SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हाथ में प्रॉन पकड़े दिखीं प्रियंका चोपड़ा, दिवाली सेलिब्रेशन की फोटो देख भड़क उठे लोग; बोले- त्योहार पर यह सब क्या है

लॉस एंजिल्स में परिवार संग दीवाली मनाने के बाद प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं. दीवाली की तस्वीरों में नॉनवेज फूड दिखने पर यूजर्स ने सवाल उठाए. जानिए आखिर क्या है पूरा विवाद?

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Nov 09, 2026, 03:09 PM IST | Updated: Nov 09, 2026, 03:52 PM IST
Image Credit: दीपावली सेलिब्रेशन में नॉनवेज खाती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल (instagram/priyankachopra)
Join

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी खास पहचान बनाने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अक्सर चर्चा में रहती हैं. विदेश में रहने के बावजूद वे भारतीय परंपराओं और त्योहारों को बहुत धूमधाम से मनाती हैं. इस बार भी उन्होंने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर में पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ दीवाली का त्योहार मनाया. लेकिन इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आईं, तारीफों से ज्यादा विवाद शुरू हो गया. तस्वीरों में फैंस की नजर प्रियंका के हाथ में मौजूद खाने पर पड़ी, जिसके बाद इंटरनेट पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा.

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर लॉस एंजिल्स स्थित घर की दीवाली सेलिब्रेशन की बेहद खूबसूरत फोटोज शेयर की थीं. इन तस्वीरों में पूरा परिवार ट्रेडिशनल कपड़ों में बेहद प्यारा लग रहा था. लेकिन इन्हीं तस्वीरों के बीच एक ऐसी फोटो भी थी जिसमें प्रियंका के हाथ में फ्राइड प्राउन यानी झींगा जैसा नॉन-वेज फूड दिखाई दे रहा था. बस फिर क्या था, दीवाली के पावन मौके पर नॉनवेज देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का पारा चढ़ गया और लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.

यूजर्स ने याद दिलाए पुराने बयान

प्रियंका की इस फोटो को देखने के बाद लोगों ने उन्हें उनके पुराने बयानों की याद दिलानी शुरू कर दी. कई यूजर्स ने तंज कसते हुए कहा कि दीवाली के समय प्रियंका हमेशा पटाखों से सांस की बीमारी और अस्थमा का हवाला देकर ज्ञान देती हैं, लेकिन खुद त्योहार के दिन नॉनवेज खा रही हैं. कमेंट सेक्शन में लोग पूछ रहे हैं कि दीवाली जैसे पवित्र पर्व पर कोई नॉनवेज कैसे खा सकता है. वहीं कुछ लोगों ने दीयों की जगह सिर्फ कैंडल इस्तेमाल करने पर भी सवाल उठाए हैं.

 

 

हालांकि प्रियंका चोपड़ा हमेशा यही कहती आई हैं कि विदेश में रहने के बाद भी वे अपनी जड़ों और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने निक जोनस और अपनी बेटी मालती को भी भारतीय कल्चर से अच्छी तरह से जोड़ा हुआ है. वे हर छोटे-बड़े भारतीय त्योहार को अपने घर में पूरे मन से सेलिब्रेट करती हैं. लेकिन इस बार की दीवाली फोटो में नॉनवेज डिश का दिखना उनके फैंस और ट्रोलर्स को बिल्कुल पसंद नहीं आया.

साउथ फिल्म 'वाराणसी' से कमबैक की तैयारी

इस विवाद के बीच प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली बड़ी भारतीय फिल्म को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं. वे जल्द ही दिग्गज डायरेक्टर एस.एस. राजामौली की मेगा-बजट फिल्म 'वाराणसी' के जरिए भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं. इस फिल्म में प्रियंका 'मंदाकिनी' का दमदार कैरेक्टर प्ले करने वाली हैं. इस मूवी में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे बड़े स्टार्स भी नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग अंटार्कटिका और अफ्रीका जैसी लोकेशन पर की जा रही है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES