरत नहीं है.

कश्मीरा शाह और दिव्या खोसला ने भी कसा तंज

यह विवाद सिर्फ राखी तक सीमित नहीं है. गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह ने भी बिना नाम लिए सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था. उन्होंने 'होमब्रेकर' यानी घर तोड़ने वालों पर तंज कसा था. इसके अलावा एक्ट्रेस दिव्या खोसला ने भी इस मामले पर अपनी राय रखी है. फिलहाल गोविंदा की तरफ से इस पूरे नए विवाद पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES