SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पुरुष भी होते हैं नर्वस... इंटीमेट सीन्स पर राधिका आप्टे ने की खुलकर बात, बोलीं- 'सिर्फ महिलाओं के लिए नहीं होते मुश्किल'

Lust Stories 3: बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने 'लस्ट स्टोरीज 3' के प्रमोशन के दौरान इंटीमेट सीन्स को लेकर बेबाकी से बात की. उन्होंने बताया कि ऐसे सीन्स सिर्फ महिलाओं के लिए ही मुश्किल नहीं होते, बल्कि पुरुष कलाकार भी कैमरे के सामने अनकंफर्टेबल और नर्वस महसूस कर सकते हैं.

Written By Jyoti Rajput
Published: Sep 27, 2026, 09:15 AM IST | Updated: Sep 27, 2026, 09:39 AM IST
Image Credit: इंटीमेट सीन्स पर राधिका आप्टे का बयान.
Join

फिल्मों में इंटीमेट सीन्स पर्दे पर भले ही कुछ मिनट के लगते हों, लेकिन इन्हें शूट करना कलाकारों के लिए उतना आसान नहीं होता है. कैमरे के सामने इमोशनल और फिजिकली रूप से खुलकर परफॉर्म करना अपने आप में एक सेंसिटिव एक्सपीरियंस है. अब एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने इस पहलू पर खुलकर बात की है. अपनी हालिया फिल्म 'लस्ट स्टोरीज 3' के प्रमोशन के दौरान उन्होंने बताया कि इंटीमेट सीन्स को लेकर होने वाली बातचीत में अक्सर महिलाओं को अपनी सिक्योरिटी पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है. हालांकि, उनका कहना है कि ऐसे सीन्स पुरुष कलाकारों के लिए भी घबराहट और अनकंफर्टेबल होने की वजह बन सकते हैं.

फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में राधिका आप्टे ने बताया कि उन्होंने सेट पर मेल को-स्टार्स को भी ऐसे सीन के दौरान नर्वस होते देखा है. उन्होंने एक पुरुष कलाकार के ऐसे रिएक्शन का जिक्र करते हुए बताया कि उसकी धड़कन तक तेज हो गई थी. राधिका के लिए ये कोई मजाक या शर्मिंदगी की बात नहीं थी, बल्कि ये समझने वाली चीज थी कि कैमरे के सामने ऐसे सीन्स को निभाना किसी के लिए भी आसान नहीं होता. भले ही कलाकार को पता हो कि पूरा सीन स्क्रिप्ट का हिस्सा है और सब कुछ प्रोफेशनली शूट किया जा रहा है, लेकिन उस पल शरीर और दिमाग का रिएक्शन अलग हो सकता है.

पर्दे पर कंफर्टेबल, कैमरे के पीछे काफी सेंसिटिव

हम ऑडियंस जब किसी फिल्म में इंटीमेट सीन देखते हैं, तो अक्सर वो हमें काफी कंफर्टेबल और स्वाभाविक नजर आता है. लेकिन कैमरे के पीछे की कहानी बिल्कुल अलग हो सकती है. सेट पर कैमरा, लाइट्स, डायरेक्टर और कई क्रू मेंबर्स मौजूद होते हैं और कलाकारों को इन्हीं सबके बीच अपनी फीलिंग्स को किरदार के मुताबिक पेश करना होता है. राधिका आप्टे की बात इसी अनदेखे पहलू पर ध्यान खींचती है. उनके मुताबिक, महिलाओं की कंफर्ट और सिक्योरिटी को लेकर बदलाव की जरूरत है, लेकिन इसके साथ पुरुष कलाकारों की इमोशनल सिचुएशन को भी समझना जरूरी है. यानी इंटीमेसी का सीन सिर्फ एक्टिंग नहीं, बल्कि भरोसे और सेंसिटिव एक्सपीरियंस से जुड़ी भी हो सकती है.

'लस्ट स्टोरीज 3' से जुड़ा है खास कनेक्शन

राधिका की ये बात इसलिए भी अहम है, क्योंकि वो ‘लस्ट स्टोरीज’ फ्रैंचाइजी का हिस्सा रही हैं, जो रिश्तों, इच्छाओं और नए जमाने के रिश्तों की मुश्किलों को अलग-अलग कहानियों की मदद से सामने लाती है. ‘लस्ट स्टोरीज 3’ के प्रमोशन के दौरान उनका ये एक्सपीरियंस सामने आया है. इस फ्रैंचाइजी की कहानियां अक्सर उन टॉपिक को छूती हैं, जिन पर आम जिंदगी में लोग खुलकर बात करने से बचते हैं. ऐसे में राधिका का पर्दे पर दिखने वाली इंटीमेसी के पीछे छिपी घबराहट और सिक्योरिटी की बात करना काफी जरूरी है. वो ये समझाने की कोशिश करती नजर आती हैं कि किसी सीन का स्क्रिप्टेड होना फीलिंग्स को पूरी तरह खत्म नहीं कर देता है.

फिल्मों में अलग पहचान बना चुकी हैं राधिका

राधिका आप्टे ने अपने करियर में लगातार अलग तरह के किरदारों को चुना है और अपनी दमदार अदाकारी से खास पहचान बनाई है. हिंदी सिनेमा के साथ-साथ वो वेब सीरीज और दूसरी लैंग्वेज की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. ‘पार्च्ड’, ‘फोबिया’, ‘अंधाधुन’, ‘लस्ट स्टोरीज’ और ‘रात अकेली है’ जैसे प्रोजेक्ट्स में उनकी एक्टिंग के अलग-अलग रंग देखने को मिले हैं. राधिका की खासियत यही रही है कि वो ग्लैमरस किरदारों तक लिमिटेड रहने के बजाय चुनौतीपूर्ण और सेंसिटीव कैरेक्टर्स को भी पर्दे पर उतारती रही हैं. शायद यही वजह है कि इंटीमेट सीन्स को लेकर उनकी ये बेबाक बातचीत भी सिर्फ एक फिल्म के प्रमोशन तक लिमिटेड नहीं लगती, बल्कि पर्दे के पीछे कलाकारों की असली भावनाओं को समझने का एक मौका देती है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES