SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

फैमिली टाइम की प्यारी झलक: दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं सिद्धार्थ और कियारा, देखें क्यूट कपल की तस्वीरें

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी मुंबई में डिनर डेट पर स्पॉट हुए. दूसरी बार पेरेंट्स बनने जा रहे इस कपल के वीडियो और फोटो सामने आए हैं, जिनमें सिद्धार्थ अपनी प्रेग्नेंट पत्नी कियारा का काफी ख्याल रखते दिख रहे हैं.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Nov 21, 2026, 10:06 IST | Updated: Nov 21, 2026, 10:15 IST
Image Credit: प्रेग्नेंट पत्नी कियारा आडवाणी को भीड़ से बचाते दिखे सिद्धार्थ मल्होत्रा, कपल की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान (instagram/yogenshah_s)
Join

बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. शुक्रवार रात दोनों को मुंबई में एक साथ डिनर डेट पर देखा गया. इस दौरान सिद्धार्थ अपनी प्रेग्नेंट पत्नी कियारा को लेकर काफी प्रोटेक्टिव नजर आए. दूसरी बार मां बनने जा रहीं कियारा ब्राइट पिंक आउटफिट में बेहद खूबसूरत और खुश दिख रही थीं.

मुंबई में शुक्रवार रात डिनर डेट के बाद बाहर निकलते वक्त सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के कई वीडियो और फोटो सामने आए. आईएएनएस के मुताबिक, बाहर निकलते समय कियारा दूसरी तरफ से आईं और सिद्धार्थ तुरंत आगे बढ़कर उन्हें संभालने लगे. आसपास मौजूद फैंस और पैपराजी को देखकर सिद्धार्थ काफी अलर्ट दिखे ताकि लोगों की भीड़ कियारा के बहुत करीब न आए और उन्हें कोई परेशानी न हो.

कार में बैठाने से पहले मुस्कुराए सिद्धार्थ

बाहर निकलते वक्त सिद्धार्थ ने पहले कियारा को आराम से कार में बैठाया और उसके बाद खुद अंदर गए. इसके बाद उन्होंने बाहर खड़े फैंस और पैपराजी की तरफ देखकर स्माइल की और हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया. आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, कार के अंदर से भी कियारा की तस्वीरें कैमरे में कैद हुईं, जिनमें वह प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ मुस्कुराती और सिद्धार्थ से हंसकर बात करती नजर आईं.

 

 

दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं दोनों

सिद्धार्थ और कियारा ने अक्टूबर में अपने दूसरे बच्चे की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी. उस पोस्ट में उनकी बेटी सराया के छोटे से हाथ के साथ बेबी सॉक्स दिखे थे और कैप्शन में लिखा था कि वे एक बार फिर सबसे बड़े तोहफे से आशीर्वाद पा रहे हैं. बता दें कि दोनों ने साल 2025 में अपनी पहली बेटी सराया का स्वागत किया था. फिल्म शेरशाह की शूटिंग के दौरान प्यार में पड़े इस कपल ने फरवरी 2023 में शादी की थी.

 

 

 

 

 

कॉफी विद करण में कही थी ये बात

यह कपल करण जौहर के पॉपुलर शो कॉफी विद करण में भी नजर आया था, जहां दोनों ने फैमिली प्लानिंग को लेकर खुलकर बात की थी. जब परिवार बढ़ाने की बात आई तो कियारा ने अपना बेबी बंप छूते हुए मजाकिया अंदाज में कहा था कि बस हो गया, जिससे साफ संकेत मिला कि वे आगे और बच्चे प्लान करने के मूड में नहीं हैं. फिलहाल फैंस इस प्यारे कपल के दूसरे बच्चे के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES