SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गोदिया में देइ द ललनवा... छठी मइया के दरबार में नतमस्तक हुए प्रवासी भारतीय, साल का सबसे इमोशनल छठ गीत

ऑस्ट्रेलिया में छठ मना रहीं मशहूर गायिका प्रियंका सिंह का नया भोजपुरी गीत ‘गोदिया में देइ द ललनवा ए छठी मइया’ रिलीज हो चुका है. मनोज भावुक के लिखे इस भावुक गाने को दुनिया भर में जबरदस्त प्यार मिल रहा है.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Nov 13, 2026, 08:22 AM IST | Updated: Nov 13, 2026, 08:47 AM IST
Image Credit: सिंगर प्रियंका सिंह ने ऑस्ट्रेलिया से दुनिया को दिया भक्ति का अनोखा संदेश (YT- Worldwide Records Bhojpuri)
Join

जब आस्था दिलों में बसती है, तो सात समंदर पार भी अपने घर और माटी की खुशबू महसूस होने लगती है. इन दिनों कुछ ऐसा ही नजारा ऑस्ट्रेलिया में देखने को मिल रहा है, जहां छठ महापर्व की धूम के बीच लोक गायिका प्रियंका सिंह की सुरीली आवाज ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ उनका नया छठ गीत इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस गाने को सुनकर हर उस इंसान की आंखें नम हो जाती हैं जो अपनी संतान के लिए छठी मइया से दुआ मांग रहा है.

छठ का नाम आते ही मन में ठेकुआ की खुशबू, घाटों की सजावट और उगते-डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की तस्वीर उभर आती है. लेकिन इस बार का छठ महापर्व कुछ खास है क्योंकि बिहार की खुशबू अब सीधे ऑस्ट्रेलिया तक पहुंच चुकी है. वहां पर छठ महोत्सव मना रहीं जानी-मानी लोक और पार्श्व गायिका प्रियंका सिंह ने अपनी जादुई आवाज से हर किसी का दिल जीत लिया है. उनकी आवाज सिर्फ घाट तक सीमित नहीं रही, बल्कि पूरी दुनिया में गूंज रही है.

मनोज भावुक के शब्दों में एक मां की पुकार

किसी भी गाने की जान उसके शब्द होते हैं. इस गाने को लिखा है जाने-माने गीतकार मनोज भावुक ने. उनकी कलम से निकला यह गीत ‘गोदिया में देइ द ललनवा ए छठी मइया’ हर उस मां के दिल की आवाज है जो अपनी सूनी गोद भरने के लिए छठी मइया से गुहार लगा रही है. गाने के बोल इतने प्यारे और इमोशनल हैं कि सुनते ही आंखों में आंसू आ जाते हैं. इसमें ननिहाल और ससुराल के रिश्तों का जिक्र करते हुए एक स्त्री की गहरी मनोकामना को बहुत ही शानदार तरीके से दिखाया गया है.

देखें पोस्ट-

 

क्या है इस गाने की खास बातें?

इस गाने का मुखड़ा ‘गोदिया में देइ द ललनवा कि चहके अंगनवा नू हो, ए छठी मइया...’ बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. गाने के अंदर परिवार के हर सदस्य जैसे चाचा, बुआ, दादी और दादा के इंतजार की कल्पना की गई है. अंत में छठी मइया से यह प्रार्थना की जाती है कि जीवन में नई सुबह आए और घर में किलकारियां गूंज उठें. इसे सुनकर आज की जनरेशन और यूथ भी अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़ा हुआ महसूस कर रहा है.

प्रियंका सिंह इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में हैं और वहां रह रहे भारतीयों के साथ मिलकर छठ पर्व मना रही हैं. इस गाने के प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार हैं. इसके संगीतकार और निर्देशक विनीत शाह हैं, जिन्होंने ट्रेडिशनल लोक भावनाओं को आज के यूथ के हिसाब से मॉडर्न म्यूजिक के साथ बहुत अच्छे से सजाया है. वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के बैनर तले आया यह गाना हर प्लेलिस्ट का हिस्सा बन चुका है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES