अंकित गुप्ता से ब्रेकअप के बाद प्रियंका चाहर चौधरी ने कही ये बात, एक्ट्रेस की बयान से फैंस हुए हैरान
टीवी की नागिन प्रियंका चाहर चौधरी ने एक्स बायफ्रेंड अंकित गुप्ता संग शादी को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद फैंस को उम्मीद है कि दोनों का पैचअप हो सकता है.
प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता टीवी इंडस्ट्री के काफी लवेबल कपल्स थे. दोनों की जोड़ी बिग बॉस में हुई थी. सोशल मीडिया पर दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था. लास्ट ईयर कपल का ब्रेकअप हो गया था. हाल ही में प्रियंका ने अंकित को लेकर ऐसा कमेंट किया जिसके बाद फैंस के मन में उनके रिश्ते को लेकर उम्मद जग गई है.
आज भी शादी के लिए अंकित हैं पहली पसंद
प्रियंका चाहर चौधरी इन दिनों राइज एंड फॉल सीजन 2 को लेकर चर्चा में हैं. शो में वह 4 लाख की मोटी रकम के साथ रूलर बनी हैं. इस बीच उनका एक बयान वायरल हो रहा है. पॉडकास्ट ऑनेस्टली वाय नॉट में रैपिड फायर के दौरान एक्ट्रेस बोलती हैं कि अभिषेक मल्हान को किल करेंगी, नामिक पॉल से हुकअप और अंकित गुप्ता से शादी करेंगी.
प्रियंका के आगे शो में तीन विकल्प थे. अभिषेक को किल करने की बात कही थी क्योंकि उनका उनके साथ झगड़ा चल रहा था. हुकअप मैं को स्टार नमिक पॉल का नाम लिया, क्योंकि मैं उनको नाराज नहीं कर सकती है. शादी में अंकित से करूंगी. क्योंकि वह मैरिज मटीरियल है.
ब्रेकअप पर बोली थी प्रियंका
प्रियंका के अंकित को जब मैरिज मटीरियल बताया तो एक्ट्रेस ने पूछा गया का उन्हें ब्रेकअप का कोई रिग्रेट है, इस सवाल के जवाब में प्रियंका ने बोला कि मुझे मेरी लाइफ में किसी भी चीज का पछतावा नहीं है, मैं जो भी फैसला लिया है वह मेरे लिए अच्छा है. प्रियंका से जब पूछा गया कि क्या फ्यूचर में वह अंकित के साथ दोबारा आ सकती हैं. इसके जवाब में एक्ट्रेस ने बोला एक्स को एक्स रहने दो.
अंकित और प्रियंका की मुलाकात
प्रियंका और अंकित की पहली मुलाकात सरगुन मेहता के शो उडारिया में हुई थी. शो में दोनों दोस्त बने थे. इसके बाद दोनों बिग बॉस 16 में नजर आए थी. शो में उनकी बॉन्डिंग स्ट्रॉन्ग हो गई थी. इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट किया. लास्ट ईयर कपल ने जब इंस्टाग्राम से एक दूसरे को अनफॉलो किया था उनके ब्रेकअप की खबरें सामने आई. प्रियंका का नाम पहली बार अंकित के साथ ही जुड़ा था. इससे पहले प्रियंका का नाम किसी भी एक्टर के साथ नहीं जुड़ा था.