भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /क्या मार्च 2027 में आपस में भिड़ेंगी प्रभास की दो बड़ी फिल्में? 'फौजी' और 'स्पिरिट' को लेकर बड़ा अपडेट

क्या मार्च 2027 में आपस में भिड़ेंगी प्रभास की दो बड़ी फिल्में? 'फौजी' और 'स्पिरिट' को लेकर बड़ा अपडेट

प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'फौजी' की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट आया है. 'फौजी' अब 18 मार्च 2027 को रिलीज हो सकती है, जिससे संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' आगे खिसक सकती है. जानिए टीजर रिलीज डेट और फिल्म की पूरी डिटेल.

Written ByAlkesh Kushwaha
Published: Oct 09, 2026, 12:05 PM IST|Updated: Oct 09, 2026, 12:21 PM IST
joinshare
क्या मार्च 2027 में आपस में भिड़ेंगी प्रभास की दो बड़ी फिल्में? 'फौजी' और 'स्पिरिट' को लेकर बड़ा अपडेट
Image Credit: क्या राजा साब के फ्लॉप होने के बाद प्रभास का नया दांव (AI Image)

About the Author

Alkesh Kushwaha

Alkesh Kushwaha

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

5

राजस्थान मौसम अपडेट: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 29-30 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

Prabhas Fauzi Movie Update: साउथ सिनेमा के डार्लिंग और पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. प्रभास की पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म 'फौजी' की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. पहले यह फिल्म दिसंबर 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी नई रिलीज डेट सामने आ चुकी है. सबसे खास बात यह है कि 'फौजी' की इस नई तारीख के कारण प्रभास की अगली बड़ी फिल्म 'स्पिरिट' के शूटिंग और रिलीज प्लान में भी बड़ा फेरबदल हो सकता है. प्रभास के जन्मदिन पर फैंस को क्या खास सरप्राइज मिलने जा रहा है.

मार्च 2027 में सिनेमाघरों में आएगी 'फौजी'?

Gulte की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रभास की फिल्म 'फौजी' अब 18 मार्च 2027 को थिएटर्स में दस्तक दे सकती है. फिलहाल फिल्म की टीम इंटरवल ब्लॉक की शूटिंग में बिजी है. मेकर्स को उम्मीद है कि इस साल दिसंबर 2026 के मिड तक शूटिंग पूरी खत्म कर ली जाएगी. इससे पहले 'फौजी' मूवी को दिसंबर 2026 में लाने की कोशिश थी. फिलहाल, शूटिंग पूरी नहीं हो पाने की वजह से इसे 2027 के लिए शिफ्ट कर दिया गया.

क्या 'स्पिरिट' की रिलीज डेट बदल जाएगी?

'फौजी' की नई डेट आने से संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'स्पिरिट' के शेड्यूल पर असर पड़ सकता है. 'स्पिरिट' को पहले 5 मार्च 2027 को रिलीज करने का ऐलान किया गया था. अब अगर 'फौजी' 18 मार्च 2027 को आती है, तो एक ही महीने में प्रभास की दो बड़ी फिल्में रिलीज होना नामुमकिन है. ऐसे में साफ है कि 'स्पिरिट' की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जा सकता है. हालांकि, अभी तक दोनों फिल्मों के मेकर्स ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

प्रभास के 47वें जन्मदिन पर बड़ा सरप्राइज!

फैंस के लिए एक बेहद खुशखबरी भी है. रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स 23 अक्टूबर 2026 को 'फौजी' का पहला टीज़र जारी करने की योजना बना रहे हैं. यह दिन खास इसलिए है क्योंकि 23 अक्टूबर को प्रभास का 47वां जन्मदिन है. अगर ऐसा होता है, तो प्रभास के फैंस के लिए यह किसी बड़े तोहफे से कम नहीं होगा. फिल्म 'फौजी' एक काल्पनिक कहानी पर आधारित पीरियड ड्रामा है, जिसे इतिहास की पृष्ठभूमि पर तैयार किया गया है. इस फिल्म में प्रभास एक सैन्य अधिकारी यानी फौजी के रोल में नजर आएंगे. इस फिल्म से इंटरनेट सेंसेशन इमानवी अपना एक्टिंग डेब्यू कर रही हैं और वह प्रभास के अपोजिट लीड रोल में दिखेंगी. इनके अलावा फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और जया प्रदा जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम किरदारों में हैं.

स्टार कास्ट ने बताई फिल्म में देरी की असली वजह

फिल्म की देरी को लेकर इसमें अहम किरदार निभा रहे अभिनेता जितिन गुलाटी ने बात की. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म का लेट होना कोई झटके की बात नहीं थी, क्योंकि शूटिंग अभी चल रही है. जितिन ने कहा कि मेकर्स आधी-अधूरी फिल्म दर्शकों के सामने पेश नहीं करना चाहते. फिल्म एक बार बाहर आ जाए तो उसे बदला नहीं जा सकता, इसलिए पूरी संतुष्टि के साथ काम करना ज्यादा जरूरी है. अगर इसमें कुछ महीने ज्यादा भी लगते हैं तो यह पूरी तरह से सही फैसला है.

प्रभास का आने वाला लाइनअप

प्रभास को आखिरी बार फिल्म 'द राजा साब' में देखा गया था, जिसे मारुति ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था और इसके VFX को लेकर काफी ट्रोलिंग भी हुई थी. लेकिन प्रभास के पास आगे बहुत बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. 'फौजी' और 'स्पिरिट' के अलावा उनके पास 'सालार: पार्ट 2' और नाग अश्विन की 'कल्कि 2898 AD पार्ट 2' भी लाइनअप में हैं, जो दिसंबर 2027 तक रिलीज हो सकती हैं.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Prabhas