SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रोमांटिक हीरो से सीधा आतंकवादी: राजकुमार राव की ‘प्रहार’ में किसने निभाया आतंकी अजमल कसाब का किरदार? बने 26/11 हमले के गुनहगार

Prahaar Movie Ajmal Kasab Role: राजकुमार राव की आने वाली फिल्म ‘प्रहार’ का ट्रेलर आते ही हर तरफ छा गया है. फिल्म में वकील उज्ज्वल निकम के साथ-साथ आतंकवादी अजमल कसाब के किरदार ने सबका ध्यान खींच लिया है. इनके इस बदले हुए रूप ने हर किसी को हैरान कर दिया, लेकिन क्या आप जानते हैं ये एक्टर पहले भी दर्जनों फिल्मों में काम कर चुका है.

Written By Vandana Saini
Published: Oct 01, 2026, 06:37 AM IST | Updated: Oct 01, 2026, 07:49 AM IST
Image Credit: राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ में अजमल कसाब रोल
Join

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की नई फिल्म ‘प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम’ का ट्रेलर 29 सितंबर को रिलीज हुआ और आते ही इंटरनेट पर छा गया. ट्रेलर में राजकुमार राव जाने-माने सरकारी वकील उज्ज्वल निकम के रोल में दमदार लग रहे हैं, लेकिन इस कोर्टरूम ड्रामा में सबसे ज्यादा चर्चा उस चेहरे की हो रही है, जिसने 26/11 के आतंकवादी अजमल कसाब का किरदार निभाया है और इस बेहद मुश्किल और खौफनाक रोल को मराठी सिनेमा के एक्टर ललित प्रभाकर ने निभाया है. स्क्रीन पर उनके हाव-भाव और बदले हुए लुक को देखकर लोग दंग रह गए.

साथ ही उनके अभिनय की खूब तारीफ भी हो रही है. ललित प्रभाकर मराठी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का बहुत बड़ा और जाना-पहचाना नाम हैं. उन्होंने अपने एक्टिंग सफर की शुरुआत मराठी टीवी शोज से की थी. छोटे पर्दे पर उन्होंने ‘कुंकू’, ‘जीवलगा’ और ‘आभास हा’ जैसे सीरियल्स में काम करके घर-घर में अपनी पहचान बनाई. इसके बाद साल 2017 में उन्होंने रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘ची वा ची सौ का’ से बड़े पर्दे पर कदम रखा. अपनी पहली ही फिल्म से उन्होंने साबित कर दिया कि वे हर तरह के किरदार को बड़ी सहजता से निभा सकते हैं और दर्शकों का दिल जीत सकते हैं.

मराठी सिनेमा में बनाई अलग पहचान

ललित ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन मराठी फिल्मों में काम किया है. उनकी हिट फिल्मों की लिस्ट में ‘टीटीएमएम- तुझा तू माझा मी’, ‘हंपी’, ‘स्माइल प्लीज’, ‘डॉट्स’, ‘झोंबिवली’, ‘मीडियम स्पाइसी’, ‘सनी’, ‘कलरफूल’, ‘तारी’, ‘नाच गं घुमा’, ‘ग्राउंड जीरो’, ‘आरपार’, ‘प्रेमाची गोष्ट 2’, ‘सुपर डुपर’ और ‘तोह, ती आणि फुजी’ शामिल हैं. फिल्म ‘आनंदी गोपाल’ में डॉ. गोपालराव जोशी के संजीदा किरदार के लिए उन्हें दर्शकों और क्रिटिक्स से जबरदस्त सराहना मिली थी. ललित प्रभाकर हमेशा लीक से हटकर नए एक्सपेरिमेंट्स करने वाले कलाकार माने जाते हैं.

10 साल बाद पलटा पूरा खेल: ‘बालिका वधू’ फेम प्रत्युषा बनर्जी केस में आया नया मोड़, बॉयफ्रेंड को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला

ललित को कैसे मिला कसाब का रोल?

जनसत्ता की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेलर रिलीज के बाद से ही ललित प्रभाकर का ये खौफनाक अवतार सिनेमा प्रेमियों के बीच लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है. ‘प्रहार’ में अजमल कसाब का किरदार मिलना ललित के करियर का सबसे बड़ा और जोखिम भरा मोड़ माना जा रहा है. अपने एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने खुद बताया कि उन्हें ये रोल एक कड़े ऑडिशन से गुजरने के बाद मिला था. फिल्म के मेकर्स इस रोल के लिए किसी ऐसे चेहरे को तलाश रहे थे, जो पर्दे पर बिल्कुल नया लगे और दर्शक उसके पुराने रोल्स को भूलकर सिर्फ किरदार को देखें, जिसके लिए ललित बिल्कुल सही हैं.

बॉडी लैंग्वेज और हाव-भाव पर मेहनत

ललित के पिछले सभी किरदार ज्यादातर पॉजिटिव या रोमांटिक रहे हैं. ऐसे में मेकर्स को लगा कि उनका ये चौंकाने वाला बदलाव ऑडियंस को स्क्रीन पर पूरी तरह हिलाकर रख देगा और कहानी का असर कई गुना बढ़ जाएगा. इस किरदार को रियलिस्टिक बनाने के लिए ललित ने सिर्फ कपड़े और चेहरे के लुक पर ही ध्यान नहीं दिया, बल्कि कसाब की नफरत भरी मानसिकता और हाव-भाव को गहराई से समझा. उन्होंने उस दौर के वीडियो, कसाब के बोलने का लहजा, आंखों का पागलपन और कोर्ट में उसकी बॉडी लैंग्वेज को बारीकी से पकड़ने के लिए हफ्तों तक कड़ी तैयारी की.

16 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म

ललित का मानना है कि ऐसे नेगेटिव और नफरत भरे किरदार को पर्दे पर बिना किसी बनावटीपन के दिखाना सबसे बड़ी चुनौती थी. उनका ये समर्पण ट्रेलर के कुछ पलों में ही साफ दिखता है, जहां उनकी आंखें बिना कुछ बोले ही खौफ पैदा कर देती हैं. बता दें, इस फिल्म का डायरेक्शन नेशनल अवॉर्ड विनर अविनाश अरुण ने किया है, जबकि इसका प्रोडक्शन दिनेश विजन की कंपनी मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले हुआ है. फिल्म में राजकुमार राव और ललित प्रभाकर के अलावा वामिका गब्बी, जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर और आशीष विद्यार्थी जैसे मंझे हुए कलाकार भी नजर आ रहे है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES