SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

I AM ROCKSTER BABY... सिंगर काजी तौकीर कैसे बने 'रॉकस्टार'? चाचा ने किया खुलासा, कैमरे पर सुनाए स्ट्रगल के किस्से

फेम गुरुकुल विनर काजी तौकीर 20 साल बाद बिग बॉस 20 से टीवी पर लौट आए हैं. उनके परिवार ने काजी के संघर्ष, अरिजीत सिंह के साथ प्रोजेक्ट और निजी जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प राज खोले हैं.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Oct 13, 2026, 11:44 AM IST | Updated: Oct 13, 2026, 12:18 PM IST
Image Credit: काजी तौकीर की वापसी और बिग बॉस का सफर (AI Image)
Join

Bigg Boss 20 Qazi Touqeer: साल 2005 में सिंगिंग रियलिटी शो फेम गुरुकुल जीतने वाले काजी तौकीर पूरे 20 साल बाद टीवी की दुनिया में धमाकेदार वापसी कर चुके हैं. सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो बिग बॉस 20 में काजी तौकीर अपने बिंदास और मस्तीखोर अंदाज से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं. अपनी बेहतरीन गायकी के साथ-साथ उनका यूनीक स्टाइल फैंस को खूब भा रहा है. शो में उनकी परफॉर्मेंस की लगातार तारीफ हो रही है और उन्हें जनता का बेशुमार सपोर्ट मिल रहा है. काजी के भाई और परिवार ने उनकी निजी जिंदगी और संघर्ष से जुड़े कई अनसुने पहलू शेयर किए हैं.

फेम गुरुकुल जीतने के बाद काजी तौकीर रातों-रात स्टार बन गए थे. उस दौर में जब इंटरनेट या वायरल होने का मतलब लोग ठीक से नहीं समझते थे, तब काजी का नाम हर जुबान पर था. अब 20 साल बाद बिग बॉस 20 में उनकी एंट्री ने पुराने दिनों की यादें ताजा कर दी हैं. बिग बॉस में उनका मजाकिया अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. काजी किसी भी ग्रुपिज्म का हिस्सा बने बिना अपना इंडिविजुअल गेम खेल रहे हैं, जो लोगों को बहुत भा रहा है.

असल जिंदगी में कैसे हैं काजी तौकीर?

कश्मीर के इन्फ्लुएंसर नईम राथर ने काजी तौकीर के कश्मीरी घर का दौरा किया और उनके चाचा से बातचीत की. काजी के चाचा ने यह भी बताया कि शो में वह जैसे दिखाई देते हैं, रियल लाइफ में भी बिल्कुल वैसा ही बिहैवियर है. वे बचपन से ही पेड़-पौधों, जानवरों और आसपास के हर शख्स से बातें करते आए हैं. उन्हें लोगों को हंसाना बहुत पसंद है और जब दूसरे उनके चुटकुलों पर हंसते हैं तो उन्हें बेहद खुशी मिलती है. काजी ने श्रीनगर के राजबाग स्थित कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई करने के बाद अमर सिंह कॉलेज से अपनी शिक्षा पूरी की है.

रॉकस्टार बनने के पीछे का स्ट्रगल

काजी के चाचा ने यह भी बताया कि एक रॉकस्टार बनने के सफर के पीछे उनकी बहुत मेहनत और स्ट्रगल है. 2005 में शो जीतने के बाद काजी ने कभी खाली बैठकर समय बर्बाद नहीं किया. उन्होंने अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर जैसे कई देशों में लाइव शोज किए और दुनिया भर में परफॉर्म किया. उनके परिवार का मानना है कि यदि जनता का ऐसा ही सपोर्ट मिलता रहा तो काजी इस शो को जरूर जीतेंगे.

 

 

एक्टर बनना चाहते थे काजी

काजी के भाई तौफूक ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके भाई के दिल में हमेशा से एक एक्टर छुपा हुआ है. हालांकि लोग उन्हें सिंगर के रूप में जानते हैं, लेकिन वे बेहतरीन अभिनय भी करना जानते थे. हालांकि कुछ प्रोजेक्ट्स बीच में बंद हो जाने के कारण उनके दो-तीन साल खराब जरूर हुए, लेकिन उनकी विल पॉवर बहुत मजबूत है और वे कभी हार नहीं मानते. तौफूक ने यह भी बताया कि काजी और मशहूर गायक अरिजीत सिंह गहरे दोस्त हैं और दोनों एक साथ मिलकर किसी बहुत बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. इस प्रोजेक्ट का कुछ हिस्सा पूरा हो चुका है जबकि मुख्य काम अभी होना बाकी है.

पत्नी बनीं परिवार की असली रॉकस्टार

काजी के भाई ने यह भी बताया कि इस मुश्किल सफर में काजी की पत्नी उनकी सबसे बड़ी ताकत बनकर खड़ी रही हैं. जब शो के दौरान काजी को किसी ने कुछ कहा या उन पर निशाना साधा तो परिवार को दुख जरूर हुआ, लेकिन उन्हें इस बात पर गर्व है कि काजी अकेले दम पर शानदार खेल दिखा रहे हैं. काजी को मिल रहे इस जबरदस्त समर्थन से पूरा परिवार हैरान और खुश है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES