40 साल पहले दूरदर्शन के इस शो ने मचाई थी धूम, जिसके नाम पर बना रेलवे स्टेशन!
दूरदर्शन का वो टीवी शो जिसका असर ना केवल लोगों बल्कि इंडियन रेलवे तक पड़ा था. शो की कहानी लोगों को काफी पसंद आई थी. आइए जानते हैं इस शो के बारे में.
दूरदर्शन पर कई सुपरहिट शो आए थे. दूरदर्शन की वजह से ही लोगों में टीवी देखने की आदत पड़ी थी. महाभारत और रामायण से लेकर कई शो को दर्शकों का खूब प्यार मिला था. 80 के दशक में दूरदर्शन पर एक शो आया था ये शो इतना ज्यादा पॉपुलर हुआ था कि इसके नाम पर रेलवे स्टेशन का नाम रखा है.
साल 1986 में मालगुडी डेज शो रिलीज हुआ था. इस शो में अलग-अलग कहानियां देखने को मिली थी. यह टीवी शो आर के नारायण के 1943 की शॉर्ट स्टोरीज के कलेक्शन पर आधारित थी. शो का डायरेक्शन शंकर नाग ने किया था. शो की IMDb रेटिंग 9.4 है. इससे आप पता लगा सकते हैं कि इस शो को लोगों ने कितना पसंद किया होगा.
शो के नाम पर पड़ा रेलवे स्टेशन का नाम
शो इतना ज्यादा पॉपुलर हुआ था कि इसका असर भारतीय रेलवे पर भी पड़ा था. भारतीय रेलवे ने कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के अरासालु रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर मालुगडी रेलवे किया. रेलवे ने ऐसा टीवी सीरियल की याद में किया था, क्योंकि शो की शूटिंग इसी जगह पर हुई थी.
टाइटल ट्रैक हुआ था हिट
मालगुडी डेज की कहानिया हिट थी. इसका टाइटल ट्रैक भी जबरदस्त हिट था. मालुगडी डेज का टाइटल ट्रैक ताना ना ना लोगों के जेहन में बैठ गया था. इस गाने का म्यूजिक एल वैद्यनाथन ने दिया था. गाने में वाणी जयराम ने आवाज दी थी.
एक सीजन में 13 एपिसोड
मालगुडी डेज नॉवेल पर बनी थी. 35 एपिसोड का शो था जिसे हर सीजन में 13 एपिसोड में रिलीज किया गया था. हर एक एपिसोड में अलग-अलग कहानी दिखाई गई. बच्चों को उस समय यह शो कापी पसंद था. शो में अजीबोगरीब ज्योतिष की कहानी से लेकर गलतफहमियों और पर्सनल परेशानियों से जूझते गांव गावों की अलग-अलग कहानियों को दिखाया गया था.
डायरेक्टर की मौत
मालगुडी डेज सुपरहिट सीरीयल बनाने वाले डायरेक्टर और एक्टर शंकर नाग की मात्र 35 साल की उम्र में कार एक्सीडेंट में निधन हो गया था. 30 सितंबर 1990 को उन्होंने अंतिम सांस ली थीं.
मालगुडी डेज शो
मालुगडी डेज शो में कार्टूनिस्ट आर के लक्ष्मण ने काम किया था. 1986 से साल 2006 में इसके चार सीजन आए थे. साल 2006 में रिलीज मालगुडी का प्रोडक्शन टी.एस नरसिम्ह ने किया था. सीरीज को डायरेक्ट कविता लंकेशन ने किया था.